नवनियुक्त मंत्रियों को सीएम नीतीश ने दी बधाई

बिहार कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है. नीतीश कुमार ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है उन सभी लोगों को बधाई है. बता दें, मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 27 फरवरी 2025, 06:18 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नवनियुक्त मंत्रियों को सीएम नीतीश ने दी बधाई
Photo: UB India News Archive

बिहार कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है. नीतीश कुमार ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है उन सभी लोगों को बधाई है. बता दें, मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय मंडल शामिल हैं.

नीतीश कैबिनेट में अब हो गए 36 मंत्री

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के द्वारा मंत्री पद का इस्तीफा देने के बाद बिहार में मंत्रियों की संख्या 29 हो गई थी. लेकिन, अब बीजेपी कोटे से 7 नए विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेते ही बिहार में मंत्रियों की संख्या 36 हो गयी, जिसमें भाजपा कोटे से 21, जदयू से 13, हम से 1 और निर्दलीय कोटे से 1 विधायक मंत्री हैं.

शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार में बन गयी बेहतरीन टीम

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंत्रिमंडल विस्तार पर बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद है कि उन्होंने बेहतरीन टीम को चुना है. मंत्रिमंडल में जगह खाली थी हमारे कोटे के खाली मंत्रियों की जगह को भरा गया है. यह सभी मंत्री बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के रास्ते पर बढ़ रहा है. मंत्रिमंडल को और भी ताकत मिलेगी क्योंकि कई और मंत्री इसमें जुड़ गए हैं

 इन क्षेत्रों के विधायकों को मिला मंत्री बनने का मौका

नीतीश कैबिनेट के विस्तार में जातीय समीकरण के साथ ही क्षेत्रीय राजनीति को साधने का पूरा प्रयास किया गया है. इसके तहत जहां सारण, पटना, कोसी, नालंदा और तिरहुत क्षेत्र के एक-एक विधायक को मंत्री बनाया गया है, वहीं मिथिलांचल क्षेत्र के जहां दो एमएलए को मंत्री बनाया गया है.

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो चुका है. सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा जल्द हो सकता है. बताया जा रहा है कि देर शाम तक सभी नए 7 मंत्रियों के बीच अलग-अलग विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा. दरअसल, सीएम नीतीश कुमार की टीम में 7 नए मंत्री शामिल हो गए हैं. बुधवार को राजभवन में बीजेपी कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बारी-बारी से सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय मंडल शामिल हैं. वहीं अब इन मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार सभी नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी आज ही कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि थोड़ी देर के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं. ऐसे में उन क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के तौर अगर किसी को मंत्री बनने का मौका मिलता है तो निश्चित तौर पर इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है. बीजेपी ने बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के महत्व को समझते हुए इस क्षेत्र से 2 विधायकों को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है. बता दें, बीजेपी अपने इस दांव से मिथिलांचल के करीब 50 सीटों पर लीड लेने की कोशिश करेगी. बता दें, कृष्ण कुमार मंटू छपरा के अमनौर क्षेत्र, विजय मंडल अररिया जिले के सिकटी, राजू सिंह साहेबगंज, संजय सारावगी दरभंगा जीवेश मिश्रा जाले, सुनील कुमार बिहारशरीफ, मोती लाल प्रसाद रीगा क्षेत्र से आते हैं.

नीतीश कैबिनेट में किनको मिली जगह?

कृष्ण कुमार मंटू (कुर्मी)
विजय मंडल (केवट)
राजू सिंह (राजपूत )
संजय सारावगी (मारवाड़ी)
जीवेश मिश्रा (भूमिहार)
सुनील कुमार (कुशवाहा)
मोती लाल प्रसाद (तेली)

दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा

कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब दिलीप जायसवाल सिर्फ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰