चीन से बात करने को तैयार हुए डोनाल्ड ट्रंप!

अमेरिका ने चीन के साथ ट्रेड वार शुरू कर रखी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को संकेत दिया कि अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार खत्म हो सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब इस सप्ताह चीन से आयात पर टैरिफ 245% तक बढ़ा दिया गया था. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025, 06:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चीन से बात करने को तैयार हुए डोनाल्ड ट्रंप!
Photo: UB India News Archive

अमेरिका ने चीन के साथ ट्रेड वार शुरू कर रखी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को संकेत दिया कि अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार खत्म हो सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब इस सप्ताह चीन से आयात पर टैरिफ 245% तक बढ़ा दिया गया था. ट्रंप ने कहा कि वह टैरिफ में और वृद्धि नहीं चाहते, क्योंकि इससे उपभोक्ता खरीदारी बंद कर सकते हैं. उन्होंने टिकटॉक के भविष्य पर भी समझौते की संभावना जताई. उनके इस बयान से ऐसा लग रहा है कि अब वह यह समझ चुके हैं कि आखिर ट्रेड वार से अमेरिका को ही नुकसान होने वाला है.

अमेरिका कहता रहा है कि टैरिफ युद्ध खत्म हो सकता है, लेकिन पहले चीन को पहल करनी पड़ेगी. हालांकि चीन से पहले ट्रंप ने ही टैरिफ वार खत्म करने को लेकर बयान दे दिया है. वाइट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘तो, मैं नहीं चाहता कि टैरिफ और बढ़े, या मैं उस स्तर तक भी नहीं जाना चाहता. मैं कम टैरिफ रखना चाहता हूं क्योंकि आप चाहते हैं कि लोग खरीदें, और एक निश्चित बिंदु पर लोग खरीदना बंद कर देंगे. क्योंकि एक स्तर के बाद लोग खरीदना बंद कर देंगे. मैं कम टैरिफ चाहता हूं ताकि लोग खरीदारी जारी रखें.’

चीन पर 245 परसेंट का टैरिफ
ट्रंप ने अपने बयान से यह भी संकेत दिया कि वह अन्य देशों पर हाई टैरिफ लगाने में कम रुचि रखते हैं. 2 अप्रैल को उन्होंने भारत समेत दुनिया के लगभग हर देश पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी, जिससे वैश्विक शेयर बाजार गिर गए थे. हालांकि, कुछ दिनों के भीतर ही उन्होंने टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया और अमेरिका में आयात होने वाली ज्यादातर चीजों पर 10 परसेंट का आधार टैरिफ लगाया. हालांकि चीन ने अमेरिका पर भी पलटवार करते हुए टैरिफ लगाया. इस ट्रेड वार का नतीजा ये हुआ कि अमेरिका ने 245 परसेंट तक टैरिफ बढ़ा दिया है.

बातचीत के लिए तैयार है चीन
वाइट हाउस की फैक्ट शीट के अनुसार, ’75 से ज्यादा देशों ने नए व्यापार समझौतों पर चर्चा शुरू की है. इसी कारण हर देश पर लगने वाले अलग-अलग टैरिफ बातचीत के कारण रुके हुए हैं, सिवाय चीन के, जो अपने प्रतिशोधी कदमों के कारण 245% टैरिफ का सामना कर रहा है.’ चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह वाशिंगटन के साथ टकराव नहीं चाहता, लेकिन चुप भी नहीं रहेगा. साथ ही, यदि ट्रंप सम्मान दिखाते हैं तो चीन बातचीत के लिए तैयार है.

ट्रंप ने कहा कि टैरिफ लागू होने के बाद से चीन संपर्क में है और दोनों देश व्यापार समझौता कर सकते हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच संपर्क बना हुआ है, लेकिन तुरंत समझौते के लिए उच्च-स्तरीय वार्ताएं फिलहाल नहीं हो रही हैं. ट्रंप ने वाशिंगटन-बीजिंग चर्चाओं या चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भागीदारी के बारे में स्पष्ट जानकारी देने से इनकार किया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰