BJP का ‘माइंड गेम’-हमारी विजय यात्रा हरियाणा से शुरू हुई है और यह बिहार तक जारी रहेगी ……….

बिहार की सियासत में बीजेपी का ‘माइंड गेम’ और नीतीश की टेंशन अब खुलकर सामने आ रही है. हर‍ियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के बयान के बाद अब नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब मैदान में उतर आए हैं. उन्‍होंने पापा का बचाव करते हुए साफ क‍िया नीतीश कुमार ही सीएम होंगे. उनकी तबीयत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अप्रैल 2025, 05:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
BJP का ‘माइंड गेम’-हमारी विजय यात्रा हरियाणा से शुरू हुई है और यह बिहार तक जारी रहेगी ……….
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासत में बीजेपी का ‘माइंड गेम’ और नीतीश की टेंशन अब खुलकर सामने आ रही है. हर‍ियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के बयान के बाद अब नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब मैदान में उतर आए हैं. उन्‍होंने पापा का बचाव करते हुए साफ क‍िया नीतीश कुमार ही सीएम होंगे. उनकी तबीयत भी बिल्‍कुल ठीक है. इसे नायब सिंह सैनी और सम्राट चौधरी को जवाब माना जा रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख बीजेपी नेता ‘माइंड गेम’ खेलने लगे हैं. सीएम पद पर दावेदारी ठोक रहे हैं. हर‍ियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तो यहां तक कह द‍िया, ‘हमारी विजय यात्रा हरियाणा से शुरू हुई है और यह बिहार तक जारी रहेगी. बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का झंडा फहराया जाएगा.’ उनके इस बयान का मतलब निकाला गया क‍ि बीजेपी सम्राट चौधरी पर दांव खेलने जा रही है. अब पापा नीतीश कुमार के बचाव में खुद खुद निशांत उतर आए हैं. उन्‍होंने साफ कहा क‍ि पापा बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ हैं और वे ही सीएम बनेंगे. क्‍या निशांत का बयान सम्राट चौधरी को जवाब है?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान पर राजद-कांग्रेस ने जमकर चुटकी ली थी. माना गया क‍ि एनडीए के भीतर नीतीश कुमार की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, एनडीए के कई नेताओं ने समय-समय पर यह दोहराया है कि बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. खुद गृहमंत्री अमित शाह भी न्‍यूज18 के राइज‍िंग भारत समिट में कह चुके हैं क‍ि हम नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में ही चुनाव में जा रहे हैं, इसके बावजूद अटकलों का बाजार गर्म है. नायब सिंह सैनी के बयान ने यह संदेश गया क‍ि कि बीजेपी शायद सम्राट चौधरी को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिससे नीतीश और उनकी पार्टी जेडीयू में बेचैनी बढ़ गई.

निशांत का पलटवार: ‘नीतीश ही होंगे CM’
अब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने खुलकर अपने पिता का समर्थन किया. निशांत ने कहा, ‘मेरे पिताजी पूरी तरह स्वस्थ हैं. उनकी सेहत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सम्राट चौधरी सहित पूरा NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है. नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे.’ निशांत का यह बयान न केवल नीतीश की सेहत को लेकर विपक्ष के दावों का जवाब है, बल्कि नायब सिंह सैनी के बयान को भी काउंटर करने की कोशिश माना जा रहा है. निशांत ने यह भी जोड़ा कि एनडीए में नीतीश के नेतृत्व पर कोई विवाद नहीं है और गठबंधन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है.

BJP का ‘माइंड गेम’ या रणनीतिक चाल?
नायब सिंह सैनी के बयान और निशांत के जवाब ने बिहार की सियासत में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी एक सोची-समझी रणनीति के तहत नीतीश कुमार पर दबाव बना रही है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘पार्टी नीतीश को यह संदेश देना चाहती है कि उनकी जगह कोई और भी ले सकता है. सम्राट चौधरी को आगे लाने की बात सिर्फ एक रणनीति हो सकती है, जिससे जेडीयू को गठबंधन में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए और मेहनत करनी पड़े.’ तेजस्‍वी यादव ने भी इसी ओर इशारा क‍िया था. उन्‍होंने कहा था, बीजेपी में कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता? नीतीश कुमार को अब सिर्फ एक चेहरा बनाकर रखा गया है. जेडीयू को भी इस पर गंभीरता से सोचना चाह‍िए.

नायब सिंह सैनी के बयान के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं और बिहार में अगला चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा. वह अगले कार्यकाल के लिए भी मुख्यमंत्री रहेंगे. सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नायब सिंह सैनी का बयान केवल एनडीए की जीत के संदर्भ में था, न कि मुख्यमंत्री पद को लेकर. उधर जेडीयू नेताओं का मानना है कि निशांत का बयान सम्राट चौधरी और बीजेपी को यह संदेश देता है कि नीतीश का परिवार भी सियासत में उनकी विरासत को आगे ले जाने के लिए तैयार है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰