भारतीय सेना ने बरपाया कहर, मार गिराए पाकिस्तान के 7 सैनिक और आतंकी, कैप्टन भी ढेर- सूत्र

भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई। दैनिक भास्कर के सूत्रों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 7 फरवरी 2025, 10:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय सेना ने बरपाया कहर, मार गिराए पाकिस्तान के 7 सैनिक और आतंकी, कैप्टन भी ढेर- सूत्र
Photo: UB India News Archive

भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई।

दैनिक भास्कर के सूत्रों का दावा है कि भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग थी। इसकी सूचना इंडियन आर्मी को मिली और उन्होंने पहले ही हमला कर साजिश को नाकाम कर दिया।

घुसपैठ के दौरान मारे गए 7 लोगों में 3-4 पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के मेंबर्स की भी मौत हो गई। यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है।

हालांकि भास्कर को सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 5 आतंकवादियों की मौत हुई है। इनमें BAT टीम मेंबर्स का जिक्र नहीं किया गया।

आतंकवादी अलबद्र ग्रुप के हो सकते हैं सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में जो आतंकवादी मारे गए वो अलबद्र ग्रुप के मेंबर्स हो सकते हैं। घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।

पाकिस्तानी PM बोले- बातचीत से मसले सुलझाएंगे घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब एक दिन पहले 6 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।

POK में हुई जैश-लश्कर की मीटिंग, सरकार ने दी मंजूरी पाकिस्तानी पीएम के बयान के बाद ही सरकार ने POK के रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को एक रैली की मंजूरी दी गई। इसमें बंदूकें और AK-47 लहराई गईं। इस रैली में एंटी इंडिया नारे लगाए गए। इसमें हमास के लीडर्स भी मौजूद थे।

भारत की आतंकियों के खिलाफ पिछली दो बड़ी स्ट्राइक

2016: पहली सर्जिकल स्ट्राइक

  • तारीख- 18 सितंबर 2016। समय- सुबह के साढ़े 5 बजे। चार आतंकवादी भारतीय सैनिकों के वेश में LoC को पार कर कश्मीर में घुस आते हैं। उनके निशाने पर था, उरी में भारतीय सेना का ब्रिगेड हेडक्वार्टर। उजाला होने से पहले आतंकी हमला करते हैं। 3 मिनट के भीतर ही आतंकियों ने 15 से ज्यादा ग्रेनेड कैंप पर फेंके। हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो जाते हैं। कई घायल हुए। सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इसमें चारों आतंकी मारे गए।
  • देश में इस हमले के खिलाफ गुस्सा था। हर ओर बदला लेने की बात उठने लगी थी। सुरक्षा एजेंसियों ने पता लगा लिया था कि ये आतंकी PoK से आए थे और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। पाकिस्तान की सेना इन्हें पूरा सपोर्ट देती है।
  • इसके बाद, 29 सितंबर 2016 का दिन। भारत के DGMO यानी डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। उन्होंने ऐलान किया- भारत ने सीमा पार आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। मतलब ये कि भारतीय सेना ने पहली बार LoC पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड तबाह कर डाले। ये न सिर्फ उरी हमले का बदला था, बल्कि पाकिस्तान को एक खुली चेतावनी थी कि जब-जब आतंकी हमला होगा, भारत उनके घर में घुसकर मारेगा। भारत के इस कदम से दुनिया हैरान रह गई। 2018 में सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी बरसी पर नीचे दिया गया वीडियो जारी किया था।

2019: बालाकोट में एयर स्ट्राइक

  • साल 2019 की 14 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक विस्फोट हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF के 78 जवानों के काफिले को निशाना बनाया गया। इस हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए। पूरा देश गम में डूबा था, इसी बीच पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ले ली। यह लोकसभा चुनाव का समय था तो माहौल में और अधिक गहमागहमी थी।
  • दो सप्ताह के भीतर 48 साल बाद भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा यानी LoC पार कर पाकिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके खैबर पख्तूनख्वाह के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इसे ऑपरेशन बंदर नाम दिया गया।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान भारतीय सेना के मिराज विमानों ने 150-200 आतंकियों को ढेर किया था। मरने वालों में जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के साले समेत तकरीबन एक दर्जन बड़े आतंकी शामिल थे।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰