एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज हत्याकांड का खुलासा ,पति ने ही कराई हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

पटना के एशिया अस्पताल की संचालिका डॉ सुरभि राज की हत्या के तीन दिन बाद मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तकनीकी जांच और साक्ष्य संकलन में अधार पर मृतका के पति और अस्पताल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी और अन्य […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 मार्च 2025, 11:00 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज हत्याकांड का खुलासा ,पति ने ही कराई हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

पटना के एशिया अस्पताल की संचालिका डॉ सुरभि राज की हत्या के तीन दिन बाद मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तकनीकी जांच और साक्ष्य संकलन में अधार पर मृतका के पति और अस्पताल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की बात कही है. इस हत्याकांड में एशिया अस्पताल के मालिक और मृतिका के पति और देवर समेत एक महिला कर्मचारी और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

पति राकेश रोशन और उनके छोटे भाई गिरफ्तार

इस संबंध में पटना सिटी कस सहायक पुलिस अधीक्षक-1 अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुरभि के पति, देवर और अस्पताल के तीन स्टाफ शामिल हैं. बता दें, डॉ. सुरभि के पति राकेश रोशन 3 भाई हैं. पुलिस ने राकेश और सबसे छोटे भाई अतुल को गिरफ्तार किया है. मंझला भाई मुन्ना प्रॉपर्टी डीलर है. मामले की जांच के दौरान अपराध स्थल से लैपटॉप, विभिन्न सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद किए गए और मृतक सुरभि राज का गोली लगा मोबाइल फोन और एक अन्य गिरफ्तार मसूद आलम के प्रस्तुत ईवीआर को गिरफ्तार राकेश रोशन के पास से बरामद किया गया.

मामले में साजिश का शक तब ही गहरा गया था जब घटना के ढाई घंटे बाद अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी. बताया जाता है कि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के कर्मचारियों ने हत्या से जुड़े सबूतों को भी मिटा दिए थे. नर्सिंग होम में महिला डायरेक्टर को मारी गई 7 गोलियों की आवाज किसी भी कर्मचारी द्वारा नहीं सुने जाने और हत्या से जुड़े साक्ष को मिटा दिए जाने पर पुलिस का शक अस्पताल के कर्मचारियों पर ही गहरा गया और आखिरकार पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया.

सुरभि के पिता राजेश सिन्हा ने मर्डर को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को किसी करीबी के शामिल होने का शक है। वहीं सुरभि के पिता ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों पर साजिश का शक जताया है।

दामाद ने कहा- सुरभि बेहोश हो गई है

सुरभि के पिता राजेश सिन्हा ने बताया, ’11 बजे बच्चे-हस्बैंड के साथ निकली थी। मैं 2 बजे घर से निकला था। 3:19 बजे दामाद का कॉल आया। सुरभि बेहोश हो गई है। मैं दौड़ा आया। हाथ में बैग था। मैं गिर गया और मेरा हाथ भी टूट गया। उस समय गोली का पता नहीं चला था।

‘आधे घंटे बाद बोलते हैं कि सिर से छर्रा निकल रहा है। मुझे पता चला कि 6 गोलियां मारी गई हैं। किसी पर कोई शक नहीं है। मुझे लग रहा कि प्री प्लांड मर्डर है। दामाद से कुछ लोगों का विवाद चल रहा था। यहां के डॉक्टर्स से विवाद था। 2017 में शादी हुई थी।’

पति राकेश रौशन फोर्थ ग्रेड कर्मचारी से हॉस्पिटल मालिक बना

5 साल पहले तक सुरभि राज के पति राकेश बाईपास के एक हॉस्पिटल में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी थे। सरकारी मेडिकल स्कीम में सेटिंग करके अस्पताल को करोड़ों रुपए का मुनाफा देने लगे। हॉस्पिटल लॉबी में पकड़ मजबूत होती चली गई।

बाद में अपना हॉस्पिटल खोल लिया। राकेश रियल स्टेट के धंधे में भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो अस्पताल में अक्सर एक महिला डॉक्टर आती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। हालांकि इस पर कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। महिला डॉक्टर अस्पताल में क्यों आती थी। ये जांच का विषय है। पुलिस इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है।

हत्या में किसी अपने के शामिल होने की आशंका

पुलिस जिस तरह से हॉस्पिटल के कर्मियों से लगातार पूछताछ कर रही थी, ऐसे में साजिश में किसी अपने का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। घटना के बाद जिस तरह से अस्पताल प्रशासन की गतिविधि रही, उससे पुलिस का शक और भी गहरी हो गया है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस इस एंगल पर सबसे अधिक जोर दे रही है। हत्या के पीछे कहीं किसी अपने की साजिश तो नहीं है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰