लालू यादव गौ माता का चारा भी खा गए, लाज भी नहीं आता……….

गृहमंत्री अमित शाह आज गोपालगंज पुलिस लाइन के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव होना है और बिहार को ये तय करना है कि लालू-राबड़ी के जंगल राज की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश जी के विकास के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 मार्च 2025, 10:10 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू यादव गौ माता का चारा भी खा गए, लाज भी नहीं आता……….
Photo: UB India News Archive

गृहमंत्री अमित शाह आज गोपालगंज पुलिस लाइन के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया.  इस चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव होना है और बिहार को ये तय करना है कि लालू-राबड़ी के जंगल राज की ओर जाना है या
मोदी जी और नीतीश जी के विकास के रास्ते पर जाना है. उन्होंने कहा कि हमने मोदी जी के शासन काल में बिहार को नौ लाख 23 हज़ार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए दिये और बिहार के विकास के लिए हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. बिहार में बड़े-बड़े पुल  और सड़क का निर्माण कराये जा रहे हैं. मखाना बोर्ड का गठन किया जिससे बिहार में किसानों के जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा.

अमित शाह का लालू पर हमला, बिहार युवाओं को रोजगार पर जोर

अमित शाह ने गोपालगंज में लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू ने अपनी बेटी को राज्यसभा में, पत्नी राबड़ी देवी को सदन में और अपने भाई और साले को भी राजनीति में सेट किया। लेकिन, बिहार के युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को रोजगार दिया।

बिहार मे बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर

अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र कियाछ उन्होंने कहा कि अब बिहार में माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में छठ पूजा की छुट्टी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छठ पूजा को बढ़ावा दिया है। अमित शाह ने RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू और सोनिया ने बिहार को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबी को दूर किया है। उन्होंने बताया कि पहले 54 प्रतिशत गरीबी थी, जो अब 36 प्रतिशत हो गई है।

अमित शाह का गोपालगंज में बिहार विकास का वादा

गोपालगंज में अमित शाह ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार को बाढ़ से मुक्त करने और विकास करने का वादा किया। उन्होंने RJD और कांग्रेस पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने लोगों से NDA की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर NDA की सरकार बनती है, तो पांच साल में बिहार को बाढ़ से मुक्त कर दिया जाएगा।

जनता को तया करना है कि किसके साथ जाना है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि आने वाले चुनावों में बिहार की जनता को तय करना है कि उन्हें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या फिर मोदी और नीतीश के विकास के रास्ते पर जाना है

बिहार की भूमि ने हमेशा देश को नया रास्ता दिखाने का काम किया: अमित शाह

गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि चाहे देश की स्वतंत्रता का आंदोलन हो या जय प्रकाश नारायण का लोकतंत्र बचाने का आंदोलन हो, बिहार की भूमि ने हमेशा देश को नया रास्ता दिखाने का काम किया है।

गोपालगंज में अमित शाह, सिंहासिनी भूमि को नमन

अमित शाह ने गोपालगंज में सिंहासिनी की भूमि को नमन किया। उन्होंने थावे दुर्गा मंदिर में एक जनसभा को भी संबोधित किया। शाह ने गोपालगंज को स्वतंत्रता और जेपी आंदोलन की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि गोपालगंज ने देश को रास्ता दिखाने का काम किया है।

अमित शाह का दावा: बिहार में 2025 में भी एनडीए सरकार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाया। अमित शाह ने विश्वास जताया कि बिहार में अगली सरकार एनडीए की ही होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उन्हें विजय संकल्प की शपथ दिलाई।

अमित शाह गोपालगंज में: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गोपालगंज पहुंचे। वे पुलिस लाइन मैदान में पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अमित शाह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिले में अमित शाह की यह जनसभा हो रही है। पुलिस लाइन का मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज रहा है। बीजेपी का दावा है कि मैदान में डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….
गोपालगंज

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 5 जून तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई भी 5 जून को निर्धारित की गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने […]

UB India News30 मई
दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
अपराध

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस […]

UB India News30 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने 30 मई तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 30 मई को उनकी अग्रिम जमानत से संबंध‍ित याचिका पर सुनवाई होगी। क्या है मामला? […]

UB India News25 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?

मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. वायरल वीडियो और हथियार को लेकर गोपालगंज में उनके खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार (15 मई, 2026) को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी तरह की राहत […]

UB India News16 मई
CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे
गोपालगंज

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में है. जिला प्रशासन की ओर से बरौली प्रखंड में आयोजित समृद्धि यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यात्रा को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है. सीएम का पूरा कार्यक्रम बरौली प्रखंड में आयोजित किया गया है. यहां […]

UB India News20 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला
खास खबर

थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी में पुलिस का एक्शन देखने को मिला. गोपालगंज में शनिवार सुबह दूसरे आरोपी इजमामूल आलम का एनकाउंटर कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह पुलिस पर हमला कर भागने की फिराक में था, उसके अन्य साथी फरार हो गए. […]

UB India News27 दिस॰
इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………
खास खबर

इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है. दीपक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है. बताया जाता है कि आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और […]

UB India News24 दिस॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰