आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘बिहार पॉलिसी डायलॉग’ के सहारे राजद करेगा मंथन

RJD नेता तेजस्वी यादव करीब-करीब हर चुनावी भाषणों में ये बातें कहते हैं। साथ ही अंदर-अंदर लालू-राबड़ी राज वाले चेहरे को बदलने की कवायद भी कर रहे हैं। आज यानी 15 फरवरी को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘बिहार पॉलिसी डायलॉग’ होगा। आयोजन सोन वैली डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से है, लेकिन इसमें सक्रियता RJD […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 फरवरी 2025, 04:55 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘बिहार पॉलिसी डायलॉग’ के सहारे राजद करेगा मंथन
Photo: UB India News Archive

RJD नेता तेजस्वी यादव करीब-करीब हर चुनावी भाषणों में ये बातें कहते हैं। साथ ही अंदर-अंदर लालू-राबड़ी राज वाले चेहरे को बदलने की कवायद भी कर रहे हैं। आज यानी 15 फरवरी को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘बिहार पॉलिसी डायलॉग’ होगा।

आयोजन सोन वैली डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से है, लेकिन इसमें सक्रियता RJD नेताओं की है। इसलिए इसे पार्टी की इमेज बिल्डिंग से जुड़ा आयोजन माना जा रहा है।

पॉलिसी डायलॉग में खास तौर से एग्रीकल्चर, हेल्थ, एजुकेशन और पब्लिक फाइनेंस पर देश-विदेश के लोग अपनी राय रखेंगे। इसमें आए विचार को RJD अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

पार्टी के महासचिव शाश्वत गौतम ने बताया…

QuoteImage

बिहार पॉलिसी डायलॉग में अलग-अलग क्षेत्रों में पढ़ाई-लिखाई और उनसे संबंधित रिसर्च करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद आ रहे हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पब्लिक फाइनांस पर व्यापक विमर्श होगा। कार्यक्रम का अगला चरण पटना में होगा। इसमें आए सुझाव को RJD के घोषणा-पत्र में शामिल किया जाएगा।

QuoteImage

3 सवालों का जवाब तलाशेगी पार्टी

  1. भारी-भरकम ब्याज से मुक्त कैसे बिहार का बजट बनाया जाए?
  2. लोगों को तुरंत राहत देने वाली योजनाओं से अलग कैसी रणनीति बनाई जाए कि लोगों के खर्च करने की शक्ति बढ़े?
  3. हेल्थ और एजुकेशन के लिए एक बड़ा वर्ग प्राइवेट संस्थानों की तरफ जा रहा है। इसे लेकर क्या किया जाना चाहिए?

हालांकि, अंदरखाने चर्चा है कि पार्टी OBC इंटलेक्चुअल को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रही है। 8 महीने बाद विधानसभा का चुनाव है। विधानसभा में 3 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा। RJD को इस कार्यक्रम से बजट सत्र में काफी फायदा हो सकता है।

चुनाव से पहले RJD ने किया 2 बड़े बदलाव

1. महिलाओं पर फोकस

RJD ने बिहार को पहला महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के रूप में दिया। लेकिन वह प्लानिंग के साथ नहीं हुआ, बल्कि लालू प्रसाद के जेल जाने और सत्ता की कमान अपने हाथ में रखने की जिद से हुआ था।

इसके बावजूद RJD ने पार्टी के अंदर महिलाओं को लेकर कुछ बड़ा नहीं किया। तेजस्वी यादव ने महिलाओं को साधने का प्रयास किया है। माई-बहन सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह 2,500 रुपए देने का वादा किया है।

साथ ही पार्टी की महिला विंग का अध्यक्ष रितु जायसवाल को बनाया है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर RJD ने 6 सीटों पर महिलाओं को उतारा।

बिहार में पुरुष वोटर अधिक हैं, लेकिन वोट डालने में महिला वोटर आगे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में 56.28 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 53 प्रतिशत पुरुष और 59.45 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले थे।

मतलब कि पुरुषों के मुकाबले 6.45 फीसदी अधिक महिलाओं ने वोटिंग की।

यही कारण है कि तेजस्वी ने फुलपरास में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह में कहा- ‘ M मतलब महिला और Y मतलब युवा’।

2. युवाओं को जोड़ने की कोशिश

तेजस्वी यादव युवाओं को लुभाने के लिए बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं। अपनी सरकार आने पर नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने एक नारा दिया है- 17 महीने में किया कमाल, हमें दीजिए पूरे 5 साल।

वह अपनी हर सभा में टीचरों की बहाली, हेल्थ सेक्टर में हुई बहाली का क्रेडिट ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के अंदर भी युवाओं की एक टीम बनाई है। इसमें राज्यसभा सांसद संजय यादव, नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके शाश्वत गौतम आदि पढ़े लिखे युवाओं को शामिल किया है।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने RJD सुप्रीमो के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘बिहार में हमारे रहते बीजेपी सरकार नहीं बना सकती है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘आप भविष्यवक्ता नहीं हैं। बिहार और केंद्र में अभी NDA की सरकार है और आगे भी रहेगी। जलन हो रही हो तो हमारे खादी मॉल में अच्छा लोशन मिलता है। जलन कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰