चमोली हिमस्खलन: 47 लोगों को बाहर निकाला, PM मोदी ने धामी से राहत एवं बचाव कार्य की ली जानकारी, 11 मजदूर बिहार के………

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच सड़क निर्माण कर रहे कई मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आ गए और कंटेनर में फंस गए थे. चमोली में हुई इस दुर्घटना में फंसे 55 मजदूर में 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार 8 मजदूर अभी भी फंसे हुए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 मार्च 2025, 05:58 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चमोली हिमस्खलन:  47 लोगों को बाहर निकाला, PM मोदी ने धामी से राहत एवं बचाव कार्य की ली जानकारी, 11 मजदूर बिहार के………
Photo: UB India News Archive

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच सड़क निर्माण कर रहे कई मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आ गए और कंटेनर में फंस गए थे. चमोली में हुई इस दुर्घटना में फंसे 55 मजदूर में 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार 8 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं जिनको निकालने का प्रयास जारी है.  इसी बीच देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी को फोन कर हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत- तिब्बत चीन सीमा पर माणा गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में जानकारी दी। मोदी ने शनिवार सुबह धामी को फोन कर राहत एवं बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली। धामी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली।

इस हादसे में फंसे 55 मजदूरों के नाम सामने आए हैं जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार के मजदूर हैं. बिहार के जो मजदूर इस दुर्घटना में फंसे हैं उनके नाम और आधार कार्ड नंबर के साथ कुछ के पते भी सामने आए हैं.इनकी पूरी सूची आगे दी गई है. बिहार के जो मजदूर फंसे हैं उनमें अभिनाश कुमार, इंद्रजीत कुमार भारती, अभिषेक आनंद, धीरज कुमार पासवान, मुन्ना प्रसाद, किशन कुमार, दिलीप कुमार, लड्डू कुमार पंडित, विजय पाल, जितेश कुमार और पिंटू कुमार के नाम शामिल हैं. हालांकि कई मजदूर ऐसे भी फंसे हुए हैं जिनके राज्यों की पुष्टि नहीं हो पाई है. इनमें से अभिनाश कुमार, इंद्रजीत कुमार भारती, अभिषेक आनंद, धीरज कुमार पासवान, मुन्ना प्रसाद, किशन कुमार, विजय पाल, जितेश कुमार के पते (एड्रेस) से संबंधित जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, पिंटू कुमार बहुआरा खुर्द वार्ड नंबर 9 पश्चिम चंपारण के बताए जा रहे हैं. जबकि लड्डू कुमार पंडित कटिहार रौतारा थाना के सदलपुर गाव के बताए जा रहे हैं.

बिहार के मजदूरों के नाम और आधार नंबर
अभिनाश कुमार- 402806327794
इंद्रजीत कुमार -710667155573
अभिषेक आनंद- 245592187116
धीरज कुमार पसवान-639576337052
मुन्ना प्रसाद-477649517332
किसन कुमार-931749756725
दिलीप कुमार-708059905277
लड्डू कुमार पंडित-561085198139
विजय पाल-523448070700
जितेश कुमार-709086067096
पिंटू कुमार -942776583900

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बीच चमोली के बद्रीनाथ के पास निर्माण कार्य हो रहा था. भारत-चीन सीमा के पर स्थित माणा गांव में शुक्रवार की सुबह ही एवलॉन्च यानी हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन के 55 मजदूर फंस गए. इनमें 33 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 22 को निकालने का प्रयास अभी जारी है. जानकारी के अनुसार, मजदूर जब कंटेनर में सो रहे थे इसी दौरान कंटेनर के ऊपर हिमस्खलन हो गया. अब तक की जानकारी के एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी जवानों के साथ स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. 33 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है वहीं भारी बर्फबारी के बीच रेस्क्यू करने में मुश्किलें आ रही हैं.

बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण, 65 से अधिक बचावकर्मी ऑपरेशन में जुटे- आपदा प्रबंधन सचिव

बचाव कार्य के दौरान सबसे बड़ी समस्या भारी बर्फबारी रही, जिससे 30 किलोमीटर लंबे रास्ते पर बर्फ जमा हो गई. इस कारण जोशीमठ से भेजी गई एसडीआरएफ (SDRF) की रेस्क्यू टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हुई. उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हिमस्खलन वाले इलाके में करीब सात फीट तक बर्फ जमी हुई है. इसके बावजूद, 65 से अधिक बचावकर्मी ऑपरेशन में जुटे हुए हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल बीआरओ श्रमिकों से मुलाकात की

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल बीआरओ श्रमिकों से मुलाकात की, जिन्हें माणा हिमस्खलन स्थल से बचाया गया और उन्हें सेना अस्पताल में इलाज के लिए जोशीमठ लाया जा रहा है.

बर्फ में दबे मजदूरों को निकालने के लिए सेना और ITBP की टीम लगातार जुटी हुई

रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार सुबह से ही जारी था, लेकिन शाम 6 बजे अंधेरा होने के कारण इसे रोकना पड़ा. शनिवार सुबह 7:30 बजे बचाव कार्य दोबारा शुरू किया गया. बर्फ में दबे मजदूरों को निकालने के लिए सेना और आईटीबीपी की टीम लगातार जुटी हुई है. शुक्रवार रात को निकाले गए मजदूरों को सेना के कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया, अबतक 6 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को हेलिकॉप्टर से ज्योर्तिमठ स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू के लिए तीन टीमें तैनात

चमोली के माणा में हुए हिमस्खलन को देखते हुए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट से अलर्ट जारी करते हुए तीन हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीमों को जौलीग्रांट, सहस्रधारा और गोचर में तैनात किया गया। मौसम साफ होते ही टीमों ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू उपकरणों के साथ उड़ान भरी। गोचर और सहस्रधारा में आठ-आठ लोगों की दो टीमों और जौलीग्रांट मुख्यालय में बटालियन की दस लोगों की एक टीम को तैनात किया गया है। इन टीमों को सेटेलाइट फोन और बर्फ में रेस्क्यू के लिए जरूरी उपकरणों के साथ तैनात किया गया है। वहीं एसडीआरएफ में अलर्ट जारी किया गया। यदि घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया जाता है तो इसके लिए ढालवाला की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस महानिदेशक रिधिम अग्रवाल ने कहा कि हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू के लिए तीन टीमों को जरूरी उपकरणों के साथ तैनात किया गया। मौसम ठीक होने पर टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम में दक्ष जवानों को भेजा गया है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰