बिहार में 6 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ , 4 बीजेपी और 2 जदयू से बन सकते हैं मंत्री ……

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में एनडीए सरकार जातीगत समीकरण को साधने के लिए कैबिनेट के विस्तार का प्लान बनाया है, जिसके तहत नीतीश सरकार में कुछ विधायक मंत्री बनेंगे. जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है, उसमें संजय सरावगी , राजू सिंह, अवधेश पटेल , […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 फरवरी 2025, 05:42 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में 6 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ , 4 बीजेपी और 2 जदयू से बन सकते हैं मंत्री ……
Photo: UB India News Archive

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में एनडीए सरकार जातीगत समीकरण को साधने के लिए कैबिनेट के विस्तार का प्लान बनाया है, जिसके तहत नीतीश सरकार में कुछ विधायक मंत्री बनेंगे. जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है, उसमें संजय सरावगी , राजू सिंह, अवधेश पटेल , जीवेश मिश्रा या अनिल शर्मा, तार किशोर प्रसाद या पवन जायसवाल का नाम शामिल है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम को चार बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. जिसकी तैयारी कर ली गई है.

चुनाव इसी साल है इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण को साधने की तैयारी हो रही है. अगड़ी जाती से 2 विधायक मंत्री बन सकते हैं. राजपूत और भूमिहार जाति के विधायक मंत्री बन सकते हैं. अतिपिछड़ा में 2 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. तेली जाती से एक मंत्री बनना लगभग तय है. बताया जा रहा है कि 6 में से 4 बीजेपी विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं जदयू कोटे से 2 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

हालांकि इस दौरान दिलीप जायसवाल ने एक नेता-एक पद के तहत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि वो बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बातचीत हो रही है. सूत्र बता रहे हैं कि कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत चल रही है. बिहार विधानसभा सबसे पहले कैबिनेट विस्तार की पूरी संभावना है.

 जातीय समीकरण रखा गया है पूरा ध्यान

बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में बताया जा रहा है कि बिहार में कल यानि गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार बिहार मंत्रिमंडल में खुल 6 से 7 नए चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी कोटे से 5 से 6 और जेडीयू कोटे 1 विधायक को मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है. वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक इस बार नीतीश कैबिनेट विस्तार अगड़ी जाती से 2 मंत्री बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि राजपूत और भूमिहार जाति से एक-एक मंत्री बन सकते हैं. वहीं अतिपिछड़ा वर्ग से 2 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है. जानकारी के अनुसार तेली जाती से एक मंत्री बनना लगभग तय है. वहीं पिछड़ा समाज से भी एक मंत्री बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग है, उनके विभागों को नए मंत्रियों को मिलने की संभावना है. वहीं कुर्मी समाज से भी एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है. सबसे बड़ी बात है कि जिस समाज से सुशील कुमार मोदी आते थे उसे समाज के चेहरे को भी बीजेपी मंत्री बनाए जाने की तैयारी कर रही है.

दरअसल इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में इस बार बीजेपी पूरी तरह से जातीय समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल में भेजने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार बिहार बीजेपी की ओर से जातीय समीकरण को सेट करते हुए नामों की सूची दिल्ली भेज दी गयी है. केंद्रीय बीजेपी मुख्यालय की ओर से जैसे ही फ़ाइनल नामों की सूची सामने आएगी, वहीं ही बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा. सूत्रों के अनुसार बिहार में बजट सत्र का विस्तार कल ही कर लिया जाएगा.

इनके पास एक से अधिक विभाग

बता दें, फिलहाल डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास 3 विभाग,  मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, प्रेम कुमार के पास भी 2 -2 विभाग हैं. वहीं सूत्रों के अनुसार बीजेपी कोटे से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मंत्री के साथ-साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल मंत्री पद छोड़ सकते हैं.

कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?

बताया जा रहा है कि जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है, उसमें संजय सरावगी , राजू सिंह, अवधेश पटेल , जीवेश मिश्रा या अनिल शर्मा, तार किशोर प्रसाद या पवन जायसवाल का नाम शामिल है. बता दें, फिलहाल जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 13 मंत्री हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को एक पद मिला है. हम प्रमुख संतोष मांझी स्वयं दो विभाग के मंत्री हैं, जबकि एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं. जिन मंत्रियों के पास दो-दो विभाग हैं, उनसे एक विभाग लिया जा सकता है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰