चुनाव नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे, फैसला NDA के घटक दल मिलकर लेंगे

‘बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये BJP संसदीय बोर्ड तय करेगी। इसमें NDA के सभी घटक दल भी शामिल होंगे।’ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को सदन के बाहर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए ये बातें कही हैं। 25 फरवरी को CM […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 फरवरी 2025, 07:31 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनाव नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे, फैसला NDA के घटक दल मिलकर लेंगे
Photo: UB India News Archive

‘बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये BJP संसदीय बोर्ड तय करेगी। इसमें NDA के सभी घटक दल भी शामिल होंगे।’ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को सदन के बाहर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए ये बातें कही हैं।

25 फरवरी को CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि था- ‘पिता जी ने विकास किया है। पिछली बार आप लोगों ने 43 सीट दी थीं। उसके बाद भी विकास कार्य जारी है। इस बार उससे ज्यादा सीटों से जिताएगा। NDA को नीतीश कुमार को CM फेस घोषित करना चाहिए।’

CM के बेटे निशांत को विपक्ष ने बनाया नेता

तेजस्वी के बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘विपक्ष के पास कुछ काम नहीं हैं। निशांत, निशांत चिल्ला-चिल्लाकर उसे नेता बना दिया। अब निशांत आगे बढ़ जाएगा।’

दरअसल, RJD नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान दिया था कि ‘JDU को BJP के लोग खत्म करना चाहते हैं। बड़े-बड़े JDU नेताओं का केवल तन JDU में है, लेकिन उनका मन और दिमाग BJP में है।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। उनको रोकने के लिए साजिश रची जा रही है।’

जनता इस बार हमें मौका देगी

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ‘किसी के आने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। पीएम आएं या योगी, इस बार बिहार की जनता मन बना चुकी है। हमारे पास विजन है। बिहार की जनता से इस बार हमलोगों को मौका देगी।’

प्रधानमंत्री ने सीएम नीतीश कुमार को लाडला कहा है। इस बयान पर तेजस्वी ने कहा कि ‘सदन में मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर बयान दिया था। उस समय पीएम का सिर नीचे झुक गया था। आज उन्हें लाडला बता रहे हैं।’

नीतीश कुमार निर्णय लेने में सक्षम हैं- बीजेपी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- ‘चोरों को सभी चोर नजर आते हैं। लालू जी की सरकार गैंगस्टर की सरकार रही, इसलिए उन्हें सभी लोग गैंगस्टर नजर आते हैं।’

सुनील सिंह ने भी सीएम पर कसा तंज

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आरजेडी MLC सुनील सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर लिखा-

QuoteImage

अब हमें वो बात नहीं बोलनी है, जो उनके बारे में बिहार की संपूर्ण जनता बोलती है। अब मैं गर्व के साथ PM का लाडला बोल सकता हूं।

QuoteImage

JDU ऑफिस में लगे थे निशांत के पोस्टर

CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। 6 दिन पहले जेडीयू ऑफिस के बाहर निशांत कुमार का एक पोस्टर लगाया था। जिसमें लिखा था, ‘बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार।’ बताया जा रहा था कि ये पोस्टर जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया था।

पिछले साल से JDU जॉइन करने की चर्चा

निशांत कुमार के JDU में आने की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं। हालांकि, पार्टी के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम नीतीश की उम्र और कार्यकर्ताओं की डिमांड को देखते हुए निशांत कुमार को भी इस बार विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। संभावना है कि पिता के विधानसभा क्षेत्र हरनौत से वे चुनाव लड़ सकते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰