बजट के बाद आज पहले ही दिन खुलते ही क्यों धराशायी हुआ बजार ?

यूनियन बजट 2025 के बाद पहले दिन खुले भारतीय शेयर बाजार मे बड़ी गिरावट आई. सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरकर 76,774.05 के स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी 23,300 के महत्वपूर्ण स्तर को तोड़ते हुए 23,239.15 पर आ गया. यह गिरावट वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ, कमजोर रुपया और केंद्रीय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 फरवरी 2025, 06:37 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बजट के बाद आज पहले ही दिन खुलते ही क्यों धराशायी हुआ बजार ?
Photo: UB India News Archive

यूनियन बजट 2025 के बाद पहले दिन खुले भारतीय शेयर बाजार मे बड़ी गिरावट आई. सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरकर 76,774.05 के स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी 23,300 के महत्वपूर्ण स्तर को तोड़ते हुए 23,239.15 पर आ गया. यह गिरावट वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ, कमजोर रुपया और केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचे पर मामूली खर्च के कारण मानी जा रही है. निवेशकों के लिए यह दिन काला सोमवार साबित हुआ, क्योंकि बाजार में हर तरफ मंदी का माहौल छा गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर नए टैरिफ लगाए हैं, जिससे ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका बढ़ गई है. ट्रम्प ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% और चीन पर 10% शुल्क लगाया है. इस कदम के बाद इन देशों ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है. चीन ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में इस फैसले को चुनौती देने की बात कही है. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने मनीकंट्रोल को बताया, “ट्रम्प नॉन-ट्रेड मुद्दों पर देशों को निशाना बनाने के लिए टैरिफ का उपयोग राजनीतिक टूल की तरह फिर से कर सकते हैं.”

बजट में बुनियादी ढांचे पर मामूली खर्च से निराशा
केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचे पर मामूली खर्च की घोषणा ने निवेशकों को निराश किया है. इससे बुनियादी ढांचे से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. एलएंडटी के शेयर 4.42 फीसदी गिरे, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2 फीसदी और इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर 5 फीसदी से अधिक टूटे. बजट में पूंजीगत व्यय में मामूली वृद्धि ने बाजार की उम्मीदों को धराशायी कर दिया.

रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर
ट्रम्प के टैरिफ की घोषणा के बाद एशियाई करेंसीज़ में गिरावट के साथ भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. रुपया 87.07 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है. व्यापारियों को उम्मीद है कि डॉलर की मजबूत मांग के कारण रुपया और गिर सकता है.

उपरोक्त सभी कारकों ने मिलकर बाजार को अस्थिर बना दिया है. निवेशकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि ग्लोबल ट्रेड वार, कमजोर रुपया और बजट में बुनियादी ढांचे पर कम खर्च की आशंका ने बाजार की राह और मुश्किल बना दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

विदेशी निवेशकों ने ₹1,327.09 करोड़ के शेयर बेचे

  • NSE के डेटा के अनुसार, 1 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,327.09 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 824.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • RBI के रेट-सेटिंग पैनल की मीटिंग 5-7 फरवरी को होगी। मार्केट के विश्लेषकों का अनुमान है कि सैंट्रल बैंक 4 साल में पहली बार दरों में कटौती की शुरुआत करेगा।

इस हफ्ते 748 कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी

इस हफ्ते 748 कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी करेंगी। इनमें कुछ बड़ी कंपनियों जैसे- एशियन पेंट्स, टाइटन, एयरटेल, पावर ग्रिड, डिवीज लैब्स, टाटा पावर, टोरेंट पावर, इन्फो एज, स्विगी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI),ITC, ट्रेंट, ब्रिटानिया, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), महिंद्रा एंड महिंद्रा, NHPC, ऑयल इंडिया के अर्निंग पर बाजार की नजर रहेगी।

इससे पहले, पिछले हफ्ते ICICI बैंक, ICICI बैंक, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, इंडियन ऑइल, टाटा मोटर्स, डाबर जैसी कंपनियों के नतीजे बाजार उम्मीद के मुताबिक रहे, जिसके चलते बाजार में तेजी देखने को मिली थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰