नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत, मृतकों की सूची जारी, मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई है. इसमें सबसे अधिक बिहार के 9 लोग हताहत हुए हैं. इनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1 व्यक्ति की मौत हुई है. बताया जा रहा है […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 फरवरी 2025, 07:17 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत, मृतकों की सूची जारी, मुआवजे का ऐलान
Photo: UB India News Archive

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई है. इसमें सबसे अधिक बिहार के 9 लोग हताहत हुए हैं. इनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1 व्यक्ति की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना प्लेटफॉर्म नंबर 16 और 13 पर हुई है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है. वहीं, रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं और मृतक यात्रियों के परिजनों और घायल यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. घटना में जिनकी मौत हुई है उनके नाम भी सामने आए हैं.

भारतीय रेलवे की ओर से जारी सूची में बिहार के मृतकों के जो नाम सामने आए हैं इसमें बक्सर की आशा देवी, सारण की पूनम देवी, पटना की ललिता देवी, मुजफ्फरपुर की सुरुचि देवी, समस्तीपुर की कृष्णा देवी, समस्तीपुर के विजय शाह, वैशाली के नीरज पासवान, नवादा की शांति देवी और नवादा की ही पूजा कुमारी की मौत हुई है. इस बीच भारतीय रेलवे ने पीड़ितों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है. जिसके अनुसार मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये दिये जाएंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना को दुखद बताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. वहीं, सीएम नीतीश ने बिहार सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा की है.  मुख्यमंत्री ने बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रूपये एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

बता दें कि कुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और रेलवे स्टेशनों पर हालात कई बार बेकाबू हो जा रहे हैं. इसी अफरातफरी में घटनाएं सामने आ रही है. लगातार पुलिस प्रशासन लोगों से संयमित रहकर यात्रा करने की अपील कर रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण आम यात्रियों को भी काफी मुश्किलें आ रहीं हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰