10 मार्च, 1990 का वो काला दिन, पटना में लगे पोस्टर…………………….

पटना में RJD सुप्रीमो लालू यादव को लेकर अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में 10 मार्च 1990 को काला दिन बताया गया है। लालू यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- ‘वो काला दिन जब बिहार की जनता का ढोल बजाने के लिए लालू यादव ने शपथ ली थी।’ एक अन्य पोस्टर में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 10 मार्च 2025, 06:17 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
10 मार्च, 1990 का वो काला दिन, पटना में लगे पोस्टर…………………….
Photo: UB India News Archive

पटना में RJD सुप्रीमो लालू यादव को लेकर अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में 10 मार्च 1990 को काला दिन बताया गया है। लालू यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- ‘वो काला दिन जब बिहार की जनता का ढोल बजाने के लिए लालू यादव ने शपथ ली थी।’

एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है, ‘भूलेगा नहीं बिहार, 10 मार्च 1990 का वो काला दिन, जब लालू ने गाय का चारा भी चर लेने की शपथ ली थी। बिहार को मिला, तेल पिलावन-लाठी घुमावन राज।’

हालांकि ये पोस्टर किस संगठन की ओर से लगाया है। इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है। किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम इस पर नहीं लिखा गया है।

पटना में पोस्टर के जरिए लालू यादव पर निशाना साधा है।
पटना में पोस्टर के जरिए लालू यादव पर निशाना साधा है।

BJP-JDU ने कहा- बिहार को इतिहास बताना जरूरी

पोस्टर पर BJP प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा- ‘जिसने भी ये पोस्टर लगाया है, वो बधाई के पात्र हैं। पोस्टर के जरिए बिहार के युवाओं को जगाने का काम किया है। लालू यादव के काले इतिहास और काले चेहरे को दिखाने का काम किया है। ऐसे लोगों के इतिहास को जनता और नई पीढ़ी को जरूर बताना चाहिए।’

JDU प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा- ‘पोस्टर बिल्कुल सही लगाया गया है। आने वाले चुनाव में लोग इससे सतर्क होंगे। NDA बिहार में फिर से सरकार बनाने जा रही है।’

10 मार्च 1990 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे लालू यादव

चारा घोटाले में नाम आने के बाद दिया इस्तीफा

10 मार्च 1990 को लालू पहली बार बिहार के मुख्‍यमंत्री बने थे। पांच साल बाद फिर से उनकी वापसी हुई। 1997 में वे जनता दल से अलग हो गए और राष्ट्रीय जनता दल नाम से खुद की पार्टी बनाई। इसी साल उन पर चारा घोटाला का आरोप लगा और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। राबड़ी देवी को उनकी जगह मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद लालू फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सके।

लालू यादव लगातार दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। 1997 में चारा घोटाला में नाम आने के बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा था।
लालू यादव लगातार दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। 1997 में चारा घोटाला में नाम आने के बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा था।

29 साल की उम्र में सांसद बने लालू

लालू की शुरुआती पढ़ाई गोपालगंज से हुई थी। इसके बाद वे लॉ की पढ़ाई के लिए पटना आ गए। इस दौरान वे राजनीति में दिलचस्पी लेने लगे थे। 1973 में उन्होंने छात्र संघ का चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। इसके बाद वे जेपी आंदोलन से जुड़ गए। इसके ठीक चार साल बाद यानी 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और 29 साल की उम्र में सांसद बने थे।

तस्वीर तब की है जब मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लालू अपने गांव फुलवरिया गए थे।
तस्वीर तब की है जब मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लालू अपने गांव फुलवरिया गए थे।

2004 में UPA सरकार में शामिल हुई लालू की पार्टी

2004 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। लालू की पार्टी भी यूपीए सरकार में शामिल हुई। लालू को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। 2009 तक वे रेल मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने कई अहम काम किए जिसकी तारीफ भारत के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों में भी हुई।

IIM से लेकर हॉर्वर्ड तक उनके काम और मैनेजमेंट स्किल्स की चर्चा हुई। रेल मंत्री रहते हुए लालू ने स्टेशनों पर प्लास्टिक के कप की जगह कुल्हड़ों में चाय बेचने का ऑर्डर दिया ताकि ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़े। गरीब रथ लालू की ही देन है। कहा जाता है कि बिना किराया बढ़ाए लालू ने रेलवे को मुनाफा दिलाया था।

तस्वीर 2006 की है, जब लालू यादव IIM अहमदाबाद में लेक्चर देने गए थे। तब उन्होंने रेलवे में अपने काम को लेकर खूब वाहवाही बटोरी थी।
तस्वीर 2006 की है, जब लालू यादव IIM अहमदाबाद में लेक्चर देने गए थे। तब उन्होंने रेलवे में अपने काम को लेकर खूब वाहवाही बटोरी थी।

जेल से लौटने के बाद नीतीश के साथ सरकार बनाई

चारा घोटाले में नाम आने के बाद 1997 में सक्रिय नेता के रूप में पहली बार वे जेल गए। करीब चार महीने बाद वे रिहा हुए। इसके बाद 28 अक्‍टूबर 1998 को उन्‍हें जेल जाना पड़ा। तब उन्‍हें पटना के बेऊर जेल में रखा गया था।

इसके बाद 11 अप्रैल 2000 को पांच दिनों के लिए जेल गए। इसके बाद 2013 में लालू फिर जेल गए, चुनाव लड़ने पर रोक लग गई। हालांकि कुछ दिनों बाद वे रिहा हो गए और बिहार में नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाई। इसके बाद दिसंबर 2017 में उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा। करीब चार साल बाद वे रिहा हुए।

तस्वीर 2018 की है जब CBI की स्पेशल कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में लालू यादव को तीन साल पांच महीने की जेल की सजा सुनाई थी।
तस्वीर 2018 की है जब CBI की स्पेशल कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में लालू यादव को तीन साल पांच महीने की जेल की सजा सुनाई थी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰