‘AAP’दा वालों ने निचोड़ लिया दिल्ली का पैसा

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अब नजदीक है। इस बीच पीएम मोदी आज दिल्ली के द्वारका में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वोटिंग में बस पांच दिन बचे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है, आपदा वालों को भगाना है। इस बार भारी बहुमत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025, 12:26 PM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘AAP’दा वालों ने निचोड़ लिया दिल्ली का पैसा
Photo: UB India News Archive

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अब नजदीक है। इस बीच पीएम मोदी आज दिल्ली के द्वारका में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वोटिंग में बस पांच दिन बचे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है, आपदा वालों को भगाना है। इस बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है। जब भी द्वारका आता हूं। भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारिका की याद आना स्वाभाविक है। भाजपा दिल्ली को कितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां यशोभूमि का निर्माण कराया। इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है। लोगों का बिजनेस बढ़ा है।

वंदना पार्क बना रही भाजपा सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले शहर में ये पूरा क्षेत्र एक स्मार्ट शहर होगा। यहां पूरी दुनिया से लोग आएंगे। यहां केंद्र की भाजपा सरकार भारत वंदना पार्क बना रही है। ये भी पूरे देश के लिए एक मॉडल होने वाला है। विकसित भारत की राजधानी ऐसी ही होनी चाहिए। पूरी दिल्ली में ऐसा ही विकास होना चाहिए। सिर्फ शहर ही नहीं, दिल्ली देहात के गांव भी देश के लिए मॉडल बनें ऐसा विकास भाजपा करेगी। इसी विश्वास के साथ आज दिल्ली एक सुर में कह रही है। अबकी बार भाजपा सरकार।

‘आप’दा वालों ने सिर्फ लड़ाई-झगड़ा किया

दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। पहले आपने कितने ही साल कांग्रेस को दिया, फिर दिल्ली पर ‘आप’दा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए। मैं गारंटी देता हूं, दिल्ली के विकास में भाजपा सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। बीते 11 सालों में ‘आप’दा ने सबसे साथ सिर्फ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये ‘आप’दा वाले केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों से लड़ते हैं, ये यूपी वालों से लड़ते हैं, केंद्र सरकार की योजनाएं लागू नहीं होने देते हैं। अगर दिल्ली में ‘आप’दा वाले रहे तो दिल्ली और बर्बाद होती जाएगी।

‘आप’दा वालों ने निचोड़ लिया दिल्ली का पैसा

दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर समस्या का समाधान हो सके। हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की ‘आप’दा से मुक्त कराना है। ‘आप’दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का एटीएम बना दिया है। ‘आप’दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। दिल्ली में घोटाले करके ये ‘आप’दा वाले काले धन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। जब दूसरे राज्य में चुनाव लड़ने के लिए पैसा चाहिए होता है, तो ये दिल्ली के लोगों की जेब में डाका डालते हैं। इसलिए दिल्ली के लोगों को सावधान होने में देर नहीं करनी चाहिए। जितना हो सके उतना जल्दी इससे मुक्ति पा लीजिए।

घोटाले का चिट्ठा दबाकर बैठे हैं आप’दा वाले

मैं आज डंके की चोट पर कह रहा हूं, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही ‘आप’दा के भ्रष्टाचार पर और कड़ा प्रहार होगा। जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट टेबल पर रखी जाएगी। इस सीएजी रिपोर्ट में ‘आप’दा सरकार के घोटाला का चिट्ठा है और वो इसे दबाकर बैठे हैं। मुझपर भरोसा कीजिए, मैंने दिल्ली के मिजाज को देखा है, दिल्ली के मतदाताओं का उत्साह देखा है। दिल्लीवालों के दिल में ‘आप’दा वालों के प्रति जो नफरत है, वो मैं देखता हूं और इसलिए मैं कहता हूं कि बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ‘आप’दा वालों ने हरियाणा पर पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। इतनी जहरीली राजनीति देश ने कभी नहीं देखी। ‘आप’दा वालों को लाज-शर्म कुछ भी नहीं है। आप लोग सतर्क रहें। वोटिंग से पहले अपने झूठ को सच करने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। भारत की नदियां हमारी सभ्यता की जीवनधारा रही हैं। यमुना जी केवल एक नदी नहीं हैं। आज ‘आप’दा की वजह से वो घनघोर संकट में हैं। हमने साबरमती का कायाकल्प किया और भाजपा ही यमुना का भी कायाकल्प किया है। मुझपर भरोसा रखना मैं खुद समय दूंगा यमुना को साफ करने में।

यमुना किनारे बनाएंगे रिवर फ्रंट

दिल्ली में डबल इंजन भाजपा सरकार के कई चरण होंगे। यमुना का पानी स्वच्छ बनाएंगे, आधुनिक रिवर फ्रंट बनाएंगे, ग्रोविंग कॉरिडोर बनाएंगे, यहां वाटर मेट्रो की भी संभावना है। एक बार इस नदी का प्लान करके विकास होगा तो आस-पास एक खूबसूरत आधुनिक दिल्ली हमें नजर आने लगेगी। आप हमें मौके दीजिए, हम आपको यमुना का रिवर फ्रंट बनाकर देंगे। आप ऐसी दिल्ली की कामना कीजिए, जहां यमुना दिल्ली की वैश्विक पहचान बने। अन्ना आंदोलन के समय इन्होंने कहा था कि देश की राजनीति बदल देंगे, लेकिन देश देख रहा है कि इन्होंने अन्ना हजारे के साथ विश्वासघात किया। आज दिल्ली की सड़कें टूटी फूटी हैं। ये सब सिर्फ ‘आप’दा वालों की बदनियत की देन है।

कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया

कांग्रेस और आपदा वाले अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। आपदा वाले खुद को दिल्ली का मालिक कहते हैं और ये कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। शाही परिवार का अहंकार आज पूरे देश ने देखा है। आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को विकसित विजन के बारे में बताया। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं है। मातृभाषा न होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन तरीके संसद को संबोधित किया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने बोरिंग भाषण किया। दूसरी सदस्य ने राष्ट्रपति जी को गरीब, थकी हुई कहा। एक आदिवासी बेटी का बोलना इनको बोरिंग लगता है। ये देश के दस करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। ये देश के हर गरीब का अपमान है। कांग्रेस का शाही परिवार गरीब, दलित, आदिवासी, ओबीसी समाज से जो भी लोग आगे बढ़ते हैं उनको ये कदम-कदम पर अपमानित करते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰