PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर 12 अप्रैल को उसकी गिरफ्तारी हुई। फिलहाल वह जेल में है। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अप्रैल 2025, 06:54 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर 12 अप्रैल को उसकी गिरफ्तारी हुई। फिलहाल वह जेल में है। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये मुंबई की एक अदालत ने जारी किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। ऐसा माना जा रहा है कि चोकसी अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है, जिन्हें बेल्जियम की नागरिकता मिली है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी।

अगर सबकुछ सही रहा तो बहुत जल्द भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत की धरती पर होगा. अब सवाल है कि आखिर मेहुल चोकसी अचानक गिरफ्तार कैसे हो गया? तो इसके पीछे भी कहानी है. पर्दे के पीछे की वह कहानी, जिसमें पीएम मोदी से लेकर ईडी और सीबीआई वाले सब लगे थे.

जी हां, मेहुल चोकसी का बेल्जियम से अब बोरिया-बिस्तर पैक हो गया है. उसे बहुत जल्द भारत लाया जा सकता है. इसकी कवायद भारतीय एजेंसियों ने शुरू कर दी है. उसकी गिरफ्तारी इस दिशा में पहला बड़ा कदम है. बेल्जियम से मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी यूं ही नहीं हुई है. इसके पीछे तब से प्लानिंग चल रही थी, जब से यह खबर आई कि वह बेल्जियम जा छिपा है. मार्च के आखिरी दिनों की बात है. अचानक एक दिन खबर आई कि मेहुल चोकसी बेल्जियम जा चुका है. उसने फेक डॉक्यूमेंट के जरिए वहां की ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल कर ली. मेहुल चोकसी बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था. मेहुल की पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक हैं.

मोदी का एक फोन कॉल
इसके बाद दो तरफ से मेहुल चोकसी को घेरने की तैयारी हुई. एक तो सीबीआई और ईडी ने बेल्जियम से संपर्क साधा. दूसरी ओर पीएम मोदी ने बेल्जियम में फोन घुमाया. जी हां, मेहुल चोकसी की खबर सामने आते ही पीएम मोदी और बेल्जियम के राजा के बीच बातचीत हुई थी. पीएम मोदी ने फोन पर बेल्जियम के राजा फिलिप से बातचीत की. औपचारिक तौर पर पीएम मोदी और बेल्जियम के राजा फिलिप के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा हुई. हालांकि, सूत्र बताते हैं कि उस बातचीत में मेहुल चोकसी का भी मुद्दा उठा था. और उसी बातचीत ने मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की पटकथा लिख दी.

ईडी-सीबीआई का खेल
दूसरी ओर सीबीआई और ईडी भी लगातार बेल्जियम के टच में थी. भारतीय एजेंसियों ने मेहुल चोकसी के खिलाफ मामलों से बेल्जियम को अवगत कराया. भारत ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को मुंबई कोर्ट की ओर से जारी दो ओपन एंडेड गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया. इसके आधार पर ही बेल्जियम सरकार ने एक्शन लिया और मेहलु चोकसी को हिरासत में लिया.मेहुल चोकसी के खिलाफ यह वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे. सूत्रों का कहना है कि वह बेल्जियम से भी भागने की फिराक में था. मेहुल चोकसी को कैंसर है और वह पत्नी के साथ रहता था.

Mehul Choksi Arrest

मेहुल चोकसी बेल्जियम के अस्पताल से गिरफ्तार हुआ.

क्या है मेहुल पर आरोप
मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर आरोप है कि दोनों ने पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. इस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था. मेहुल चोकसी ने मुंबई में बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और विदेशी क्रेडिट लेटर (एफएलसी) का इस्तेमाल किया. पीएनबी में घोटाला सामने आने से कुछ हफ्ते पहले मेहुल चोकसी भारत से भाग गया था. मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स का संस्थापक रहा है. वहीं, नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में है और भारतीय अधिकारियों के प्रत्यर्पण संबंधी अनुरोध का विरोध कर रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰