तीन दिन के कारोबार में सेंसेक्स 3,396 अंक चढ़ा

आज यानी शुक्रवार,18 अप्रैल को शेयर बाजार गुड फ्राइडे के कारण बंद है। इस हफ्ते बाजार केवल दो दिन ओपन हुआ। पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (14 अप्रैल) को अंबेडकर जयंती पर बंद था। तीन दिन के कारोबार में बाजार 3,396 अंक (4.51%) चढ़ा। कल (गुरुवार, 17 अप्रैल) बाजार में गिरावट बाद बड़ी तेजी देखने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025, 06:50 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तीन दिन के कारोबार में सेंसेक्स 3,396 अंक चढ़ा
Photo: UB India News Archive

आज यानी शुक्रवार,18 अप्रैल को शेयर बाजार गुड फ्राइडे के कारण बंद है। इस हफ्ते बाजार केवल दो दिन ओपन हुआ। पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (14 अप्रैल) को अंबेडकर जयंती पर बंद था। तीन दिन के कारोबार में बाजार 3,396 अंक (4.51%) चढ़ा।

कल (गुरुवार, 17 अप्रैल) बाजार में गिरावट बाद बड़ी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE के बैंकिंग सेक्टर में तेजी रही

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही। जोमैटो 4.37%, ICICI बैंक 3.68%, एयरटेल 3.63%, सनफार्मा 3.50% और SBI 3.28% ऊपर बंद हुए। मारुति और टेक महिंद्रा में मामूली गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी रही। NSE का निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.23%, फाइनेंशियल सर्विसेज 2.05%, सरकारी बैंक 1.64%, ऑयल एंड गैस 1.23% और ऑटो में 1.03% की तेजी रही।

बाजार में तेजी की 3 वजह:

  • यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
  • भारत के विपरीत चीन को अमेरिका की तरफ से टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।
  • विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 17 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,667.94 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,006.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस हफ्ते FIIs टोटल ₹14,670.14 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, DIIs ने ₹6,470.52 करोड़ के शेयर बेचे।

एशियाई बाजर में मिलाजुला कारोबार

  • 17 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 527 अंक (1.33%) और नैस्डेक कंपोजिट 20 अंक (0.13%) गिरकर बंद हुए। जबकि S&P 500 इंडेक्स 7 अंक (0.13%) की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ।
  • आज (18 अप्रैल) एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 249 अंक (0.73%) की तेजी है। कोरिया के कोस्पी में 10 अंक (0.44%) की तेजी रही है, ये 2,481 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.39% की गिरावट है, ये 3,268 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 338 अंक (1.61%) की तेजी है, ये 21,395 पर कारोबार कर रहा है।

इस हफ्ते तीन बड़ी कंपनियों ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए

1. IREDA: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने 15 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 502 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 49% बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को ₹337.39 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

Q4FY25 में (जनवरी-मार्च तिमाही) में कंपनी ने 1,905.06 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 36.93% बढ़ा है। जनवरी-मार्च 2023-24 में कंपनी ने ₹1,391.26 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था।

2. विप्रो: 16 अप्रैल को IT सर्विस कंपनी विप्रो ने तिमाही नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च तिमाही में कन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% बढ़कर 3,570 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये 2,835 करोड़ रुपए रहा था।

विप्रो का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.33% बढ़कर 22,504 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 22,208 करोड़ रुपए रहा था।

3. जियो फाइनेंस: रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने कल यानी 17 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

कंपनी वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 316 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 1.8% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 310 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰