हरियाणा में चुनी जाएगी ‘छोटी सरकार’…….

हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए रविवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी. जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी. इस चुनाव के 12 मार्च को नतीजे आएंगे. 2 नगर निगमों, अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर का उपचुनाव होना है. जबकि गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, मानेसर, यमुनानगर और करनाल में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 मार्च 2025, 06:29 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हरियाणा में चुनी जाएगी ‘छोटी सरकार’…….
Photo: UB India News Archive

हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए रविवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी. जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी. इस चुनाव के 12 मार्च को नतीजे आएंगे. 2 नगर निगमों, अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर का उपचुनाव होना है. जबकि गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, मानेसर, यमुनानगर और करनाल में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों का भी चुनाव होगा. पानीपत नगर निगम की वोटिंग 9 मार्च को होगी. नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं.

7 नगर निगमों के महापौर और सभी वार्डों के सदस्यों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के सभी वार्डों के अध्यक्षों और पार्षदों की सीटों के लिए आम चुनाव हो रहे हैं. इसके अलावा, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर की 2 सीटों, नगर परिषद, सोहना (गुरुग्राम), नगर पालिका असंध (करनाल) और नगर पालिका इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) में अध्यक्षों की 3 सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा. नगर पालिका लाडवा (कुरुक्षेत्र) के वार्ड संख्या 11, नगर पालिका सफीदों (जींद) के वार्ड संख्या 14 और नगर पालिका तरावड़ी (करनाल) के वार्ड संख्या 5 में पार्षदों की 3 सीटों के लिए भी उप-चुनाव हो रहा है.

इसके अलावा, 9 मार्च को नगर निगम, पानीपत के महापौर और सभी वार्डों के पार्षदों की सीटों के लिए आम चुनाव होना है. वोटिंग के लिए बूथों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. इस चुनाव में कुल 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला और 184 अन्य मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 393 संवेदनशील और 531 अति संवेदनशील केंद्र हैं.

बता दें कि, हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 9 नगर निगमों में मेयर के पद के लिए 39 उम्मीदवार सियासी मैदान में हैं. 5 नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार के बीच टक्कर होने जा रही है. 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰