बीजिंग भारत से इंपोर्ट बढ़ाने को क्यों तैयार है !

डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे उथल-पुथल मची है. यूक्रेन युद्ध हो या फिर गाजा में टकराव का मामला हो, ट्रंप ने अपने फैसलों से दुनिया को चौंकाया है. राष्‍ट्रपति ट्रंप के जिस फैसले ने पूरी दुनिया को एक साथ प्रभावित किया वह है […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 19 अप्रैल 2025, 06:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजिंग भारत से इंपोर्ट बढ़ाने को क्यों तैयार है  !
Photo: UB India News Archive

डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे उथल-पुथल मची है. यूक्रेन युद्ध हो या फिर गाजा में टकराव का मामला हो, ट्रंप ने अपने फैसलों से दुनिया को चौंकाया है. राष्‍ट्रपति ट्रंप के जिस फैसले ने पूरी दुनिया को एक साथ प्रभावित किया वह है सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाना. बरमूडा से लेकर बोत्‍सवाना और यूरोप से लेकर चीन तक इसकी चपेट में आ गए. ट्रंप सरकार का सबसे ज्‍यादा टकराव चीन के साथ हुआ है. अमेरिका के कदम पर पलटवार करते हुए बीजिंग ने भी जवाबी टैरिफ लगा दिया. इस तरह से दुनिया की दो बड़ी इकोनॉमी के बीच टकराव के हालात हैं. यह भारत जैसे देशों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है. टैरिफ वॉर के बीच भारत और अमेरिका बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत कर रहे हैं. दूसरी तरफ अब नई दिल्‍ली में चीन के राजदूत शू फेइहोंग की बातों से बीजिंग के रुख में नरमी आने के संकेत मिले हैं. इस तरह यदि सबकुछ ठीक रहा तो टैरिफ वॉर से भारत को फायदा ज्‍यादा और नुकसान कम होने वाला है.

दरअसल, भारत और चीन के बीच व्‍यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 99 बिलियन डॉलर (₹845333 करोड़) तक पहुंच गया है. भारत की ओर से लगातार इसे कम करने पर बात होती है, लेकिन यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब चीन की ओर से भारत के साथ व्‍यापार घाटा को कम करने को लेकर स्‍पष्‍ट संकेत दिए गए हैं. नई दिल्‍ली में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि बीजिंग भारत से इंपोर्ट बढ़ाने को तैयार है. साथ ही उन्‍होंने चीनी कंपनियों के लिए इंडिया में निष्‍पक्ष और पारदर्शी बिजनेस एनवायरमेंट की मांग की है. बता दें कि अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के बाद चीन अब नए ट्रेड पार्टनर की तलाश में है, ऐसे में भारत के साथ व्‍यापार घाटे को कम करने के लिए इंपोर्ट बढ़ाने के संकेत दिया है.

भारत की चिंता दूर करने की कोशिश
अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के बीच, बीजिंग ने नई दिल्ली से संपर्क साधते हुए कहा है कि वह इंडिया से ज्‍यादा से ज्‍यादा ज्‍यादा प्रीमियम गुड्स इंपोट करने को तैयार है. साथ ही भारत के व्यापार घाटे को कम करने के लिए भारतीय व्यवसायों को चीनी बाजार में मदद करने के लिए तैयार है. हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन के बीच ट्रेड डेफिसिट बढ़कर रिकॉर्ड 99.2 बिलियन डॉलर हो गया है. चीन के साथ अरबों डॉलर का व्‍यापार घाटा भारत के लिए हमेशा से ही चिंता का सबब रहा है. अब ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्‍यू में भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि बीजिंग भारत की चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार है.

टैरिफ वॉर पर क्‍या बोले चीनी राजदूत
चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने यह भी उम्मीद जताई कि भारत चीनी कंपनियों के लिए पारदर्शी और गैर-भेदभावपूर्ण बिजनेस माहौल उपलब्ध कराएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी को दोहराते हुए कि प्रतिस्पर्धा को संघर्ष में बदलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, शू फेइहोंग ने कहा कि स्‍टेबल और को-ऑपरेटिव संबंधों के लिए संवाद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि चीन इस साल के अंत में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार है. अमेरिका के टैरिफ वॉर पर उन्होंने कहा कि चीन और भारत की जिम्मेदारी है कि वे सभी प्रकार के एकतरफा और संरक्षणवाद जैसे कदम का विरोध करें. व्यापार असंतुलन के मुद्दे पर शू फेइहोंग ने कहा कि साल 2024 में मिर्च, लौह अयस्क और सूती धागे जैसे भारतीय उत्पादों के चीन को निर्यात में 17%, 160% और 240% से अधिक की वृद्धि देखी गई.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰