अवैध प्रवासी भारतीयों की दो फ्लाइट्स 15 और 16 फरवरी को आएंगी भारत ….

अमेरिका से एक फिर अवैध प्रवासीय भारतीयों की टोली भारत आने वाली है. अबकी बार दो जहाजों में भरकर ये अवैध प्रवासी भारत आ रहे हैं. अमरीका ने डिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली है. अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर जो दो जहाज आ रहे हैं, उनकी तारीख भी सामने आ गई है. अमेरिका से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 फरवरी 2025, 07:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अवैध प्रवासी भारतीयों की दो फ्लाइट्स 15 और 16 फरवरी को आएंगी भारत ….
Photo: UB India News Archive

अमेरिका से एक फिर अवैध प्रवासीय भारतीयों की टोली भारत आने वाली है. अबकी बार दो जहाजों में भरकर ये अवैध प्रवासी भारत आ रहे हैं. अमरीका ने डिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली है. अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर जो दो जहाज आ रहे हैं, उनकी तारीख भी सामने आ गई है. अमेरिका से अवैध प्रवासियों की नई खेप ऐसे वक्त में आ रही है, जब भारत में विपक्ष इसका मुद्दा उठा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, अवैध प्रवासियों से भरा एक विमान आज उड़ान भरेगा. यह विमान 15 फरवरी यानी शनिवार को भारत पहुंचेगा. कल आने वाली फ्लाइट में 119 अवैध प्रवासी होंगे. वहीं, दूसरी फ्लाइट 16 फरवरी रात दस बजे भारत लैंड करेगी. दूसरी फ्लाइट में कितने अवैध प्रवासी भारतीय होंगे, इसकी संख्या पता नहीं चल पाई है.

कब और कितने प्रवासी आ रहे
सूत्रों ने कहा कि कल यानी 15 फरवरी को अवैध प्रवासीय भारतीयों से भरा पहला विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा. इससे पहले जो अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर जो अमेरिकी फ्लाइट आई थी, उसमें 104 लोग थे. यह फ्लाइट भी अमृतसर ही लैंड की थी. उसमें सबसे अधिक पंजाब, हरियाणा और गुजरात के अवैध प्रवासी भारतीय थे.

संसद में भी हुआ था हंगामा
इसे लेकर संसद में खूब हंगामा भी हुआ था. विपक्ष ने प्रवासीय भारतीयों के हथकड़ी और बेड़ियों से जकड़े जाने का आरोप लगाया था. इस पर सरकार को सफाई देनी पड़ी थी. खुद एस जयशंकर ने संसद में कहा था कि यह प्रक्रिया कोई नई नहीं है. पहले भी अमेरिका अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करता रहा है. उन्होंने साल दर साल डेटा दिखाया था.

पीएम मोदी ने अवैध प्रवासियों पर क्या बोले
अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी ने भी साफ कह दिया कि अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले अपने नागरिकों को भारत स्वीकार करेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा कि यह केवल भारत का मुद्दा नहीं है. यह एक वैश्विक समस्या है. जो लोग अवैध तरीके से दूसरे देशों में रह रहे हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. जहां तक भारत और अमेरिका का सवाल है, अगर किसी व्यक्ति की भारतीय नागरिकता की पुष्टि हो जाती है और वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है, तो भारत उसे वापस लेने के लिए तैयार है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰