डैमेज कंट्रोल : जेडीयू का पटना में ईद मिलन समारोह से पूर्व नीतीश सरकार करेगी कैबिनेट की अहम बैठक

वक्फ संशोधन बिल को लेकर जेडीयू के अंदर उत्पन्न भ्रम को दूर करने के लिए पार्टी की ओर से पटना में मुस्लिम समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने की तैयारी चल रही है. जेडीयू के मुस्लिम नेताओं की नाराज़गी की खबरों के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटी जेडीयू ने अपने एमएलसी ख़ालिद अनवर की ओर से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 8 अप्रैल 2025, 05:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डैमेज कंट्रोल : जेडीयू का पटना में ईद मिलन समारोह से पूर्व नीतीश सरकार करेगी कैबिनेट की अहम बैठक
Photo: UB India News Archive

वक्फ संशोधन बिल को लेकर जेडीयू के अंदर उत्पन्न भ्रम को दूर करने के लिए पार्टी की ओर से पटना में मुस्लिम समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने की तैयारी चल रही है. जेडीयू के मुस्लिम नेताओं की नाराज़गी की खबरों के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटी जेडीयू ने अपने एमएलसी ख़ालिद अनवर की ओर से मंगलवार को एक ईद मिलन समारोह का आयोजन कराया है. इसमें जेडीयू के सभी मुस्लिम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है और कई मुस्लिम संगठनों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है.

इस आयोजन के माध्यम से मुस्लिम समाज को यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि नीतीश कुमार उनके सच्चे हितैषी हैं. कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा ताजमहल का पोस्टर लगाया जाएगा, जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर भी लगाई जाएगी, ताकि अल्पसंख्यकों को मोहब्बत का संदेश दिया जा सके. आयोजक जेडीयू एमएलसी ख़ालिद अनवर का कहना है कि नीतीश कुमार जैसा सेक्युलर नेता इस देश में कोई दूसरा नहीं है और उनके होते हुए मुस्लिम समाज का कोई अहित नहीं हो सकता, जिस तरह पिछले 19 सालों से बिहार में हिंदू-मुस्लिम अमन-चैन से रह रहे हैं, आगे भी रहेंगे.

बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब छह महीने से ज्यादा का वक्त बचा है। लेकिन अभी से ही हर बड़ी और छोटी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। साथ ही जब से देश में वक्फ संशोधन बिल पास हुआ है तब से बिहार की राजनीतिक गलियारे में भूचाल सा आ गया है। जदयू के साथ-साथ लोजपा (रामविलास) की पार्टी में शामिल मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा का दौर भी जारी है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्षी पार्टी सत्ता पक्ष पर जबरदस्त हमलावर है।

सुबह 11 बजे होगी NDA कैबिनेट की बैठक

आपको बता दें कि इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी काफी एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। केवल नीतीश कुमार ही नहीं सरकार में शामिल सभी पार्टियों के मंत्री भी चुनावी मोड में आ चुके हैं। वहीं आज यानी आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे एनडीए सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बता दें कि इस बैठक में नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम एनडीए के मंत्री शामिल होंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰