इजरायल ने गाजा में बरपाया कहर तो भारत ने जताई चिंता

मिडिल ईस्ट में सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत के बीच इजरायल ने गाजा पर अब तक का सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक किया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा पर हुए ये हवाई हमले सिर्फ शुरुआत हैं और युद्ध विराम के लिए सभी बातचीत युद्ध के दौरान ही होगी. उन्होंने कहा कि इजरायल हमास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 मार्च 2025, 12:41 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल ने गाजा में बरपाया कहर तो भारत ने जताई चिंता
Photo: UB India News Archive

मिडिल ईस्ट में सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत के बीच इजरायल ने गाजा पर अब तक का सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक किया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा पर हुए ये हवाई हमले सिर्फ शुरुआत हैं और युद्ध विराम के लिए सभी बातचीत युद्ध के दौरान ही होगी. उन्होंने कहा कि इजरायल हमास से अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए और भी तेज हमला करेगा. इस बीच गाजा के हालातों पर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

गाजा की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने गाजा की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “यह जरूरी है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए. हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करते हैं.” इजरायली सेना के पिछले 24 घंटों के दौरान हमलों में हमास सरकार के सबसे बड़े नेता एस्साम दीब अब्दुल्ला अल-दलिस भी मारा गया है.

गाजा पर हुए हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल ने मंगलवार (18 मार्च 2025) को गाजा में अब तक सबसे बड़ा हमला किया है, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए. इस हमले के बाद हमास के प्रवक्ता ने अमेरिकी दूत के युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने फिर से हमले शुरू कर दिए. हमास इजरायल के साथ युद्ध विराम समझौते को जारी रखना चाहता था.”

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

इजरायल ने दावा किया है कि वह हमले की प्लानिंग कर रहे आतंकियों को निशाना बना रहा है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी है कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया तो गाजा में नरक के दरवाजे खोल देंगे. हमास का कहना है कि इजरायल ने बिना किसी उकसावे के हमले किए हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰