ट्रंप ने जेलेंस्की के बाद यूरोप की खोली पोल……

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को यूक्रेन को मदद पर कड़ी फटकार लगाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने यूक्रेन की मदद से कहीं ज्यादा पैसा रूस से पेट्रोलियम खरीदने पर खर्च किया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (47) और ट्रंप (78) के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 मार्च 2025, 04:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप ने जेलेंस्की के बाद यूरोप की खोली पोल……
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को यूक्रेन को मदद पर कड़ी फटकार लगाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने यूक्रेन की मदद से कहीं ज्यादा पैसा रूस से पेट्रोलियम खरीदने पर खर्च किया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (47) और ट्रंप (78) के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में तीखी बहस हुई थी. इस बहस के बाद जेलेंस्की ने अपना अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर ब्रिटेन की यात्रा की थी. यूरोपीय नेताओं ने बहस के बाद जेलेंस्की के समर्थन में बयान दिया था. हालांकि ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इन बयानों को खोखला करार दिया है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘यूरोप ने यूक्रेन की रक्षा के लिए जितना पैसा खर्च किया है, उससे कहीं ज्यादा वह रूस से तेल और गैस खरीद चुका है. कई गुना ज्यादा.’ पिछले सप्ताह फिनलैंड स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) ने एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें बताया गया था कि यूरोपीय संघ के देशों ने पिछले साल रूस से 23 अरब डॉलर का जीवाश्म ईंधन खरीदा, जो 2023 की तुलना में सिर्फ एक फीसदी की गिरावट है. इसी दौरान यूरोप ने 19.6 अरब डॉलर की सहायता यूक्रेन को भेजी. 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद से, रूस ने पेट्रोलियम और अन्य जीवाश्म ईंधनों से लगभग 888.5 अरब डॉलर कमाए.

कौन खरीद रहा कितना तेल
रूस की कुल जीडीपी 2023 में लगभग 2.2 ट्रिलियन डॉलर थी, जो कि उसके तेल और गैस निर्यात से होने वाली आय की तुलना में कहीं ज्यादा नहीं थी. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के सबसे बड़े तेल खरीदारों में चीन (81.8 अरब डॉलर), भारत (51.5 अरब डॉलर) और तुर्की (35.6 अरब डॉलर) शामिल हैं. भारत की ओर से रूसी जीवाश्म ईंधन की खरीद 2023 की तुलना में 8 फीसदी बढ़ गई है. जबकि तुर्की की खरीद 6 फीसदी बढ़ी है. CREA ने यह भी चेतावनी दी कि रूस का कुल तेल निर्यात का 61 फीसदी शैडो जहाजों के जरिए हो रहा है.

अब तक कितनी मदद दी गई?
युद्ध शुरू होने के बाद से यूरोप ने यूक्रेन की मदद के लिए 138.7 अरब डॉलर और अमेरिका ने 119.7 अरब डॉलर दिए हैं. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, अमेरिका का कुल योगदान 182.8 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. ट्रंप लंबे समय से इस बात को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं कि यूरोपीय देशों ने अपनी धरती पर चल रहे इस युद्ध को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए. पिछले सप्ताह ओवल ऑफिस में जेलेंस्की और ट्रंप के बीच जोरदार बहस हुई थी, जिसके बाद अमेरिका और यूक्रेन के बीच होने वाली मिनरल डील नहीं हो सकी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰