यूक्रेन में रूसी हमले तेज, सूमी पर मिसाइल हमले में 35 की मौत

रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले तीन सालों से चल रहा है. इस युद्ध में अभी शांति नहीं हुई है, और अब दूसरे देशों पर भी खतरा मंडरा रहा है. रूस की एक धमकी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि पुतिन क्या पोलैंड और बाल्टिक देशों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं? […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अप्रैल 2025, 05:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूक्रेन में रूसी हमले तेज, सूमी पर मिसाइल हमले में 35 की मौत
Photo: UB India News Archive

रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले तीन सालों से चल रहा है. इस युद्ध में अभी शांति नहीं हुई है, और अब दूसरे देशों पर भी खतरा मंडरा रहा है. रूस की एक धमकी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि पुतिन क्या पोलैंड और बाल्टिक देशों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं? रूस के खुफिया प्रमुख सर्गेई नारिश्किन ने नाटो को खुली धमकी दी है कि अगर पोलैंड और बाल्टिक देश अपनी ‘आक्रामक’ हरकतें नहीं रोकते, तो रूस जवाबी कार्रवाई करेगा. यह बयान तब आया है, जब यूक्रेन में रूस की बमबारी तेज हो गई है और दुनिया भर में इसे लेकर गुस्सा भड़क रहा है.

रूस के विदेशी खुफिया सेवा के डायरेक्टर सर्गेई नारिश्किन ने मंगलवार को बेलारूस के तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, ‘अगर नाटो ने रूस और बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता दिखाई, तो सबसे पहले पोलैंड और बाल्टिक देशों को नुकसान होगा.’ नारिश्किन ने पोलैंड और बाल्टिक देशों (लातविया, लिथुआनिया, एस्तोनिया) पर ‘हथियार लहराने’ और ‘उकसाने’ का आरोप लगाया. उन्होंने पोलैंड के उस कथित प्लान का जिक्र किया, जिसमें वह बेलारूस और रूस के कलिनिनग्राद क्षेत्र की सीमा पर 20 लाख एंटी-टैंक माइंस बिछाने की योजना बना रहा है. लातविया के रक्षा मंत्री आंद्रिस स्प्रूड्स ने भी कहा कि उनका देश अपनी रक्षा को और मजबूत करने के लिए ‘हर संभव विकल्प’ पर विचार कर रहा है.

ट्रंप ने जेलेंस्की को युद्ध का बताया जिम्मेदार
रूस की धमकी के बीच यूक्रेन में उसकी बमबारी ने नया कहर बरपाया है. रविवार को यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी मिसाइल हमले में 35 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर ही युद्ध शुरू करने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया. ट्रंप ने कहा, ‘आप 20 गुना बड़े देश के खिलाफ युद्ध शुरू नहीं करते और फिर मिसाइलों की उम्मीद करते हैं.’ ट्रंप ने सूमी हमले को सिर्फ ‘गलती’ कहकर दुनिया को चौंका दिया.

यूक्रेन पहुंचे नाटो चीफ मार्क रुटे.

‘यूक्रेन के साथ खड़ा है NATO’
नाटो के महासचिव मार्क रुटे ने मंगलवार को जेलेंस्की के साथ ओडेसा का दौरा किया और यूक्रेन को ‘अटूट समर्थन’ का वादा किया. रुटे ने कहा, ‘रूस इस युद्ध का आक्रामक है. इसमें कोई शक नहीं.’ जेलेंस्की ने नाटो से एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की, ताकि रूसी हमलों से बचा जा सके. रुटे ने यह भी साफ किया कि नाटो ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव का समर्थन करता है, लेकिन यूक्रेन के साथ उसका साथ नहीं छूटेगा. स्वीडन ने रूस के राजदूत को तलब कर रूसी हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया.

रूस की सेना यूक्रेन पर हमले बढ़ा रही है.

चीन ने सैनिक भेजने से किया इनकार

यूक्रेन ने दावा किया कि रूस के लिए सैकड़ों चीनी नागरिक लड़ रहे हैं. दो चीनी युद्धबंदियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्य चीनी नागरिकों को युद्ध में न आने की चेतावनी दी. चीन ने इसे ‘राजनीतिक चालबाजी और सनसनी’ बताते हुए खारिज किया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया था कि सैकड़ों चीनी नागरिक फ्रंटलाइन पर लड़ रहे हैं. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि ‘चीन इस मामले से जुड़ी जानकारी और हालात की जांच कर रहा है.’

रूस और यूक्रेन का युद्ध तीन साल से चल रहा है.

रूस की सैन्य अदालत ने दी सजा

रूस की एक सैन्य अदालत ने पांच युवाओं को 18 साल तक की सजा सुनाई, जिन्होंने पिछले साल मॉस्को के पास रेलवे और एक हेलीकॉप्टर में आग लगाई थी. रूस का दावा है कि यह हमला यूक्रेन की खुफिया एजेंसी GUR के इशारे पर हुआ. GUR ने हेलीकॉप्टर में आग लगने का वीडियो जारी किया था, लेकिन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰