कूटनीति की कठिन रस्सी पर चला है भारत, क्या बदलेगी तस्वीर!

दो हफ्ते पहले, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-दिवसीय अमेरिका दौरे पर थे. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद मोदी मात्र चौथे ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेता थे, जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया थी और यह यात्रा बेहद हाई-प्रोफाइल मानी गयी थी. हालांकि, ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालते ही जिस तरह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 मार्च 2025, 08:20 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कूटनीति की कठिन रस्सी पर चला है भारत, क्या बदलेगी तस्वीर!
Photo: UB India News Archive

दो हफ्ते पहले, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-दिवसीय अमेरिका दौरे पर थे. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद मोदी मात्र चौथे ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेता थे, जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया थी और यह यात्रा बेहद हाई-प्रोफाइल मानी गयी थी. हालांकि, ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालते ही जिस तरह से ताबड़तोड़ घोषणाएं की थीं, टैरिफ को लेकर सख्ती दिखायी थी, घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू की थी और भारत के लिए भी कठोर बयान दिए थे, उससे यह मान लिया गया था कि यह यात्रा आसान नहीं होगी. मोदी भी पूरी तैयारी के साथ गए थे और इस यात्रा ने कम से कम भारत को उन चुनौतियों के बारे में एक सोच दी कि आनेवाले दिनों में ट्रंप किस तरह से भारत को लेकर बरतने वाले हैं?

अब जेलेंस्की की ट्रंप से मुलाकात हुई है और इस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं. जेलेंस्की ने पहले तो बड़ा कड़ा रुख अपनाया था, लेकिन अब वो भी पिघलते हुए नजर आ रहे हैं. इस समझौते से भारत के ऊपर भी राजनीतिक और राजनयिक असर पड़ने की उम्मीद है.

डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के संबंध

डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच संबंधों की शुरुआत ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद हुई. दोनों नेताओं ने कई बार मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. ट्रंप और मोदी के बीच संबंधों का मुख्य आधार व्यापार, रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग रहा है. ट्रंप और मोदी की दोस्ती ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत किया है. दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा उपकरणों की खरीद, व्यापारिक रियायतें और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयास शामिल हैं.

डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच संबंधों में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं. ट्रंप ने जेलेंस्की पर दबाव डालकर अमेरिका के साथ खनिज समझौता करने के लिए मजबूर किया. इस समझौते के तहत, यूक्रेन ने अमेरिका को अपने खनिज संसाधनों तक पहुंच देने की सहमति दी, जिसके बदले में अमेरिका ने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने का वादा किया. यहां यह याद रखनेवाली बात है कि पहले जेलेंस्की इस समझौते के लिए नहीं तैयार थे, लेकिन समय को देखते हुए उन्होंने सहमति दी है. ट्रंप ने अपने ब्रिटिश समकक्ष स्टार्मर से भरी महफिल में यह पूछा है कि क्या वे अपने दम पर रूस से लड़ सकते हैं…और यह मौज यूरोपियन यूनियन के लिए भी एक सबक है. ट्रंप ने अमेरिकी जनता को जो भी वादे किए थे, उसको पूरा करने में लगे हैं.

भारत पर प्रभाव

डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के संबंधों का भारत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रक्षा सहयोग में वृद्धि हुई है. जेलेंस्की के साथ ट्रंप के समझौते का भारत पर भी प्रभाव पड़ सकता है. अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते से भारत को भी लाभ हो सकता है, क्योंकि इससे वैश्विक खनिज बाजार में स्थिरता आ सकती है. इसके अलावा, ट्रंप की नीतियों में परिवर्तन का भारत पर भी प्रभाव पड़ा है. ट्रंप के कार्यकाल के दौरान अमेरिका ने कई नीतिगत बदलाव किए, जिनका भारत पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़े. लंबे समय तक भारत अमेरिका का प्राकृतिक सहयोगी भी रहा है और सरकार चाहे रिपब्लिकन पार्टी की हो, या डेमोक्रेट्स की, भारत के संबंध हमेशा सधे रहे हैं.

मोदी ने अमेरिका की यात्रा पर जाने से पहले दर्जनों ऐसी वस्तुओं पर टैरिफ घटाया था, जिससे अमेरिका को फायदा हो सकता है. अमेरिका चूंकि जैसे को तैसा यानी रेसिप्रोकल टैरिफ और ट्रेड में यकीन रखता है, तो भारत को भी कुछ देना पड़ेगा, अन्यथा भारत के पक्ष में झुका हुआ व्यापार हमें उल्टा भी पड़ सकता है. जब मोदी अपनी अमेरिका यात्रा पर थे, तो अमेरिका ने खुले तौर पर कहा था कि अमेरिका के मुकाबले भारत का टैरिफ बहुत अधिक है और जहां भारत मोटरसाइकिल पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है, अमेरिका केवल ढाई प्रतिशत ही टैरिफ भारतीय मोटरसाइकिल पर लगाता है.

ट्रंप दुनिया में युद्ध को खत्म कर और अमेरिकी चौधराहट को आर्थिक मोर्चे से संभालना चाहते हैं. इसीलिए, उन्होंने हमास-इजरायल युद्ध को भी खत्म करवाने का ऐलान किया, तो रूस-यूक्रेन युद्ध में भी यूक्रेन को सीधा संकेत दे दिया कि अमेरिका अब उसकी और अधिक मदद नहीं करेगा. यूरोपीय यूनियन हो या ब्रिटेन, ट्रंप का रवैया किसी भी डिप्लोमैट के लिए दुःस्वप्न है, लेकिन भारत फिलहाल अपनी अगली चाल सोच रहा है, क्योंकि मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी फिलहाल तो चल ही रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰