अमित शाह ने एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का दिया मंत्र ………….

अमित शाह शनिवार रात दो महत्वपूर्ण बैठकें बीजेपी कार्यालय में कीं. इसमें पार्टी के तमाम विधायक और सांसदों के साथ-साथ पार्टी के महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी लेने के साथ-साथ आने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया जो एनडीए के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है. सूत्रों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 मार्च 2025, 07:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमित शाह ने एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का दिया मंत्र ………….
Photo: UB India News Archive

अमित शाह शनिवार रात दो महत्वपूर्ण बैठकें बीजेपी कार्यालय में कीं. इसमें पार्टी के तमाम विधायक और सांसदों के साथ-साथ पार्टी के महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी लेने के साथ-साथ आने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया जो एनडीए के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है. सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, पार्टी की अहम बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने जीत का मंत्र देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल बीजेपी की ही नहीं, बल्कि एनडीए की जीत सुनिश्चित करनी है. बीजेपी का हर नेता और कार्यकर्ता सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को बीजेपी का उम्मीदवार मानकर उसकी जीत सुनिश्चित करे.

जाहिर है अमित शाह का ये मंत्र न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए के दलों का उत्साह बढ़ा सकता है. इसके बाद अमित शाह ने प्रधान मंत्री के बिहार के प्रति विशेष लगाव और बिहार की जनता के प्रति उनकी समस्याओं को दूर करने के बारे उनके विजन की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि अगले 5 साल में बाढ़ मुक्त बिहार बनाना यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है और प्रधानमंत्री इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं. 5 साल बाद कोई भी या नहीं कह पाएगा कि बिहार में बाढ़ की त्रासदी है.

अमित शाह लगातार बैठक में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली बातें बोलते रहे. उन्होंने कहा कि हमें बिहार में प्रचंड जीत हासिल करनी है. किसी भी स्तर पर कोई मतभेद है तो उसे खत्म कर अर्जुन की तरह केवल बूथ जीतने का लक्ष्य देखना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के लिए जो काम हुआ है, उसे लेकर जनता के बीच ले जाना है. बिहार में पिछले दो दशक में बीजेपी के सरकार में रहते जो काम हुआ है उसे को भी जनता को बताना है.

अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी के विजन की चर्चा करते हुए कहा, हमारा लक्ष्य है कि अगले दो से तीन दशक देश में बीजेपी मजबूती के साथ शासन करे इसके लिए बिहार में बड़ी जीत हासिल करनी जरूरी है. बहरहाल, अमित शाह का ये मंत्री बीजेपी के नेताओं और पदाधिकारियों को उत्साहित कर गया है, जिसको  बेहतर परिणाम में बदलने का संकल्प ले चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुटने की तैयारी में लग गए हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰