किम जोंग ने दक्षिण कोरिया-अमेरिका सैन्य अभ्यास के बीच एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल दागी……

उत्तर कोरिया है कि मानता ही नहीं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका की एक हरकत से उत्तर कोरिया बौखला गया। उसने आनन-फानन में विमानभेदी मिसाइल दाग दी। बताया जा रहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त अभ्यास के तहत कई सुरंगों को उड़ा दिया। इससे उत्तर कोरिया को अपने परमाणु हथियारों के नष्ट होने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 मार्च 2025, 06:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
किम जोंग ने दक्षिण कोरिया-अमेरिका सैन्य अभ्यास के बीच एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल दागी……
Photo: UB India News Archive

उत्तर कोरिया है कि मानता ही नहीं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका की एक हरकत से उत्तर कोरिया बौखला गया। उसने आनन-फानन में विमानभेदी मिसाइल दाग दी। बताया जा रहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त अभ्यास के तहत कई सुरंगों को उड़ा दिया। इससे उत्तर कोरिया को अपने परमाणु हथियारों के नष्ट होने का खतरा सताने लगा है। लिहाजा उसने नई परमाणु भेदी मिसाइल दाग दी।

उत्तर कोरिया के इस कदम से उसके पड़ोसी देश समेत अमेरिकी खेमे तक में हड़कंप मच गया है। उत्तर कोरिया ने अबकी बार नयी विमान भेदी मिसाइलों का परीक्षण करने का शुक्रवार को दावा किया है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने ऐसे समय में यह दावा किया है जब उसकी सेना ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों के खिलाफ गंभीर कदम उठाने की हाल में धमकी दी है।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में है घातक दुश्मनी

उत्तर कोरिया के तानाशाह और खूंखार शासकों में शुमार किम जोंग उन अपने एक से बढ़कर एक कारनामों से साउथ कोरिया से लेकर अमेरिका तक के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। उत्तर कोरिया का रिश्ता दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ “तू डाल-डाल और मैं पात-पात” वाला है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका अगर उत्तर कोरिया के खिलाफ 2 कदम आगे चलते हैं तो किम जोंग उन इन दोनों देशों से 4 कदम आगे बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि उत्तर कोरिया बात-बात पर मिसाइल दाग देता है।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर क्यों भड़कता है उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया की दुश्मनी वैसे तो बहुत पुरानी है। मगर अमेरिका से उसकी दुश्मनी दक्षिण कोरिया के अमेरिकी सपोर्ट के चलते है। लिहाजा जब कभी अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिलकर सैन्य अभ्यास करते हैं तो उत्तर कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को उस पर हमले के अभ्यास के तौर पर देखता है। लिहाजा वह इसका जवाब नए मिसाइल परीक्षणों से देता है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि देश के नेता किम जोंग उन की निगरानी में बृहस्पतिवार को ये मिसाइल परीक्षण किए गए। उसने कहा कि ये मिसाइल उत्तर कोरिया के लिए ‘‘एक और प्रमुख रक्षा हथियार प्रणाली’’ हैं।

3 महीने से कम समय में 6 अहम मिसाइलों का परीक्षण

उत्तर कोरिया की दबंगई दिखाने वाले इरादे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह मिसाइल प्रक्षेपण इस वर्ष उत्तर कोरिया का छठा हथियार परीक्षण है। यह परीक्षण उसी दिन किया गया जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने अपना वार्षिक ‘फ्रीडम शील्ड कमांड पोस्ट’ अभ्यास समाप्त किया। ऐसे में यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए एक बड़ा संदेश भी है।

उत्तर कोरिया को है अपने परमाणु हथियारों के नष्ट होने का डर

इन दोनों देशों के अधिकारी अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास को रक्षात्मक प्रकृति का बताते हैं, लेकिन उत्तर कोरिया इसे अपनी सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताता रहा है। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को नष्ट करने के मकसद से भूमिगत सुरंगों को ध्वस्त करने का अभ्यास किया गया। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने फिर से इसी तरह की ‘‘भड़काऊ कार्रवाई’’ की तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰