जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज हुईं एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है. दिल्ली में 20 से 25 जुलाई के बीच पुलिस ने 13 एफआईआर दर्ज की थीं

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 1 सितंबर 2026, 11:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल
Photo: UB India News Archive

जुलाई में हुए छात्र आंदोलन के लिए दिल्ली समेत देश भर में दर्ज एफआईआर में आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत हासिल विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए इन एफआईआर को निरस्त कर दिया है.

दिल्ली पुलिस के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से अपने यहां दर्ज एफआईआर रद्द करने का अनुरोध किया था. कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया. केंद्र सरकार के लिए पेश सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से अनुरोध किया कि बाकी राज्यों के लिए भी ऐसा ही आदेश पारित किया जाए. इस पर कोर्ट ने कहा कि बाकी एफआईआर में भी आगे कोई कार्रवाई न की जाए.

पुलिस ने दर्ज की थीं 13 FIR

दिल्ली में 20 से 25 जुलाई के बीच पुलिस ने 13 एफआईआर दर्ज की थीं. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से आग्रह किया था कि इन सभी एफआईआर को निरस्त कर दिया जाए. एक नई एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दी जाए जो भीड़ में शामिल उन 2,873 लोगों पर होगी जिनका गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. कोर्ट ने इसकी भी इजाज़त दे दी.

क्या बोले सॉलिसिटर जनरल?

सॉलिसिटर जनरल मेहता ने जजों से कहा, 'केंद्र सरकार ने छात्रों से कुछ वादे किए थे. इनमें मुकदमे वापस लेने, भविष्य में इन मामलों के लिए एफआईआर न करने और आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए मुआवजा देने जैसी बातें शामिल थीं. सरकार इन सब वादों को पूरा करना चाहती है.'

आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा

मेहता ने यह भी कहा कि मुआवजे पर कोर्ट अभी कोई आदेश न दे. कोर्ट का कोई भी आदेश भविष्य की हर तरह की परीक्षाओं के लिए उदाहरण माना जाएगा. कोर्ट छात्रों को दिए सरकार के वचन को रिकॉर्ड पर ले और 3 महीने का समय दे. इसके बारे में फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है. जल्द ही नीट परीक्षा के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा. जजों ने इस अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया.

सौरव दास ने जजों को दिया धन्यवाद

कोर्ट में मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरभ दास ने हाथ जोड़ कर जजों को धन्यवाद कहा. चीफ जस्टिस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कोर्ट के आदेश को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने यह भी कहा कि 5 सितंबर के लिए प्रस्तावित मार्च को वापस लिया जा रहा. कोर्ट ने उनके इस बयान को रिकॉर्ड पर लेने का आदेश दिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है…
खास खबर

आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है…

SCO Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएसओ सम्मेेलन के दौरान आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ही कार्रवाई काफी नहीं है

UB India News1 सित॰
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की दो मुलाकात-दो बात…
खास खबर

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की दो मुलाकात-दो बात…

ईरान-US तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन ने PM मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. PM मोदी से बातचीत में उन्होंनेयुद्ध खत्म कराने और कूटनीति में भूमिका निभाने की अपील की.

UB India News1 सित॰
पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया
खास खबर

पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया

पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया के सामने अपनी छोटी सोच को लेकर बेनकाब हो गया है. उसने SCO समिट की ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को हटा दिया.

UB India News1 सित॰
जयपुर नगर निगम चुनाव :8 मुस्लिम कैंडिडेट! BJP की रणनीति क्या?
खास खबर

जयपुर नगर निगम चुनाव :8 मुस्लिम कैंडिडेट! BJP की रणनीति क्या?

जयपुर निकाय चुनाव सिर्फ शहर की सड़कों, पानी और बिजली की लड़ाई नहीं है. ये चुनाव 2027 की तैयारी है. 8 मुस्लिम चेहरे उस तैयारी का सबसे बड़ा संकेत हैं. वहीं, कांग्रेस इसे 'छवि बदलने की कोशिश' कह रही है.

UB India News1 सित॰
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰