कनाडा पर ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाया , कनाडा की विदेश मंत्री ने यूरोप को चेताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पड़ोसी कनाडा के साथ तनाव बढ़ा रखा है. इससे परेशान जस्टिन ट्रूडो दुनिया में मदद मांग रहे हैं. कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में यूरोपीय देशों को ट्रंप के टैरिफ डर दिखाया. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका कनाडा पर टैरिफ लगा सकता है […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 फरवरी 2025, 07:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कनाडा पर ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाया , कनाडा की विदेश मंत्री ने यूरोप को चेताया
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पड़ोसी कनाडा के साथ तनाव बढ़ा रखा है. इससे परेशान जस्टिन ट्रूडो दुनिया में मदद मांग रहे हैं. कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में यूरोपीय देशों को ट्रंप के टैरिफ डर दिखाया. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका कनाडा पर टैरिफ लगा सकता है तो अगला नंबर यूरोप का होगा. उनके चेहरे पर ट्रंप प्रशासन को लेकर निराशा साफ झलक रही थी. इसके साथ उन्होंने जी-7 में रूस की वापसी के प्रस्ताव का भी विरोध किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद कनाडा के खिलाफ 25 फीसदी का टैरिफ लगाया. इसके अलावा कुछ दिनों पहले ट्रंप ने जी-7 में रूस को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था. कनाडा की विदेश मंत्री ने इसे लेकर कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता. रूस पहले जी-7 का सदस्य था, जिसे तब जी-8 कहा जाता था. लेकिन 2014 में ओबामा प्रशासन के दौरान जब क्रीमिया पर रूस ने कब्जा कर लिया तो इसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया था.

ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि मैं उन्हें (रूस)वापस लाना पसंद करूंगा. मुझे लगता है कि उन्हें बाहर निकालना एक बड़ी गलती थी. ट्रंप ने कहा कि यह रूस को पसंद करने या न करने का सवाल नहीं है. बल्कि यह जी-8 का सवाल है. इस साल जी-7 की अध्यक्षता कनाडा कर रहा है. कनाडाई विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा रूस को जी-7 में फिर से शामिल करने का कड़ा विरोध करता है. जोली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘नहीं, हमने रूस को फिर से शामिल करने पर चर्चा नहीं की है. लेकिन मैं कनाडा की स्थिति बना रही हूं. ऐसा कभी नहीं होगा.’

ट्रंप का दिखाया डर
मेलानी जोली ने इस दौरान ट्रंप प्रशासन की ओर से टैरिफ का भी डर दिखाया. जोली ने कहा, ‘हम उनके सबसे करीबी दोस्त और सहयोगी हैं. हमसे अच्छा पड़ोसी अमेरिका को नहीं मिल सकता. 5000 किमी लंबा एक बेहद सुरक्षित और मजबूत बॉर्डर है. कनाडा और अमेरिका एक दूसरे पर निर्भर हैं. लेकिन जब हम 25 फीसदी का टैरिफ सुनते हैं तो यह हमारे अस्तित्व के लिए खतरा है. क्योंकि इससे कनाडा में हजारों नौकरियों पर खतरा होगा. यह हमारे बेस्ट फ्रेंड और सबसे अच्छे सहयोगी की ओर से हो रहा है. अगर अमेरिका यह कनाडा के साथ कर सकता है तो अगला नंबर आपका (यूरोप) है. इसलिए हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है.’

कनाडा पर लगाया था टैरिफ
अमेरिका की सत्ता संभालते की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पड़ोसी कनाडा और मैक्सिको को झटका दिया था. ट्रंप ने दोनों देशों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया था. इसके अलावा कनाडा की ऊर्जा पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया था. चीन से आने वाले सामानों पर भी ट्रंप ने 10 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था. इससे खफा कनाडा ने 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰