पीएम मोदी आज फ्रांस के दौरे पर, एआई एक्शन समिट में लेंगे हिस्सा, मैक्रों से भी होगी द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह सोमवार रात को राजधानी पेरिस पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी के एलिसी पैलेस पहुंचने पर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति मैक्रों ने उनकी मेजबानी में डिनर का भी आयोजन किया. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 फरवरी 2025, 08:22 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी आज फ्रांस के दौरे पर,  एआई एक्शन समिट में लेंगे हिस्सा, मैक्रों से भी होगी द्विपक्षीय वार्ता
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह सोमवार रात को राजधानी पेरिस पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी के एलिसी पैलेस पहुंचने पर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति मैक्रों ने उनकी मेजबानी में डिनर का भी आयोजन किया. आज पीएम मोदी एआई एक्शन समिट में हिस्सा लेंगे. इसके बाद दोनों राष्ट्रप्रमुखों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगा. पीएम मोदी फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्सिले का भी दौरा करेंगे.

भारत को AI समिट से क्या उम्मीदें हैं?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ पीएम मोदी एआई समिट में शामिल होंगे. पीएम मोदी के पेरिस दौरे को लेकर पिछले हफ्ते विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि हमें इस समिट में कई घोषणाओं की उम्मीद है. हमारी ऐसी एआई एप्लिकेशन में रुचि है, जो इस्तेमाल करने में सुरक्षित और भरोसेमंद हो. इस दौरान पीएम मोदी इंडिया-फ्रांस के सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे.

 

फ्रांस के दौरे पर हैं PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ AI Action Summit की मेजबानी करेंगे. पीएम मोदी रक्षा सहयोग और व्यापार साझेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से इन यह यात्रा कर रहे हैं. इस दौरे के बाद वह सीधे अमेरिका के लिए रवाना होंगे.

विदेश मंत्री जयशंकर ने फ्रांस के अपने समकक्ष बैरो से पेरिस में मुलाकात की
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के अपने समकक्ष जीन नोइल बैरो से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), नवोन्मेष तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत-फ्रांस के बीच व्यापक सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा पर हैं। वह पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे। मोदी मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और व्यापार जगत के नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपने आगमन की तस्वीरों के साथ कहा, ‘थोड़ी देर पहले पेरिस पहुंचा हूं। यहां विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे।’ प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया। हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं!’

पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी!’
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी! आपसे मिलकर खुशी हुई, प्रिय जेडी वेंस! एआई एक्शन समिट में हमारे सभी साझेदारों का स्वागत है। चलिए काम पर लग जाएं!’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे। यहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी! आपसे मिलकर खुशी हुई, प्रिय जेडी वेंस! एआई एक्शन समिट में हमारे सभी साझेदारों का स्वागत है। चलिए काम पर लग जाएं!’

दौरे पर क्या खास?

सोमवार को पीएम मोदी सरकार और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा एलीसी पैलेस में आयोजित डिनर में शामिल होंगे। इस डिनर में तकनीकी क्षेत्र के सीईओ और शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कई अन्य खास लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। मोदी और मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। बुधवार को दोनों नेता विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों श्रद्धांजलि देने के लिए मार्सिले का दौरा करेंगे। वे मार्सिले में भारत के नए दूतावास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी और मैक्रों कैडारैचे में अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर रिएक्टर का दौरा करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰