नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुआ स्टार्टअप महाकुंभ…….

स्टार्टअप महाकुंभ 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। ये भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का सबसे बड़ा इवेंट है। इसमें 3,000 से अधिक स्टार्टअप, 1,000 से ज्यादा निवेशक, और 50 से अधिक देश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इवेंट में 10 सेक्टर के पवेलियन इस इवेंट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025, 06:41 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुआ स्टार्टअप महाकुंभ…….
Photo: UB India News Archive

स्टार्टअप महाकुंभ 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। ये भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का सबसे बड़ा इवेंट है। इसमें 3,000 से अधिक स्टार्टअप, 1,000 से ज्यादा निवेशक, और 50 से अधिक देश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

इवेंट में 10 सेक्टर के पवेलियन

इस इवेंट में 10 सेक्टर के पवेलियन बनाए गए हैं- एआई, डीपटेक और साइबर सिक्योरिटी, हेल्थ टेक और बायोटेक, एग्रीटेक, एनर्जी एंड क्लाइमेट टेक, इनक्यूबेटर और एक्सेलरेटर, D2C, फिनटेक, गेमिंग एंड स्पोर्ट, डिफेंस एंड स्पेसटेक, मोबिलिटी

इवेंट में शामिल होने वाले पॉपुलर स्टार्टअप फाउंडर्स

डे-1 के पॉपुलर चेहरे: लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल, ड्रीम 11 के फाउंडर हर्ष जैन और बुकमायशो के फाउंडर आशीष हेमराजानी

डे-2 के पॉपुलर चेहरे: नवी और फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल, पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा, बोट के फाउंडर अमन गुप्ता, ईज माय ट्रिप के फाउंडर रिकांत पिट्टी

डे-3 के पॉपुलर चेहरे: ब्लिंकिट के को-फाउंडर अलबिंदर ढींडसा

इवेंट की ओपनिंग में बोट के फाउंडर अमन गुप्ता शामिल हुए।
इवेंट की ओपनिंग में बोट के फाउंडर अमन गुप्ता शामिल हुए।
लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए।
लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

स्टार्टअप्स के लिए क्यों खास?

  • निवेशकों से मुलाकात: देश और दुनिया के टॉप वेंचर कैपिटलिस्ट्स (VCs) और इन्वेस्टर स्टार्टअप्स के साथ सीधे संवाद करेंगे।
  • मेंटरशिप और वर्कशॉप: उद्योग के दिग्गजों द्वारा संचालित सत्रों में स्टार्टअप्स को बिजनेस स्ट्रैटजी, स्केलिंग और इनोवेशन पर डीप इंफॉर्मेशन मिलेगी।
  • नेटवर्किंग का मौका: हजारों उद्यमियों, पॉलिसी मेकर्स और एक्सपर्ट्स के साथ सहयोग और साझेदारी की संभावनाएं तलाशने का मौका।
  • ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यह इवेंट भारत को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

क्या है स्टार्टअप महाकुंभ?

स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन भारत सरकार के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) और स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत किया जा रहा है। यह इस इवेंट का दूसरा एडिशन है, जिसमें 3000 से अधिक स्टार्टअप्स अपनी नवीनतम तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करेंगे। इवेंट का मकसद स्टार्टअप्स को फंडिंग, नेटवर्किंग और ग्लोबल इन्वेस्टर्स से जुड़ने का मौका देना है।

सपनों को हकीकत में बदलने का मंच

पिछले साल स्टार्टअप महाकुंभ की सफलता के बाद अब इस साल इसे और ज्यादा बड़े स्तर और प्रभावशाली तरीके से आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के साथ ही नवाचार को प्रोत्साहित करेगा. इस आयोजन में कई नए स्टार्टअप के सपनों को पंख लगेंगे. कई लोगों को यह आयोजन बड़ा मंच प्रदान करेगा.

स्टार्टअप महाकुंभ 2025 की थीम

स्टार्टअप इंडिया @ 2047: अनफोल्डिंग द भारत स्टोरी… यह आयोजन भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के भविष्य को आकार देने पर केंद्रित है.

स्टार्टअप महाकुंभ 2025 का उद्देश्य

दिल्ली के भारत मंडपम में 3 से 5 अप्रैल 2025 के बीच स्टार्टअप महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जाएगा. जिसका उद्देश्य स्टार्टअप्स, निवेशकों, उद्यमियों और उद्योग विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है, ताकि नेटवर्किंग, फंडिंग और नए अवसरों की खोज हो सके. लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़ा मंच मिल सके.

यह आयोजन राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद के समर्थन और एसोचैम, टाई, आईवीसीए, बूटस्ट्रैप फाउंडेशन, डीपीआईआईटी आदि के द्वारा मिलकर आयोजित किया जा रहा है.

स्टार्टअप महाकुंभ 2025 की जरूरी बातें

– इस महा आयोजन में 3000 से ज्यादा स्टार्टअप अपनी तकनीक और इनोवेशन को प्रदर्शित करेंगे.

– इस आयोजन में 50 से ज्यादा देशों के 10000 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावा इसमें 1000 से ज्यादा निवेशक और इनक्यूबेटर भी हिस्सा लेंगे.

– उम्मीद की जा रही है कि इस स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में 50000 से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स आ सकते हैं.

– इस आयोजन में स्टार्टअप महारथी चलेंगे जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा. जो एआई, फिनटेक, हेल्थटेक, एग्रीटेक और डीपटेक जैसे 10 प्रमुख क्षेत्र के बेस्ट स्टार्टअप की पहचान करके उन्हें समर्थन देगा.

– इस आयोजन में विजेता और निवेशकों को 30 लाख कल करोड रुपए के फंडिंग पुल से लेकर 5 लाख रुपये तक की ग्रांट और मेंटरशिप भी प्राप्त हो सकती है.

– इस आयोजन में थीम आधारित पवेलियन का निर्माण किया जाएगा. जैसे एआई, फिनटेक, हेल्थटेक, एग्रीटेक और डीप टेक आदि क्षेत्र के लिए अलग-अलग पवेलियन होगा. ताकि विजिटर्स अपने इंटरेस्ट के अनुसार जा सके और उन्हें वहां लाइव डेमो, वर्कशॉप और पैनल डिस्कशन में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है.

– ऐसे स्टार्टअप जो अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए बड़ा मंच तलाश रहे थे वह उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यहां वे अपने संभावित ग्राहकों से फीडबैक भी ले सकते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰