महागठबंधन : विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में 17 अप्रैल को होगी बैठक …….

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पटना में महागठबंधन में शामिल दलों की एक अहम बैठक 17 अप्रैल को होगी। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, भाकपा-माले और अन्य सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीट शेयरिंग और सीएम फेस समेत कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। कांग्रेस प्रभारी और तेजस्वी यादव के बीच […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 12 अप्रैल 2025, 06:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महागठबंधन : विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में 17 अप्रैल को होगी बैठक …….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पटना में महागठबंधन में शामिल दलों की एक अहम बैठक 17 अप्रैल को होगी। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, भाकपा-माले और अन्य सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीट शेयरिंग और सीएम फेस समेत कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

कांग्रेस प्रभारी और तेजस्वी यादव के बीच भी मुलाकात संभव

पटना में होने वाली इस बैठक में आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा माले और अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी और तेजस्वी यादव के बीच भी मुलाकात संभव है। राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले महागठबंधन की ओर से सीट शेयरिंग समेत अन्य रणनीति को पुख्ता रूप देने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

तेजस्वी यादव के नाम पर कांग्रेस सहमत नहीं!

बिहार विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट बताया जा रहा है, वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक सीएम फेस के नाम पर सहमति नहीं जताई गई है। कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने पिछले दिनों कहा था सीएम फेस के मुद्दे पर बाद में फैसला लिया जाएगा। वहीं गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भी पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद सीएम का नाम तय किया जाएगा।

महागठबंधन की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस-आरजेडी और वाम दल के नेता सीट शेयरिंग के अलावा अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। जिसमें साझा चुनाव प्रचार, गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

महागठबंधन की चुनौतियाँ…………..

1. CM फेस को लेकर RJD-कांग्रेस में तकरार

CM फेस को लेकर राजद-कांग्रेस में तकरार है। कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पहले ही कह चुके हैं कि चुनाव के बाद CM के चेहरे पर बात होगी।

बीते मार्च में दिल्ली में हुई पार्टी मीटिंग के बाद अल्लावरू ने कहा था- ‘इंडिया गठबंधन जब बैठेगी तब सीट, CM फेस सब पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, नहीं होगा, इस पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।’

वहीं कल यानी शुक्रवार को कन्हैया की रैली में शामिल होने पटना पहुंचे कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट ने भी चुनाव में जीत के बाद सब तय करने की बात कही

26 मार्च को पटना में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा था- ‘हमारी पहली प्राथमिकता इंडिया अलायंस को मजबूत करने की रहेगी। इसके लिए क्या रूप रेखा होगी, कैसे सीट का बंटवारा होगा और क्या मुद्दे होंगे इस पर बैठकर चर्चा होगी।’

2. महागठबंधन में सीट बंटवारे पर भी रार

एक ओर जहां CM फेस को लेकर RJD-कांग्रेस में कन्फ्यूजन है। वहीं सीट बंटवारे पर भी तकरार है। कांग्रेस कई बार 70 से कम सीट पर नहीं लड़ने की बातें कर चुकी है, जबकि मुकेश सहनी ने 60 सीटें मांगी है।

सहनी मांग चुके हैं 60 सीटें और डिप्टी CM का पद

1 महीने पहले बगहा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में VIP पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा था- ‘आगामी चुनाव में VIP महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ‘

‘अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो VIP के हिस्से में डिप्टी CM का पद होगा।’

इसके अलावा, पार्टी ने 50 फीसदी सीटों पर अति-पिछड़ा और SC/ST के उम्मीदवारों को टिकट देने का फैसला लिया है।

3. कैसे होगा सीटों का बंटवारा

बीते कई दिनों से बिहार में इंडी गठबंधन की दो बड़ी पार्टियों में खींचतान नजर आ रही है। कांग्रेस-राजद कई मुद्दों पर आमने-सामने है।

सीएम फेस पर कन्फ्यूजन है। वहीं सीट बंटवारा भी मुश्किल होगा। दरअसल, 2020 में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह हुआ था- राजद-144, कांग्रेस-70, भाकपा माले-19, भाकपा-06, माकपा-04।

अब इस बार महागठबंधन में वीआईपी की एंट्री हो चुकी है। सहनी ने 60 सीटों के साथ डिप्टी सीएम पद पर दावा किया है। वीआईपी के लिए गठबंधन की पार्टियों को सीटों पर समझौता करना होगा।

2020 में कांग्रेस को मिली थी 70 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस को महागठबंधन में 70 सीट दी गई थीं। राजद ने कांग्रेस को यह सीट दी थी। इसमें कांग्रेस ने सिर्फ 19 सीट जीत सकी। वहीं, भाकपा (माले) को 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 पर जीती थीं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 6 और भाकपा (मार्क्सवादी) को 4 सीट मिली थीं। दोनों दल दो-दो सीट जीत गई थीं। वहीं, राजद ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था। इसमें से 75 सीट पर जीत हुई थी। लेकिन, तेजस्वी यादव CM बनते-बनते रह गए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰