मोदी सरकार द्वारा वक्फ एक्ट में संशोधन 370 हटाने जैसा है?

1995 के वक्फ एक्ट में संशोधन और 1923 के मुसलमान वक्फ एक्ट को रद्द करना भाजपा के वैचारिक एजेंडे का हिस्सा है. यह ठीक वैसे ही है, जैसे जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण. वक्फ एक्ट में संशोधन वाला बिल मोदी सरकार 3.0 का अब तक का सबसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 अप्रैल 2025, 05:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी सरकार द्वारा वक्फ एक्ट में संशोधन 370 हटाने जैसा है?
Photo: UB India News Archive

1995 के वक्फ एक्ट में संशोधन और 1923 के मुसलमान वक्फ एक्ट को रद्द करना भाजपा के वैचारिक एजेंडे का हिस्सा है. यह ठीक वैसे ही है, जैसे जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण. वक्फ एक्ट में संशोधन वाला बिल मोदी सरकार 3.0 का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है. पिछले साल 9 जून को सत्ता में आते ही सरकार ने वक्फ कानूनों से जुड़े मसलों पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया था.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को फौरन काम पर लगा दिया गया. उनके मंत्रालय ने सऊदी अरब, मिस्र, कुवैत, ओमान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की जैसे देशों में वक्फ मैनेजमेंट पर इंटरनेशनल प्रैक्टिसेस यानी अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं का विश्लेषण किया. कानून मंत्रालय के साथ मिलकर और दिन-रात काम करके ठीक दो महीने के भीतर 8 अगस्त 2024 को वक्फ अधिनियम में संशोधन और मुस्लिम वक्फ अधिनियम को निरस्त करने के लिए विधेयक संसद में लाए गए.

मोदी सरकार की रणनीति
फिर एक सोची समझी रणनीति के तहत अगले पांच महीनों तक इन बिलों पर जेपीसी यानी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में चर्चा होती रही. बीजेपी के एक सूत्र ने बताया, ‘बीजेपी चाहती थी कि जेपीसी उसके उन सहयोगियों की चिंताओं को दूर करे जिनके पास मुस्लिम वोट बैंक हैं. जैसे कि JDU, TDP, LJP (रामविलास) और RLD.’ इसी बीच पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के इरादे बिल्कुल साफ कर दिए थे. उन्होंने कहा था, ‘वक्फ कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का नतीजा है और संविधान में इसकी कोई जगह नहीं है.’

क्यों अभी पास कराना चाहती है सरकार
वक्फ बोर्ड बिल पर जेपीसी रिपोर्ट इसी जनवरी में पेश की गई थी. बजट से जुड़े कानूनों को पारित किए जाने के बाद संसद के बजट सत्र के आखिरी हफ्ते में दोनों विधेयकों को पेश किया जाना है. सरकार 4 अप्रैल तक दोनों विधेयकों को पारित कर इसे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले साल की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करना चाहती है. आज लोकसभा में वक्फ बिल पेश होने जा रहा है.

कानून में क्या है खामी
मुस्लिम वक्फ एक्ट 1923 एक औपनिवेशिक युग का कानून है जो आधुनिक भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए पुराना और अपर्याप्त हो गया है. वक्फ अधिनियम 1954 में 1995 में संशोधन किया गया था और इसे मुसलमानों के लिए और भी अधिक अनुकूल बनाया गया था, जो कि वास्तव में कानून को दरकिनार करते हुए बनाया गया था. एक टॉप सूत्र ने दावा किया कि कांग्रेस ने 2013 में 1995 के वक्फ अधिनियम में संशोधन किया लेकिन वक्फ की कमियों को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया.

वक्फ बिल होकर रहेगा पास
भाजपा के एक सीनियर नेता ने  बताया कि संसद में भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत नहीं होने के बावजूद विधेयकों को निश्चित रूप से पारित किया जाएगा. यह इस बात का प्रमाण है कि एनडीए खेमा विपक्षी खेमे की तुलना में कहीं अधिक एकजुट है.

मोदी 2.0 में ही शुरू हो गया था काम
मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में ही वक्फ संशोधन कानून पर काम शुरू कर दिया था. 24 जुलाई 2023 को लखनऊ में और 20 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में इसको लेकर दो बैठकें की गई थीं. लेकिन असली तेजी तो जून में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के बाद देखने को मिली.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है…
खास खबर

आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है…

SCO Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएसओ सम्मेेलन के दौरान आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है

UB India News1 सित॰
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की दो मुलाकात-दो बात…
खास खबर

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की दो मुलाकात-दो बात…

ईरान-US तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन ने PM मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. PM मोदी से बातचीत में उन्होंनेयुद्ध खत्म कराने और कूटनीति में भूमिका निभाने की अपील की.

UB India News1 सित॰
पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया
खास खबर

पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया

पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया के सामने अपनी छोटी सोच को लेकर बेनकाब हो गया है. उसने SCO समिट की ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को हटा दिया.

UB India News1 सित॰
जयपुर नगर निगम चुनाव :8 मुस्लिम कैंडिडेट! BJP की रणनीति क्या?
खास खबर

जयपुर नगर निगम चुनाव :8 मुस्लिम कैंडिडेट! BJP की रणनीति क्या?

जयपुर निकाय चुनाव सिर्फ शहर की सड़कों, पानी और बिजली की लड़ाई नहीं है. ये चुनाव 2027 की तैयारी है. 8 मुस्लिम चेहरे उस तैयारी का सबसे बड़ा संकेत हैं. वहीं, कांग्रेस इसे 'छवि बदलने की कोशिश' कह रही है.

UB India News1 सित॰
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल
खास खबर

जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज हुईं एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है. दिल्ली में 20 से 25 जुलाई के बीच पुलिस ने 13 एफआईआर दर्ज की थीं

UB India News1 सित॰
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰