बिहार एनडीए के लिए क्या मायने रखता है पशुपति पारस का फैसला?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए को झटका लगा है. लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है. पशुपति पारस ने एनडीए के ‘पांच पांडव’ बयान पर तंज कसते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. पशुपत‍ि पारस तभी से नाराज थे, जब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025, 05:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार एनडीए के लिए क्या मायने रखता है पशुपति पारस का फैसला?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए को झटका लगा है. लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है. पशुपति पारस ने एनडीए के ‘पांच पांडव’ बयान पर तंज कसते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. पशुपत‍ि पारस तभी से नाराज थे, जब बीजेपी ने उनके भतीजे चिराग पासवान को ज्‍यादा तरजीह दी. आइए, इस सियासी ड्रामे की पूरी कहानी और पशुपत‍ि पारस का बिहार चुनाव पर क्‍या होगा असर, उसके बारे में जानते हैं.

पशुपति पारस ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए से अलग होने की घोषणा की. उन्होंने कहा, हमारी पार्टी एनडीए अलायंस की वफादार और ईमानदार सहयोगी थी. राष्ट्रहित में हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का साथ दिया. लेकिन इसके बावजूद, जब भी एनडीए की बैठकें हुईं, बयान आया कि ‘हम पांच पांडव हैं’… बीजेपी, जदयू, HAM, RLSP और LJP (रामविलास लेकिन हमारी पार्टी का नाम तक नहीं लिया गया. हमने मजबूरी में फैसला लिया कि अब ‘चलो गांव की ओर’. उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपनी ताकत को मजबूत करेगी और अगर महागठबंधन (RJD-कांग्रेस) से उचित सम्मान और समय पर प्रस्ताव मिलता है, तो भविष्य में गठबंधन पर विचार करेंगे.

चिराग पासवान से कनेक्शन और सियासी तनातनी
पशुपति पारस, चिराग पासवान के चाचा हैं, और दोनों के बीच सियासी रिश्ते लंबे समय से तल्ख रहे हैं. यह तनाव 2020 में रामविलास पासवान के निधन के बाद और गहरा गया, जब लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) दो धड़ों में बंट गई. पशुपति पारस की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) और चिराग पासवान की एलजेपी आर. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी ने चिराग पासवान पर भरोसा जताया और उनकी पार्टी को बिहार में 6 सीटें दीं, जिनमें से चिराग की पार्टी ने 5 सीटें जीतीं. वहीं, पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

बीजेपी के लिए क्या मायने रखता है यह फैसला?
पशुपति पारस ने तब कहा था, हमारे साथ अन्याय हुआ है. उनकी नाराजगी तब और बढ़ गई जब एनडीए ने अपनी बैठकों में ‘पांच पांडव’ का जिक्र किया, जिसमें RLJP को शामिल नहीं किया गया. यह साफ था कि बीजेपी ने चिराग को प्राथमिकता दी, और पशुपति पारस को हाशिए पर धकेल दिया गया. पशुपति पारस का NDA से अलग होना बिहार चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है. RLJP का प्रभाव भले ही सीमित हो, लेकिन बिहार में पासवान समुदाय का 5-6% वोट है. चिराग पासवान पहले ही इस वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं, लेकिन पशुपति पारस अगर महागठबंधन के साथ जाते हैं, तो यह वोट बंट सकता है, जिससे एनडीए को नुकसान हो सकता है. अगर RLJP अकेले चुनाव लड़ती है, तो यह NDA के वोट में सेंध लगाएगी, खासकर हाजीपुर और समस्तीपुर जैसे क्षेत्रों में, जहां पासवान समुदाय का प्रभाव है. अगर RLJP महागठबंधन में शामिल होती है, तो यह RJD और कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि पासवान वोट का एक हिस्सा उनके पक्ष में जा सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰