बिहार चुनाव की सियासी जमीन पर कौन कहां खड़ा है?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए ने अपनी-अपनी रणनीतियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है, मगर इन रणनीतियों में एनडीए और गठबंधन के बीच बड़ा अंतर साफ दिखाई पड़ने लगे हैं. ये अंतर गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे और लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दौरे में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 अप्रैल 2025, 05:13 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव की सियासी जमीन पर कौन कहां खड़ा है?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए ने अपनी-अपनी रणनीतियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है, मगर इन रणनीतियों में एनडीए और गठबंधन के बीच बड़ा अंतर साफ दिखाई पड़ने लगे हैं. ये अंतर गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे और लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दौरे में भी दिखाई पड़ते हैं. अमित शाह ने जहां अपनी यात्रा में पार्टी नेताओं की बैठक के साथ एनडीए दलों को भी साथ जोड़ने की कोशिश की, वहीं राहुल गांधी कांग्रेस के लिए मेहनत करते तो दिखे पर खुद को महागठबंधन के नेताओं और दलों से दूर ही रखा.

अमित शाह और राहुल गांधी के दौरे में अंतर- चुनावी साल में अमित शाह का बिहार का पहला दौरा था, जब दो दिनों के दौरे में एकसाथ कई मोर्चों पर काम करते हुए दिखाई पड़े. अमित शाह ने बीजेपी कार्यालय कार्यालय पहुंचकर जहां संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सांसदों, विधायकों की बैठक की वही अगले छह महीने में पार्टी के गतिविधियों और रणनीतियों का टास्क भी दिया. अगले दिन अमित शाह ने लालू के गढ़ गोपालगंज में जनसभा कर चुनावी शंखनाद किया तो पटना पहुंचकर एनडीए के सभी नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की और एनडीए दलों को मजबूती से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया. अमित शाह ने साफ-साफ कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता एनडीए का कार्यकर्ता है. जाहिर है यह बड़ी रणनीति है औरआगामी चुनाव को लेकर स्पष्ट मैसेजिंग भी.

वहीं, अगर राहुल गांधी की यात्रा की बात करें तो कांग्रेस नेता ने 7 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय पहुंचकर पदयात्रा के जरिये युवाओं में जोश भरने का काम किया पर उस यात्रा में अन्य सहयोगी दलों का कोई नेता शामिल नहीं रहे. राहुल गांधी की बेगूसराय में हुई पदयात्रा में भी अन्य दलों का कोई चेहरा शामिल नहीं था. सदाकत आश्रम पहुंचकर कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की तो सही लेकिन कांग्रेस मुख्यालय में जब पार्टी के ही दो गुटों के नेताओं में भिड़ंत हो गई तो किरकिरी हो गई. जाहिर तौर पर आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की अपनी चुनौतियां सामने आ गई. वहीं, राहुल गांधी की राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की चर्चा तो हुई, लेकिन वह न तो तेजस्वी यादव से मिले और न ही महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं से ही मुलाकात की.जाहिर है यहां से जो संदेश निकलकर आना चाहिये था वह सामने नहीं आ पाया.

गठबंधन की अबतक नहीं हुई कोई बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बात करे तो एनडीए और गठबंधन के बीच का अंतर चर्चे का विषय बना हुआ है. एनडीए की अगर बात करें तो कई महीने पहले से ही नया प्रयोग करते हुए सभी जिलों में एनडीए के बड़े नेताओं की एकसाथ सम्मेलन किया गया. हर जिले में हुए कार्यक्रम में एनडीए दलों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए और एकजुटता का परिचय दिया. अमित शाह ने अपने बिहार दौरे में सीएम नीतीश कुमार के साथ सभी एनडीए नेताओं के साथ बैठकर कार्यकर्ताओं तक मजबूत संदेश भेजा है. दूसरी तरफ गठबंधन का अब तक कोई बैठक नहीं हो पायी है. आरजेडी कांग्रेस माले सभी अपनी-अपनी अलग तैयारियों में लगे हैं और अभियान शुरू किया है, पर सभी एक मंच पर या एकसाथ बैठ नहीं पाए हैं.

राहुल गांधी पिछले तीन महीनों में तीन बार बिहार आ चुके हैं. पटना पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और पार्टी की मजबूती के लिए संदेश देते रहे हैं. पिछली बार के पटना आगमन पर राहुल गांधी की मुलाकात तेजस्वी यादव और लालू यादव से हुई थी पर उसके बाद दलों की एकजुटता नहीं देखी गई. पिछले दिनों पटना पहुंचे राहुल गांधी की मुलाकात तेजस्वी के साथ मानी जा रही थी, पर दोनों के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई. राहुल गांधी के पटना आगमन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तेजस्वी से मुलाकात कर संदेश दिया था. गठबंधन दलों के नेताओं के बीच बैठक नहीं होने और दूरियों ने विपक्ष को सवाल खड़ा करने का मौका दे दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰