अमेरिकी नागरिकता के लिए ट्रंप का एक्साइटिंग ऑफर, 44 करोड़ रुपए चुकाएं और ‘गोल्ड कार्ड’ पाएं

अमेरिका की नागरिकता पाना किसी भी विदेशी के लिए सपने से कम नहीं. अगर आपके पास खूब पैसा है तो आपका ये सपना आसानी से पूरा हो सकता है, लेकिन इसके लिए भारी कीमत चुकानी होगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमीर अप्रवासियों के लिए एक एक्साइटिंग वीजा प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहे हैं. इसके जरिए अमीर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 फरवरी 2025, 08:23 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिकी नागरिकता के लिए ट्रंप का एक्साइटिंग ऑफर, 44 करोड़ रुपए चुकाएं और ‘गोल्ड कार्ड’ पाएं
Photo: UB India News Archive

अमेरिका की नागरिकता पाना किसी भी विदेशी के लिए सपने से कम नहीं. अगर आपके पास खूब पैसा है तो आपका ये सपना आसानी से पूरा हो सकता है, लेकिन इसके लिए भारी कीमत चुकानी होगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमीर अप्रवासियों के लिए एक एक्साइटिंग वीजा प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहे हैं. इसके जरिए अमीर विदेशी अमेरिका के नागरिक (US Citizenship) बन सकेंगे और ग्रीन कार्ड पा सकेंगे. इस ‘गोल्ड कार्ड’ (Gold Card) के लिए ट्रंप 5 मिलियन डॉलर यानी कि 50 लाख डॉलर या भारतीय करेंसी में करीब 44 करोड़ रुपए वसूलेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा प्रोग्राम को अमेरिकी नागरिकता का रास्ता बताया है. इसके बारे में बाकी की जानकारी भी ट्रंप ने जल्द देने की बात कही है.

ट्रंप ने कहा कि नए वीजा प्रोग्राम ‘गोल्ड कार्ड’ के जरिए भविष्य में करीब एक मिलियन यानी कि 10 लाख कार्ड बेचे जाने का लक्ष्य है. इस कार्ड को पाने के लिए 5 मिलियन डॉलर चुकाने होंगे. ‘गोल्ड कार्ड’ EB-5 वीजा का रिप्लेसमेंट है, इसे खरीदकर अमीर लोग अमेरिका में आएंगे, जिससे निवेश और नौकरियां बढ़ेंगी.

EB-5 वीजा के लिए चुकाने होते हैं 1 मिलियन डॉलर

बता दें कि वर्तमान में अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए EB-5 वीजा सबसे आसान विकल्प है. इसके लिए 1 मिलियन डॉलर यानी कि 8.75 करोड़ रुपए चुकाने होते हैं. ट्रंप का कहना है कि गोल्ड कार्ड के जरिए अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज जल्द चुकाया जा सकता है.

 

ट्रंप ने गोल्ड कार्ड का ऐलान करते हुए कहा कि यह वीजा आपको ग्रीन कार्ड पाने का मौका देने जा रहा है. यह अमेरिकी नागरिक बनने का रास्ता है. इस कार्ड को खरीदकर अमीर लोग अमेरिका में आएंगे. उन्होंने बताया कि इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी दो हफ्ते में दे दी जाएगी. ट्रंप ने ये भी संकेत दिए कि रूस का अमीर तबका भी इस वीजा का पात्र हो सकता है.

EB-5 वीजा क्या है?

  • अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए फिलहाल EB-5 वीजा आसान विकल्प है
  • इसके लिए 1 मिलियन डॉलर यानी कि 8.75 करोड़ रुपए चुकाने होते हैं
  • इस वीजा को लेकर अमेरिका का स्थायी नागरिक बना जा सकता है
  • इससे अमेरिकी बिजनेस में निवेश करने वाले विदेशियों को “ग्रीन कार्ड” मिलता है है
  • EB-5 वीजा की शुरुआत अमेरिका ने साल 1990 में की थी
  • इस वीजा प्रोग्राम का मकसद विदेशी निवेशकों को प्रोत्साहित करना था

EB-5 वीजा और गोल्ड कार्ड में अंतर जानिए

EB-5 वीजा के तहत अमेरिका में ऐसे व्यवसाय में 1 मिलियन डॉलर का निवेश करना होता है, जिससे करीब 10 नौकरियां पैदा हों. लेकिन अब ट्रंप के नए गोल्ड कार्ड के तहत 5 मिलियन डॉलर का निवेश करना होगा. इस वीजा को वही अमीर अप्रवासी ले पाएंगे जो ज्यादा निवेश करने में सक्षम होंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰