अमेरिका में कैसे टकराए प्लेन और हेलिकॉप्टर?

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है. व्हाइट हाउस के पास एक पैसेंजर प्लेन और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हुई है. प्लेन और हेलिकॉप्टर आग का गोला बन गए. देखते ही देखते पोटोमैक नदी में समा गए. प्लेन कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रही थी. तभी एयरपोर्ट के पास बीच […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 जनवरी 2025, 05:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका में कैसे टकराए प्लेन और हेलिकॉप्टर?
Photo: UB India News Archive

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है. व्हाइट हाउस के पास एक पैसेंजर प्लेन और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हुई है. प्लेन और हेलिकॉप्टर आग का गोला बन गए. देखते ही देखते पोटोमैक नदी में समा गए. प्लेन कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रही थी. तभी एयरपोर्ट के पास बीच आसमान में प्लेन ने हेलिकॉप्टर को टक्कर मार दी. इस प्लेन में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे. इस हादसे के बाद अमेरिका में खलबली मच गई. वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट ऑपरेशन बंद हो गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी तक मरने वालों का आंकड़ा नहीं बताया गया है. मगर अमेरिकी मीडिया में सभी पैसेंजर्स के मरने की आशंका जताई जा रही है.

यह घटना अमेरिकी समयानुसार बुधवार रात की बताई जा रही है. रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ. यात्री जेट विमान और हेलिकॉप्टर के टक्कर के बाद पास के पोटोमैक नदी में तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. वाशिंगटन के पास स्थित एयरपोर्ट से सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं. अमेरिकन एयरलाइंस का कहना है कि हेलिकॉप्टर से टकराने वाले पैसेंजर्स प्लेन में 60 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
बहरहाल, इस हादसे पर डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया है. उन्हें इस हादसे की जानकारी दे दी गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,’मैं फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के अविश्वसनीय काम के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, बताता रहूंगा.’ वहीं, अमेरिका के गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम की मानें तो तलाशी और बचाव प्रयासों के लिए अमेरिकी तटरक्षक बल की टीमें लगी हैं.

कहां यह हादसा हुआ
यह हादसा रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में हुआ. प्लेन लैंडिंग के लिए आ रही थी, तभी आसमान में हेलिकॉप्टर से उसकी टक्कर हो गई. रीगन वाशिंगटन नेशनल एक लोकप्रिय एयरपोर्ट है. रीगन वाशिंगटन नेशनल शहर के दक्षिण-पश्चिम में पोटोमैक नदी के किनारे स्थित है. यह एक लोकप्रिय एयरपोर्ट इसलिए है क्योंकि यह वर्जीनिया में स्थित बड़े डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तुलना में बहुत करीब है.

कैसे हुई प्लेन और हेलिकॉप्टर की टक्कर
प्लेन अमेरिकन एयरलाइंस की ती. अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 5342 रीगन नेशनल एयरपोर्ट के लिए आ रही थी. इसके रेडियो ट्रांसपोंडर के आंकड़ों के मुताबिक, यह प्लेन पोटोमैक नदी के ऊपर करीब 400 फीट की ऊंचाई और लगभग 140 मील प्रति घंटे (करीब 225 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से उड़ान भर रही थी. तभी अचानक इसकी ऊंचाई कम होने लगी.देखते ही देखते उसकी टक्कर हेलिकॉरप्टर से हो गई. बताया जा रहा है कि यह अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर था.

4 लोग जिंदा निकाले गए

NBC की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद पोटोमैक नदी से चार लोगों को जिंदा निकाला गया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हादसे के बारे में जानकारी दी गई है। ट्रम्प लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से शांत रहने और अधिकारियों को रेस्क्यू के लिए निर्देश दिए हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

रेस्क्यू के लिए गोताखोरों को नदीं में उतारा

CNN के मुताबिक लोगों के रेस्क्यू के लिए गोतोखोरों को पोटोमैक नदी में उतारा गया है। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक प्लेन हादसे के बाद पानी में जिंदा बचे पैसेंजर्स को लिए खतरा हो सकता है। वॉशिंगटन का तापमान जीरो डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में पानी में गिरे लोगों को 20-30 मिनट के भीतर हाइपोथर्मिया शुरू हो सकता है।

कंसास के सीनेटर रोजर मार्शल ने X पर कहा- मुझे वॉशिंटगटन DC आने वाले प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त की खबर मिली है। हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम आपसे हर एक यात्री और उनके परिवारों के लिए करते हैं। हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस का यह प्लेन रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के रनवे 33 के पास पहुंच रहा था, तभी ब्लैकहॉक H-60 हेलिकॉप्टर से टकरा गया। हादसे वाला प्लेन CRJ700 बॉम्बार्डियर प्लेन लोकल उड़ान के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें 68 से 73 यात्री बैठ सकते हैं।

 

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार रात को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं।

वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना का ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे।

अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक रात 8:50 बजे रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास रात विमान हादसे की कई कॉल आईं।

फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰