‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही हथियार और लड़ाकू विमान बनाने को प्राथमिकता…….

भारत अब अपने खुद के बनाए गए लड़ाकू विमानों को और ताकतवर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. दुनिया के कुछ देशों ने पहले ही चौथी और पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स बना लिए हैं. इनमें अमेरिका का F-35 सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इसके अलावा रूस का Su-57 और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 अप्रैल 2025, 07:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही हथियार और लड़ाकू विमान बनाने को प्राथमिकता…….
Photo: UB India News Archive

भारत अब अपने खुद के बनाए गए लड़ाकू विमानों को और ताकतवर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. दुनिया के कुछ देशों ने पहले ही चौथी और पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स बना लिए हैं. इनमें अमेरिका का F-35 सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इसके अलावा रूस का Su-57 और अमेरिका का ही F-21 भी काफी मशहूर हैं.

ऐसा माना जा रहा था कि भारत भी इनमें से किसी जेट को खरीद सकता है, लेकिन अब खबर आ रही है कि भारत इन विदेशी विमानों पर नहीं बल्कि अपने स्वदेशी फाइटर जेट्स पर ज्यादा ध्यान देने जा रहा है.

विदेशी जेट्स की डिलीवरी में हो रही है देरी

भारत ने पहले मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोजेक्ट के तहत 114 नए लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बनाई थी. इस योजना में F-35, Su-57, F-21, ग्रिपेन, राफेल, यूरोफाइटर टाइफून और F-15EX जैसे विदेशी फाइटर जेट शामिल थे. लेकिन यह योजना कई सालों से अटकी हुई है और इसमें काफी देरी हो रही है. इसी वजह से भारत ने फैसला लिया है कि वह अब विदेशी जेट्स पर निर्भर रहने के बजाय अपने देश में बने विमानों को और बेहतर बनाएगा और उन्हें प्राथमिकता देगा.

भारतीय वायुसेना के पास 31 फाइटर स्क्वाड्रन हैं जबकि जरूरत 42.5 स्क्वाड्रन की है. पुराने मिग-21 विमान धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं. इसलिए वायुसेना को ताकतवर बनाए रखने के लिए भारत अब अपने स्वदेशी फाइटर जेट्स पर ज्यादा ध्यान देने वाला है.

AMCA और तेजस Mk2 पर टिकी उम्मीदें

भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही हथियार और लड़ाकू विमान बनाने को प्राथमिकता दी है. इसी के तहत भारत अब अपने दो स्वदेशी फाइटर जेट प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देगा-पहला है 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट AMCA और दूसरा है 4वीं पीढ़ी का तेजस Mk-2. सरकार इन दोनों लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि भारतीय वायुसेना और मजबूत हो सके और दूसरे देशों पर निर्भरता कम की जा सके.

जानें AMCA फाइटर जेट और तेजस Mk2 के बारे में

  • AMCA भारत का पहला स्वदेशी 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है.
  • इसे DRDO और HAL मिलकर बना रहे हैं.
  • यह जेट रडार से बचने की क्षमता (stealth) रखता है, जिससे दुश्मन को इसका पता लगाना मुश्किल होगा.
  • इसमें सुपरक्रूज़ टेक्नोलॉजी, AI बेस्ड सिस्टम और उन्नत हथियार होंगे.
  • यह मल्टीरोल जेट होगा यानी एक साथ एयर टू एयर, एयर टू ग्राउंड और निगरानी मिशन कर सकेगा.
  • इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 तक आने की उम्मीद है.

तेजस Mk2 

  • तेजस Mk2 एक अपग्रेडेड वर्जन है मौजूदा तेजस लड़ाकू विमान का.
  • यह चौथी पीढ़ी का मल्टीरोल फाइटर जेट है.
  • इसमें ज्यादा ताकतवर इंजन, बेहतर रडार, और ज्यादा हथियार ले जाने की क्षमता होगी.
  • यह मिग-29, जगुआर और मिराज 2000 जैसे पुराने विमानों की जगह लेगा.
  • तेजस Mk2 का उत्पादन 2025 के बाद शुरू होने की संभावना है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून