हिंसा नेपाल में, तनाव बिहार में , हनुमान जयंती पर हुई हिंसा का असर………………

नेपाल के बीरगंज में हनुमान जयंती पर निकाली गई शौभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान बीरगंज के छपकैया इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए थे. जिसके बाद से बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया. नेपाल के बीरगंज में कर्फ्यू का असर बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर देखने को मिला, जहां सैकड़ो लोगों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अप्रैल 2025, 05:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हिंसा नेपाल में, तनाव बिहार में , हनुमान जयंती पर हुई हिंसा का असर………………
Photo: UB India News Archive

नेपाल के बीरगंज में हनुमान जयंती पर निकाली गई शौभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान बीरगंज के छपकैया इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए थे. जिसके बाद से बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया. नेपाल के बीरगंज में कर्फ्यू का असर बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर देखने को मिला, जहां सैकड़ो लोगों के साथ-साथ 12 विदेशी नागरिक भी फंसे हुए हैं और आवाजाही रोक दी गई है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

बीरगंज में कर्फ्यू के कारण रक्सौल बॉर्डर पर फसने वालों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. ये सभी विदेशी नागरिक हंगरी देश के है. गया घुमने के बाद नेपाल के चितवन घुमने जा रहे थे. लेकिन बिरगंज में कर्फ्यू के बाद सुबह 4 बजे से रक्सौल कस्टम के पास ये सभी विदेशी नागरिक फंसे हुए है. वहीं कई नेपाल और भारत के नागरिक भी फंसे है. जिन्हें किसी को नेपाल में घुमने जाना था तो किसी को अपने रिश्तेदारों के यहां जाना था. नेपाल शंकराचर्य के गेट के पास नेपाल पुलिस की तैनाती है. जो नेपाल के अंदर जाने से रोक रहे है. वहीं नेपाल के अंदर फंसे नागरिक खेतों और पगडंडियों के रास्ते भारत में आ रहे हैं.

घटना के संबंध में बता दें कि नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के छपकैया में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई थी। तभी छत से अचानक भीड़ पर ईंट-पत्थर बरसने लगा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और हिंसा की घटनाएं होने लगी। कई दुकानों में आगजनी की गई। कई बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहां से भागकर लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान महिलाएं,बच्चों सहित 50 लोग घायल हो गए। कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।

दंगा को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़े। जिसके बाद नेपाल के बीरगंज में स्थिति बिगड़ गयी। फिलहाल नेपाल पुलिस दंगे पर काबू पाने में लगी है। स्थिति बिगड़ता देख नेपाल प्रशासन ने 24 घंटे के लिए बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया। जिसके बाद इंडो-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। आवागमन बंद कर दिया गया है। ना किसी को नेपाल जाने दिया जा रहा है और ना ही किसी को भारत में प्रवेश कराया जा रहा है। नेपाल में फंसे नागरिक खेत और पगडंडियों के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे हैं। वैसे तो कर्फ्यू 24 घंटे के लिए लगाया गया है लेकिन यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तब कर्फ्यू का समय बढ़ाया भी जा सकता है। यदि कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया तब लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। 12 विदेशी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पर फंसे हुए है।

विदेशी पर्यटक ड्राइवर उमेश कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे से फंसे हुए हैं. ड्राइवर ने बताया 12 विदेशी लोग हैं हम पूर्णिया से आ रहे हैं और इन सभी विदेशियों को छोड़ने चितवन छोड़ने जाना था. बताते चलें कि बीरगंज में हिंसा के बाद से रक्सौल बॉर्डर स्थित मैत्री पुल पर एसएसबी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सीमा पर तैनात एसएसबी की 47 बटालियन को अलर्ट कर दिया गया और सीमा से सटे इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दिया गया है. संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के शख्त निर्देश दिए गए हैं. हालात को देखते हुए बॉर्डर इलाके में भी सघन पुलिस गश्त की जा रही है. भारत की ओर से एसएसबी और पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है. कर्फ्यू और सीमा सील होने के कारण कई यात्री फंसे हुए हैं.

भारतीय सीमावर्ती शहर रक्सौल के पास स्थित बीरगंज में कर्फ्यू
जिला प्रशासन कार्यालय ने भारतीय सीमावर्ती शहर रक्सौल के पास स्थित बीरगंज के मध्य भाग में शनिवार शाम 6.30 बजे से रविवार दोपहर तक कर्फ्यू लगा दिया। जिला प्रशासन कार्यालय ने एक नोटिस में कहा, ‘हनुमान जन्मोत्सव समारोह के दौरान तनाव बढ़ने के कारण बीरगंज महानगर के वार्ड नंबर 14, 15, 16 और 25 में शनिवार शाम 6.30 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू आदेश जारी किया गया है।’

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰