पटना वासियों के लिए 22-23 अप्रैल बेहद खास , आसमान में नौ हॉक 132 जेट दिखाएंगे करतब………….

पटना वासियों के लिए 22 और 23 अप्रैल बेहद खास साबित होने वाला है. इस दिन पटना के आसमान में एक या दो नहीं बल्कि कुल नौ हॉक 132 जेट विमान कलाबाजी दिखाएंगे. शौर्य दिवस के मौके पर सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के द्वारा एयर शो का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर राजधानी के जेपी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अप्रैल 2025, 07:06 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना वासियों के लिए 22-23 अप्रैल बेहद खास , आसमान में नौ हॉक 132 जेट दिखाएंगे करतब………….
Photo: UB India News Archive

पटना वासियों के लिए 22 और 23 अप्रैल बेहद खास साबित होने वाला है. इस दिन पटना के आसमान में एक या दो नहीं बल्कि कुल नौ हॉक 132 जेट विमान कलाबाजी दिखाएंगे. शौर्य दिवस के मौके पर सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के द्वारा एयर शो का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर राजधानी के जेपी गंगा पथ पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भीड़-प्रबंधन, प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से तैयारियां हो रही है. इसके लिए पटना के ट्रैफिक में कुछ बदलाव भी किया गया है. साथ ही, इस एयर शो को देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था संबंधित निर्देश जारी गए हैं.

आपको बता दें कि बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ पर एक घंटे का भव्य एयर शो होगा। इसके लिए 21 अप्रैल को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम पटना पहुंचेगी। 22 अप्रैल को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। 23 अप्रैल को 9 हॉक-132 जेट विमानों द्वारा जेपी गंगा पथ पर 10 बजे से पटना के आकाश में शौर्य प्रदर्शन किया जाएगा.  डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जेपी गंगा पथ पर तैयारी का जायजा लिया। कहा कि 9 हॉक-132 जेट विमानों द्वारा आकाश में करतब किया जाएगा। एयर शो को लेकर 22 और 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ सहित शहर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दोनों दिन सुबह के 6 से दोपहर 12 बजे तक जेपी गंगा पथ पर एलसीटी घाट से कृष्णा घाट के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पासधारक वाहन ही आ जा सकेंगे।

ट्रैफिक में क्या है बदलाव
22 और 23 अप्रैल को 10:00 बजे से 11:15 बजे तक इंडियन एयर फोर्स की एरोबेटिक सूर्य किरण टीम के द्वारा कला का प्रदर्शन सभ्यता द्वार के सामने जेपी. गंगा पथ से उत्तर गंगा नदी के किनारे खाली मैदान में किये जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

इसके लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. ट्रैफिक प्लान के अनुसार, जो वाहन गायघाट की ओर से दीघा गोलम्बर की ओर जाना चाहते हैं, वे कृष्णा घाट अंडरपास नीचे से अशोक राज पथ होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेगें. दीघा गोलम्बर की ओर से गायघाट की ओर जाने वाले वाहन एलसीटी घाट अंडरपास नीचे से अशोक राज पथ होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेगें.

चिल्ड्रेन पार्क से आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. दानापुर से अशोक राज पथ होते हुए आने वाले ऑटो, ई रिक्शा, बस सहित व्यवसायिक वाहनों का परिचालन पुलिस लाईन तिराहा तक होगा. जिन वाहन को गांधी मैदान की ओर जाना होगा, वे वाहन पुलिस लाईन तिराहा से बुद्ध मार्ग होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेगें.

यहां करें अपने गाड़ियों को पार्क
1. दीघा की ओर से आने वाले वाहन एलसीटी घाट अंडर पास होते हुए एलसीटी घाट पर पार्किंग कर सकते हैं.

2. दीघा से आने वाले वाहन एलसीटी घाट से यू-टर्न लेकर दक्षिणी फ्लैक में प्रवेश कर व्यवस्थित तरीके से सिंगल लेन में पार्किंग कर सकते हैं.

3. जेपी सेतु, घाट पर बड़ी एवं छोटी वाहनों का पार्किंग कर सकते हैं.

4. दानापुर की ओर से अशोक राजपथ पर आने वाले वाहनों की पार्किंग गेट नं. 93, 88, और 83 घाट पर होगी. पहलवान घाट एवं बांसघाट पर भी वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं.

5. गाय घाट की ओर से आने वाले वाहन जो जेपी गंगा पथ से होकर आयेंगे, वे कृष्णा घाट से यू टर्न लेकर उत्तरी फ्लैंक में प्रवेश कर सिंगल लेन में व्यवस्थित तरीके से पार्किंग कर सकते हैं.

6. दो पहिया वाहनों की पार्किंग कृष्णा घाट से पीएमसीएच अंडर पास तक सुव्यवस्थित तरीके से जेपी सेतु गंगा पथ के उत्तरी फ्लैंक में सिंगल लेन में पार्किंग कर सकते हैं.

7. गायघाट की ओर से आने वाले वाहन जो अशोक राजपथ होकर आयेंगे, उन वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कलेट्रियट घाट, महेन्दु घाट, काली घाट, कदम घाट एवं पटना कॉलेज घाट पर होगी. पटना कॉलेज ग्राउंड और पटना साइंस कॉलेज ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं.

8. बेली रोड, वीरचन्द पटेल पथ, अशोक राजपथ और एग्जिबिशन रोड से आने वाले वाहन गांधी मैदान गेट नं. 01, 04, 05, 06 और 10 से प्रवेश कर अपनी गाड़ियों को पार्क कर सकते हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰