पटना में महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को महागठबंधन खेमे की पहली औपचारिक बैठक हुई। आरजेडी की ओर बुलाई गई यह बैठक उन्हीं के पार्टी कार्यालय में हुई। महागठबंधन की बैठक की सामने आई तस्वीर से बिहार की राजनीति को लेकर काफी कुछ समझा जा सकता है। तेजस्वी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 17 अप्रैल 2025, 11:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई
Photo: UB India News Archive

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को महागठबंधन खेमे की पहली औपचारिक बैठक हुई। आरजेडी की ओर बुलाई गई यह बैठक उन्हीं के पार्टी कार्यालय में हुई। महागठबंधन की बैठक की सामने आई तस्वीर से बिहार की राजनीति को लेकर काफी कुछ समझा जा सकता है।

तेजस्वी के लेफ्ट राइट में कौन?

बैठक की अध्यक्षता आरजेडी नेता तेजस्वी यादव करते दिखे। इसलिए उनकी सीट मीटिंग टेबल के सेंटर में लगाई गई। वहीं एक दिन पहले ही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात से चर्चा के बाद सुर्खियों में आए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी तेजस्वी यादव के राइट यानी दाहिनी तरफ बैठे दिखे। दिलीप जायसवाल से मुलाकात के बाद मुकेश सहनी ने नालंदा की एक जनसभा में क्लियर किया कि वह महागठबंधन में बने रहेंगे। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और वह उपमुख्यमंत्री बनेंगे। मुकेश सहनी का यह बयान आने के बाद महागठबंधन की मीटिंग में तेजस्वी यादव के राइट में उनकी कुर्सी लगाए जाने के मायने समझे जा सकते हैं।

वहीं तेजस्वी यादव के लेफ्ट में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु बैठे दिखे। यहां इत्तेफाक की ही बात है कि इस वक्त बिहार में कन्हैया कुमार कांग्रेस की अगुवाई करते दिख रहे हैं। छात्र राजनीति से आए कन्हैया कुमार इससे पहले लेफ्ट पार्टी सीपीआई में रह चुके हैं। कृष्णा अल्लावरु यानी कांग्रेस की सीटिंग पोजिशन लेफ्ट में होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरजेडी उन्हें किस रूप में तवज्जो दे रही है।

RJD ऑफिस में नेताओं की बातचीत शुरू होने से पहले सभी ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। बैठक में आरजेडी की तरफ से 3 प्रतिनिधि, कांग्रेस के 4, माले, सीपीआई, सीपीआई एम, 1, वीआईपी की तरफ से 1-1 प्रतिनिधि बैठक में शामिल दिखे।

कांग्रेस की तरफ से सबसे ज्यादा बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल नेता शकील अहमद खान और मदन मोहन झा बैठक में पहुंचे।

तेजस्वी के CM फेस पर चर्चा

बताया जा रहा है कि महागठबंधन की इस बैठक में आगामी चुनाव के मुद्दों, रणनीति, कैंपेन प्रोसेस, सीट शेयरिंग पर विशेष तौर से नेता बात कर रहे हैं। हालांकि मुख्य चर्चा तेजस्वी यादव को चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने पर विशेष चर्चा होने की बात कही जा रही है। बता दें कि कांग्रेस के नेता लगातार कह रहे हैं कि चुनाव रिजल्ट आने के बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा की जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰