आसमान में धमाका, नदी में बिखरीं लाशें और 24 साल बाद मंजर, प्लेन क्रैश पर कैसे बाइडन जिम्मेदार?

अमेरिका को प्लेन क्रैश से बड़ा सदमा लगा है. अमेरिका ने दो दशक बाद ऐसा दर्दनाक हादसा देखा है. वाशिंगटन डीसी विमान हादसे में एक भी जान नहीं बची. पोटोमैक नदी में लाशें तैरती दिखीं. अब तक सभी शवों को बरामद कर लिया गया है. पैसेंजर प्लेन और हेलीकॉप्टर की टक्कर में 67 लोगों की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025, 05:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आसमान में धमाका, नदी में बिखरीं लाशें और 24 साल बाद मंजर, प्लेन क्रैश पर कैसे बाइडन जिम्मेदार?
Photo: UB India News Archive

अमेरिका को प्लेन क्रैश से बड़ा सदमा लगा है. अमेरिका ने दो दशक बाद ऐसा दर्दनाक हादसा देखा है. वाशिंगटन डीसी विमान हादसे में एक भी जान नहीं बची. पोटोमैक नदी में लाशें तैरती दिखीं. अब तक सभी शवों को बरामद कर लिया गया है. पैसेंजर प्लेन और हेलीकॉप्टर की टक्कर में 67 लोगों की जान चली गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सेना के एक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की टक्कर होने की दुर्घटना के कारण विमान में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई है.

अब सवाल है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को इस हादसे की भनक पहले ही हो गई थी? दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने इस हादसे के पीछे बाइडन और उनकी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन के डायवर्सिटी कार्यक्रम यानी विविधता पहल पर हवाई सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिकी सेना के उस हेलीकॉप्टर पायलट पर भी सवाल उठाए जो एक वाणिज्यिक विमान से टकरा गया था.

ट्रंप ने बाइडन को घेरा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री विमान के बीच हुई दुखद टक्कर पर प्रतिक्रिया देते हुए ओबामा प्रशासन की ओर से लागू की गई विविधता नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. जांचकर्ताओं ने यात्री विमान से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है. घंटों तक नदी में लाशें तैरती रहीं. बचाव दल ने मशक्कत करके शवों को बरामद किया.

ट्रंप ने किसे ठहराया जिम्मेदार
डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन को ऐसे कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया, जो गंभीर बौद्धिक अक्षमता, मनोरोग संबंधी समस्याओं और दूसरी मानसिक और शारीरिक समस्याओं से पीड़ित हैं. यह काम विविधता और समावेशन भर्ती पहल के तहत किया गया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सुनने और देखने में दिक्कत होने के साथ-साथ लकवा, मिर्गी और बौनेपन से पीड़ित लोगों को भी नौकरी पर रखा गया.

ट्रंप ने नहीं दिया सबूत
हालांकि, ट्रंप ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि कथित अयोग्य लोगों को हवाई यातायात नियंत्रण जैसी अहम जिम्मेदारियों वाले पदों पर रखा जा रहा था. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि रीगन नेशनल एयरपोर्ट के हवाई यातायात नियंत्रकों ने कोई गलती की हो.

यह पूछे जाने पर कि वह विविधता पहल को ही क्यों दोष दे रहे हैं तो ट्रंप ने कहा कि क्योंकि मुझमें आम समझ है और दुर्भाग्य से बहुत से लोगों में नहीं है. ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हवाई यातायात नियंत्रकों का बहुत अधिक बुद्धिमान होना जरूरी है. उनका प्रतिभाशाली होना ज़रूरी है, उनमें प्राकृतिक रूप से प्रतिभा होनी चाहिए. आप यह काम आम लोगों से नहीं करवा सकते.

ट्रंप ने किसे भला-बुरा कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने खास तौर पर पीट बटिगिएग की आलोचना की, जो बाइडेन के परिवहन सचिव थे और 2020 में व्हाइट हाउस के लिए ट्रंप को चुनौती देने वाले दावेदार थे. ट्रंप ने उन्हें  एक आपदा बताया. ट्रंप ने कहा कि अपनी विविधता पहल के साथ उन्होंने इसका सत्यानाश कर दिया. उन्होंने बटिगिएग के बारे में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया.

ट्रंप का बयान उस समय आया जब अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस का यात्री विमान हवा में टकरा गए और दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए. अधिकारियों ने बताया कि यात्री विमान और सेना के हेलीकॉप्टर में सवार सभी 67 लोगों को मृत मान लिया गया है. बचावकर्मियों ने पोटोमैक नदी से सभी शव बरामद किए हैं.

2001 के बाद बड़ी तबाही
यह हादसा बुधवार शाम को हुआ था. यह हादसा उस वक्त हुआ जब विचिटा, कंसास से आ रही एक फ्लाइट वाशिंगटन रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतर रही थी. तभी वह 400 फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर से टकरा गई. यह घटना 2001 के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में “सबसे घातक विमानन आपदा” मानी जा रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰