बिहार में ‘भ्रष्टाचारी चूहे’ पालने वालों की सरकार है………..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 10 अप्रैल को जेपी गंगा पथ के दीघा-दीदारगंज पुल का उद्घाटन किया था। पुल के उद्घाटन के दो दिन बाद ही उसमें दरार की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद से पुल की गुणवक्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अप्रैल 2025, 09:10 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में ‘भ्रष्टाचारी चूहे’ पालने वालों की सरकार है………..
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 10 अप्रैल को जेपी गंगा पथ के दीघा-दीदारगंज पुल का उद्घाटन किया था। पुल के उद्घाटन के दो दिन बाद ही उसमें दरार की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद से पुल की गुणवक्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सरकार पर हमला बोला है।

दरअसल, बीते 10 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार ने ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी थी। बीते गुरुवार को उन्होंने कंगनघाट से दीदारगंज तक चौथे फेज में बने जेपी गंगा पथ का उद्घाटन किया था। तब सीएम नीतीश कुमार और नंदकिशोर यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे। दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ के उद्घाटन के मौके पर विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

पुल के उद्घाटन से पटना सिटी के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली थी लेकिन यह खुशी थोड़ी सी उस वक्त कम हो गई जब एक दिन बात लोगों को पता चला कि नवनिर्मित पुल के एक हिस्से में दरार आ गई है। उद्घाटन के तुरंत बाद पुल में दरार आने के बाद विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।

रोहिणी ने एक्स पर पुल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “संरचनाओं में दरार है, भ्रष्टाचार की खुराक पर पल रहे ‘चूहों’ की भरमार है क्यूँकि बिहार में ‘भ्रष्टाचारी चूहे’ पालने वालों की सरकार है”।

रोहिणी ने आगे लिखा, “नीतीश कुमार जी व् भाजपा का शासनकाल सत्ता संरक्षित ‘बड़े – बड़े चूहों’ के द्वारा संरचनाओं को कुतर देने, ध्वस्त कर देने, दरार पैदा करने के लिए ही जाना जाता है , ये कोई पहला वाकया नहीं है , पूर्व में दर्जनों ऐसे वाकये हो चुके हैं और ‘ भ्रष्टाचारी चूहों ‘ पर कार्रवाई करने , उनको पकड़ने की बजाए नीतीश कुमार जी का ‘ठगुआ सुशासन’ ‘चूहों’ की भ्रष्टाचार की खुराक में और बढ़ोत्तरी कर ‘चूहों” की आड़ में अपना पेट भी भर लेता है”।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰