दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार , केजरीवाल-सिसोदिया-भारद्वाज हारे चुनाव …..

दिल्ली के वोटर्स ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया है. मतगणना के रुझान/नतीजे यही बताते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिलहाल 47 सीटों पर आगे है, यानी दिल्ली की एक-तिहाई सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है. वह पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी. वहीं, AAP […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 8 फरवरी 2025, 08:24 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार , केजरीवाल-सिसोदिया-भारद्वाज हारे चुनाव …..
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के वोटर्स ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया है. मतगणना के रुझान/नतीजे यही बताते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिलहाल 47 सीटों पर आगे है, यानी दिल्ली की एक-तिहाई सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है. वह पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी. वहीं, AAP सिर्फ 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 2015 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही AAP के बड़े चेहरे भी चुनाव हार गए. नई दिल्ली सीट पर पूर्व सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शिकस्त मिली. उन्हें बीजेपी के पूर्व एमपी प्रवेश वर्मा ने मात दी. जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा. AAP के कई और बड़े नेता अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 5 सीट जीती और 43 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 6 सीट जीती है, 16 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।

इस बीच, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे।

दिल्ली की 9 हॉट सीटें

सीट आम आदमी पार्टी बीजेपी आगे/पीछे
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा आप हारी
जंगपुरा मनीष सिसोदिया तरविंदर सिंह मारवाह आप हारी
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी आप जीती
बाबरपुर गोपाल राय अनिल कुमार आप आगे
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन करनैल सिंह बीजेपी आगे
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सतीश उपाध्याय बीजेपी आगे
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा राय बीजेपी आगे
ओखला अमानतुल्लाह खान मनीष चौधरी आप आगे
पटपड़गंज अवध ओझा रवींद्र सिंह नेगी आप हारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव- इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  • 2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं। 2025 में 6 गुना ज्यादा यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीती।
  • केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट दो अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
  • केजरीवाल, प्रवेश वर्मा से 3000 वोटों से हारे, जबकि संदीप दीक्षित को महज 3873 ही वोट ही मिले।

कांग्रेस को एक भी सीट नहीं, पर वोट 2% बढ़ा

  • भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 39 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 39 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रही। एक भी सीट नहीं जीत सकी।
  • भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ।
  • वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

लाइव अपडेट्स

पीएम मोदी के बयान से पलट गए चुनाव’- कपिल मिश्रा

करावल नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक्स पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली वालों ने “मोदी की गारंटी” पर भरोसा किया है. जिस दिन पीएम मोदी ने कहा कि एक बार मुझे भी दिल्ली की सेवा करने का अवसर दीजिए, उसी दिन से ज़मीन पर चुनाव पलट गया. मोदी के नाम और काम का जादू दिल्ली में चल रहा है. आज झूठ और लूट से दिल्ली की मुक्ति का दिन है.”

अमित शाह ने बीजेपी को दी बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता. जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है. दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बधाई देता हूं.”

रावण का अहंकार भी नहीं बचा था’- स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरवील की हार के बाद सोशल मीडिया पोस्ट कर स्वाति मालीवाल ने लिखा, “अहंकार रावण का भी नहीं बचा था”

ग्रेटर कैलाश से हारे सौरभ भारद्वाज

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज को हार मिली है. यहां से बीजेपी की शिखा राय को 3 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत मिली है.

‘ये झूठी जीत है’- अखिलेश यादव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ यूपी की एक सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि यह झूठी जीत है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, “पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है.”

दिल्ली सचिवालय के आला अधिकारियों को तुरंत कार्यालय बुलाया गया

दिल्ली सचिवालय में आला अधिकारी को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए अधिकारियों को पहुंचने के लिए बोला गया है. उन्हें सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..
खास खबर

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने आया है. परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद के हालात शेयर किए. इसके लिए परिजनों ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों […]

UB India News31 जुल॰
तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?
दिल्ली

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले […]

UB India News24 जुल॰
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?
खास खबर

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार के रवैये के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा। सरकार करीब 3 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को सुलझा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 20 जून से जंतर मंतर पर सीजेपी का आंदोलन […]

UB India News23 जुल॰
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
खास खबर

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो […]

UB India News21 जुल॰
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
खास खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस […]

UB India News20 जुल॰
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
खास खबर

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि […]

UB India News23 जून
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप
खास खबर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन […]

UB India News6 जून
20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?
खास खबर

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई तो अधिकारियों को पता चल रहा है कि 6 कमरे बनाने की इजाज़त ली थी और 25 कमरे बना दिए? आग में 20 से ज़्यादा लोग मर गए तब पता चल रहा है कि क़ानून […]

UB India News4 जून
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद
खास खबर

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब […]

UB India News30 मई