ट्रंप ने छेड़ा ‘राग वेनेजुएला’ , तेल आयात पर 25% टैरिफ की धमकी , भारत सबसे बड़ा है खरीदार ……….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला से तेल आयात करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है. इसका असर भारत और चीन जैसे देशों पर पड़ सकता है. इसका भारत की तेल आपूर्ति और कीमतों पर नेगेटिव असर हो सकता है. भारत ने हाल ही में वेनेजुएला से तेल आयात फिर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 मार्च 2025, 06:03 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप ने छेड़ा ‘राग वेनेजुएला’ , तेल आयात पर 25% टैरिफ की धमकी , भारत सबसे बड़ा है खरीदार ……….
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला से तेल आयात करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है. इसका असर भारत और चीन जैसे देशों पर पड़ सकता है. इसका भारत की तेल आपूर्ति और कीमतों पर नेगेटिव असर हो सकता है. भारत ने हाल ही में वेनेजुएला से तेल आयात फिर से शुरू किया है और दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 तक इसकी मात्रा 254,000 बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गई, जो वेनेजुएला के कुल निर्यात का लगभग आधा है. यदि यह टैरिफ लागू होता है, तो भारत को महंगा तेल आयात करना पड़ सकता है.

भारत की तेल आयात निर्भरता पहले से ही 88 फीसदी से अधिक है, और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि भारत किफायती तेल खरीदेगा. यदि वेनेजुएला से आयात बंद होता है, तो भारत को अन्य स्रोतों से महंगा तेल खरीदना पड़ सकता है, जिससे व्यापार घाटा और मुद्रास्फीति बढ़ने का खतरा है. इसके अलावा, यह मुद्दा अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को भी प्रभावित कर सकता है, क्योंकि एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह भारत में है.

ट्रम्प ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “वेनेजुएला अमेरिका और हमारे स्वतंत्रता मूल्यों के प्रति बहुत शत्रुतापूर्ण रहा है. इसलिए, कोई भी देश जो वेनेजुएला से तेल या गैस खरीदता है, उसे अमेरिका के साथ किसी भी व्यापार पर 25% टैरिफ देना होगा. सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, और यह शुल्क 2 अप्रैल से प्रभावी होगा.”

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि वेनेजुएला के कच्चे तेल के खरीदारों पर 25% टैरिफ मौजूदा शुल्कों के ऊपर लगाया जाएगा. इस कार्यकारी आदेश के अनुसार, यह टैरिफ तब तक लागू रहेगा, जब तक कि कोई देश वेनेजुएला से तेल आयात करता है, और इसके बाद भी एक साल तक जारी रह सकता है, जब तक कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव इसे हटाने की मंजूरी नहीं देते.

भारत ने कब शुरू किया तेल का आयात
भारत ने दिसंबर 2023 में वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात फिर से शुरू किया, जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी. शिपिंग डेटा के अनुसार, भारत अब वेनेजुएला के तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और नायारा एनर्जी (NEL) जैसी निजी कंपनियां प्रमुख आयातक हैं.

कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फर्म केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 में वेनेजुएला से भारत को प्रतिदिन 191,600 बैरल तेल की आपूर्ति हुई, जो जनवरी 2024 में बढ़कर 254,000 बैरल प्रतिदिन हो गई. यह वेनेजुएला के कुल तेल निर्यात (557,000 बैरल प्रतिदिन) का लगभग आधा है. इससे पहले, सितंबर 2020 के बाद भारत को वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति बंद हो गई थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰