वैश्विक बाजारों में सुधार और रुपये में मजबूती , सेंसेक्स 700 और निफ्टी 200 अंक उछले

1 फरवरी 2025 को भारत का केंद्रीय बजट पेश हुआ. शनिवार के दिन खुला शेयर बाजार काफी उत्साहित था, लेकिन बजट खत्म होने से पहले ही शेयर बाजार गिर गया और उस दिन की क्लोजिंग भी लाल रंग में ही. उसके बाद सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली. लेकिन 4 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 फरवरी 2025, 06:42 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वैश्विक बाजारों में सुधार और रुपये में मजबूती , सेंसेक्स 700 और निफ्टी 200 अंक उछले
Photo: UB India News Archive

1 फरवरी 2025 को भारत का केंद्रीय बजट पेश हुआ. शनिवार के दिन खुला शेयर बाजार काफी उत्साहित था, लेकिन बजट खत्म होने से पहले ही शेयर बाजार गिर गया और उस दिन की क्लोजिंग भी लाल रंग में ही. उसके बाद सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली. लेकिन 4 फरवरी, मंगलवार को शेयर बाजार ने नया जोश दिखाया और सेंसेक्स उछलकर 700 अंकों की तो निफ्टी 200 अंकों की तेजी दिखाने लगा. सवाल है कि बजट और उसके अगले कारोबारी सत्र में भी गिरने वाला शेयर बाजार आज क्यों बढ़ रहा है. तो बता दें कि वैश्विक बाजारों में सुधार, रुपये में मजबूती, और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है.

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने पिछले सत्र की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए तेजी के साथ शुरुआत की, मतलब गैपअप ओपनिंग. सेंसेक्स 731.43 अंकों की बढ़त के साथ 77,918.17 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 203.30 अंकों की वृद्धि के साथ 23,564.35 पर कारोबार कर रहा था. यह उछाल लगभग 1 फीसदी का था. पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.28 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन आज रुपये में मजबूती देखी गई, जिससे बाजार का मनोबल बढ़ा. तो चलिए जानते हैं इन तीनों कारणों के बारे में-

वैश्विक बाजारों में सुधार
सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेज गिरावट देखी गई थी, लेकिन मंगलवार को स्थिति में सुधार हुआ. अमेरिकी प्रशासन ने मैक्सिको और कनाडा पर लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया, जिससे निवेशकों में आशा का माहौल बना. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रणनीति चीन के साथ भी अपनाई जा सकती है, जिससे ट्रेड वॉर की आशंकाएं कम हुई हैं.

इंडियाटुडे ने जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने के हवाले से लिखा, “डॉलर इंडेक्स में 108 तक गिरावट एक पॉजिटिव संकेत है. घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) विशेष रूप से ऑटोमोबाइल, व्हाइट गुड्स (उपभोक्ता उत्पाद), ज्वेलरी, होटल और फूड डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ा सकते हैं.”

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत हुआ और 87.28 के सर्वकालिक निचले स्तर से बढ़कर 86.98 पर पहुंच गया. रुपये में यह सुधार विदेशी निवेशकों की चिंताओं को कम करने में सहायक रहा, जिससे बाजार का मनोबल बढ़ा.

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजी निदेशक क्रांति बथिनी ने कहा, “वैश्विक संकेत काफी सकारात्मक हैं, और अमेरिका द्वारा टैरिफ में ढील देने के बयानों ने भी बाजार को सहारा दिया है. दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय निवेशकों में खरीदारी की रुचि बढ़ी है. इसके अलावा, सर्विसेज PMI इंडेक्स (सेवा क्षेत्र की गतिविधि का सूचक) छह महीने के उच्च स्तर 57 पर पहुंच गया है, जो आर्थिक गतिविधियों में सुधार का संकेत देता है.”

आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद
निवेशकों को उम्मीद है कि आगामी आरबीआई पॉलिसी कमेटी में 25 आधार अंक (0.25%) की ब्याज दर में कटौती की जा सकती है. यह उम्मीद बाजार में आशावाद का एक और कारण बनी हुई है, क्योंकि कम ब्याज दरें उधारी लागत को कम कर सकती हैं और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकती हैं.
बथिनी ने आगे कहा, “बाजार पहले से ही ब्याज दर में कटौती की संभावना को ध्यान में रख रहा है. यदि आरबीआई यह कदम उठाता है, तो यह आर्थिक सुधार और कॉर्पोरेट कमाई को और मजबूती दे सकता है.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰