पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर की ह्त्या मे कई है अनसुलझे सवाल………………

पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर की शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनके ही चैंबर में हत्या कर दी गई। सुरभि को 6 गोलियां मारी गईं। चैंबर अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर था। जिस वक्त घटना हुई अस्पताल में मरीज और स्टाफ दोनों मौजूद थे। हत्या के पीछे किसी अपने का ही हाथ बताया जा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 23 मार्च 2025, 06:10 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर की ह्त्या मे कई है अनसुलझे सवाल………………
Photo: UB India News Archive

पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर की शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनके ही चैंबर में हत्या कर दी गई। सुरभि को 6 गोलियां मारी गईं। चैंबर अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर था। जिस वक्त घटना हुई अस्पताल में मरीज और स्टाफ दोनों मौजूद थे।

हत्या के पीछे किसी अपने का ही हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि सुरभि के चैंबर में हर किसी को घुसने की परमिशन नहीं थी। अस्पताल के स्टाफ ने भी किसी को हड़बड़ाकर आते-जाते नहीं देखा।

बताया जा रहा है कि हत्या जिसने भी की वो सुरभि के बेहद करीब था। पूरी प्लानिंग के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस बात को सुरभि के पिता भी मानते हैं।

चैंबर से खून से दाग ऐसे साफ किए गए जैसे वहां कुछ हुआ ही ना हो। सुरभि को गोली लगने के 2 घंटे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल के CCTV कैमरों को बदला गया।

पढ़िए सुरभि हत्याकांड के अनसुलझे सवाल…

सवाल नंबर-1 तीसरे फ्लोर पर हत्या हुई किसी को पता नहीं चला

  • सुरभि का चैंबर अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर था। चैंबर के अंदर किसी को बिना परमिशन घुसने की इजाजत नहीं थी।
  • दोपहर के 2 बजे हत्या को अंजाम दिया गया। उस वक्त मरीज और स्टाफ भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने ना गोलियों की आवाज सुनी। ना किसी को आते जाते देखा।

सवाल नंबर- 2 पति ने ससुर से क्यों छिपाई गोली लगने की बात

  • सुरभि के पति राकेश रौशन अपने ससुराल में ही रहते थे। उन्होंने जब ससुर को कॉल किया तो गोली लगने का जिक्र नहीं किया।
  • ससुर के अस्पताल पहुंचने के बाद भी राकेश गोली वाली बात छिपाते रहे। राकेश भी सुरभि के साथ पूरा अस्पताल देखते थे।

सवाल नंबर- 3 चैंबर से खून के निशान क्यों मिटाए गए

  • सुरभि की हत्या के बाद पूरे चैंबर से खून के निशान मिटाए गए। अस्पताल की पुरानी दाई को बुलाया गया और सफाई करवाई गई।
  • पुलिस जब चैंबर में पहुंची तो वहां खून का कोई निशान नहीं था। जबकि स्टाफ का कहना है कि करीब 3 से 4 लीटर खून बह चुका था।
पटना के एशिया हॉस्पिटल की तस्वीर।
पटना के एशिया हॉस्पिटल की तस्वीर।

सवाल नंबर- 4 पुलिस को 2 घंटे बाद सूचना क्यों दी

  • सुरभि को गोली लगने के बाद एशिया अस्पताल में ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
  • करीब 2 घंटे बाद यानी 4 बजे के आसपास पुलिस को सूचना दी गई। तब तक क्राइम सीन से खून साफ हो चुका था। सुरभि को लगी 6 बुलेट्स भी निकाली जा चुकी थी। डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे।

सवाल नंबर- 5 कुछ दिन पहले ही क्यों बदले CCTV कैमरे

  • एशिया अस्पताल में कुछ दिन पहले ही CCTV कैमरों को बदला गया था। हॉस्पिटल के अंदर एक भी कैमरा काम नहीं कर रहा था।
  • अस्पताल के सिर्फ मेन गेट का CCTV काम कर रहा था। अस्पताल से बाहर निकलने के लिए 3 गेट और भी हैं। स्टाफ का कहना है कि अपराधी यहीं से भागे। पुलिस का मानना है कि ये गेट कई दिनों से खुले ही नहीं।

सवाल नंबर- 6 क्या हत्या के पीछे हॉस्पिटल की डील थी

  • सुरभि के चैंबर की टेबल पर अकाउंट्स की फाइलें पड़ीं थीं। बताया जा रहा है कि एशिया हॉस्पिटल की डील चल रही थी। सुरभि हत्या से कुछ देर पहले उन्हीं पेपर्स को देख रही थीं।
  • कहा ये भी जा रहा है कि सुरभि को अकाउंट्स में घोटालों के बारे में पता चल चुका था, इसलिए प्लानिंग के तहत उन्हें मार दिया गया।

पिता बोले-प्री प्लांड मर्डर, दामाद का कुछ डॉक्टर्स से विवाद था

पटना में शनिवार को एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर डायरेक्टर के सिर और सीने में 6 गोलियां मारीं।

घटना दोपहर 3:30 बजे की है। ओपीडी के वक्त मरीजों की काफी भीड़ थी। तभी कुछ लोग डायरेक्टर सुरभि राज के चैंबर में घुसे और ताबड़तोड़ 6-7 गोलियां चला दीं।

पुलिस के मुताबिक, 30 साल की सुरभि को गोली मारने के बाद बदमाशों ने डायरेक्टर के चैंबर को धो दिया। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की है। इसकी जांच की जा रही है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

एशिया हॉस्पिटल से पटना एम्स ले गए अस्पताल स्टाफ घायल सुरभि को इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचा, लेकिन खून ज्यादा बह जाने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SP (पूर्व), DSP और अगमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। हॉस्पिटल के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर ही पूछताछ चल रही है।

आपसी दुश्मनी और रंगदारी के एंगल से जांच जारी

पुलिस के अनुसार, व्यक्तिगत दुश्मनी, रंगदारी समेत कई एंगल से जांच की जा रही है। पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने बताया- ‘कुछ स्टाफ डायरेक्टर के कमरे में गए तो उन्होंने सुरभि राज को अचेत अवस्था में खून से लथपथ पाया। उनको ICU में शिफ्ट किया गया। फिर एम्स ले जाया गया।।’

सुरभि के पिता राजेश सिन्हा ने बताया, ’11 बजे बच्चे-हस्बैंड के साथ निकली थी। मैं 2 बजे घर से निकला था। 3:19 बजे दामाद का कॉल आया। सुरभि बेहोश हो गई है। मैं दौड़ा आया। हाथ में बैग था। मैं गिर गया और मेरा हाथ भी टूट गया। उस समय गोली का पता नहीं चला था। आधे घंटे बाद बोलते हैं कि सिर से छर्रा निकल रहा है। मुझे पता चला कि 6 गोलियां मारी गई हैं। किसी पर कोई शक नहीं है। मुझे लग रहा कि प्री प्लांड मर्डर है। दामाद से कुछ लोगों का विवाद चल रहा था। यहां के डॉक्टर्स से विवाद था। 2017 में शादी हुई थी।’

नर्सिंग स्टाफ दीपक कुमार ने बताया-

QuoteImage

हमें इमरजेंसी में कहा गया कि आप लोगों की मीटिंग है। मेदांता से 2 स्टाफ आए थे, वो आपको ट्रेनिंग देंगे। मेदांता से फीमेल और मेल स्टाफ ट्रेनिंग देने आए थे। 3.15 पर मीटिंग खत्म हुई। वो लोग चले गए। हम लोग रुके हुए थे। फिर चैंबर में गए देखने कि कोई है तो नहीं वहां। देखा कि चैंबर में मैडम गिरी हुईं थीं। हम लोगों ने 3.25 के आसपास गेट खोला था। उससे पहले कोई जानकारी नहीं थी। चैंबर में आना-जाना पॉसिबल नहीं है।

QuoteImage

हत्या के बाद अस्पताल की तस्वीरें…

कांग्रेस ने कहा- बिहार में आम आदमी के जान की कोई कीमत नहीं

  • कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा, ‘बिहार में आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है। अपराधी जहां-तहां जाकर हत्या कर रहे हैं। अंधी सरकार और बहरा प्रशासन चापलूसी गिरी में मस्त है।’
  • भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी। 24 घंटे में अपराधी को पाताल से खींचकर निकाला जाएगा। सजा दी जाएगी।’
  • राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा- ‘ऐसी घटनाओं के बाद भी ये लोग 2005 के पहले की रट लगाएंगे। बिहार में कैसी सरकार, शासन और प्रशासन है। हत्याएं हो रही हैं और मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं।’
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰