अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय भारत यात्रा कल कल नई दिल्ली पहुंचेगे…………

डोनाल्‍ड ट्रंप ने जब से अमेरिका की सत्‍ता दोबारा संभाली है, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की नीतियों में कुछ मौलिक बदलाव आए हैं. ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी के तहत न दोस्‍त को बख्‍शा और न दुश्‍मनों को छोड़ा. इसके साथ ही नए समीकरण बनाने की भी शुरुआत की गई. इन सब गतिविधियों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अप्रैल 2025, 07:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय भारत यात्रा कल कल नई दिल्ली पहुंचेगे…………
Photo: UB India News Archive

डोनाल्‍ड ट्रंप ने जब से अमेरिका की सत्‍ता दोबारा संभाली है, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की नीतियों में कुछ मौलिक बदलाव आए हैं. ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी के तहत न दोस्‍त को बख्‍शा और न दुश्‍मनों को छोड़ा. इसके साथ ही नए समीकरण बनाने की भी शुरुआत की गई. इन सब गतिविधियों के बीच भारत और अमेरिका अपने संबंधों को नई ऊंचाई देने में जुटे हैं. ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था. अब अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं. वह सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे भारत पहुंचेंगे. पीएम मोदी और वेंस के बीच सोमवार शाम को ही द्विपक्षीय वार्ता होगी. अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति इसके बाद जयपुर जाएंगे और फिर वहीं से आगरा भी जाएंगे. इन सबसे पहले वह अक्षरधाम मंदिर जाएंगे. उनकी यात्रा का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और भारतीय मूल की उनकी पत्‍नी उषा वेंस के लिए सोमवार शाम को रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. अमेरिकी नेता के साथ बातचीत में व्यापार, टैरिफ और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहेंगे. अमेरिकी उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे (इवान, विवेक और मीराबेल) चार दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार को सुबह 10 बजे पालम एयरबेस पर लैंड करेंगे. वेंस का स्वागत एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री द्वारा किया जाएगा. दिल्ली के अलावा वेंस और उनका परिवार जयपुर और आगरा भी जाएगा. ऊपर बताए गए लोगों ने बताया कि वेंस के साथ पेंटागन और विदेश विभाग सहित कम से कम 5 सीनियर ब्‍यूरोक्रेट्स के भी आने की उम्मीद है.

अक्षरधाम मंदिर का दौरा
दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और पारंपरिक भारतीय हैंडीक्राफ्ट सामान बेचने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी जा सकते हैं. सोमवार को शाम 6:30 बजे मोदी वेंस की मेजबानी करेंगे, जिसमें प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा होगी. लोगों ने बताया कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय टीम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के शामिल होने की उम्मीद है. बातचीत के बाद पीएम मोदी वीपी वेंस और उनके साथ आए अमेरिकी अधिकारियों की डिन होस्‍ट करेंगे.

अक्षरधाम से आमेर किला और ताजमहल
वेंस और उनका परिवार सोमवार रात को ही जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. दिल्ली में अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में ठहरेंगे. लोगों ने बताया कि 22 अप्रैल को वेंस कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे, जिसमें आमेर किला भी शामिल है. उन्होंने बताया कि दोपहर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जयपुर में राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक सभा को संबोधित करेंगे. अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार 23 अप्रैल की सुबह आगरा की यात्रा करेंगे. आगरा में वे ताजमहल और शिल्पग्राम का दौरा करेंगे.आगरा की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वेंस 23 अप्रैल को ही जयपुर लौटेंगे. वेंस और उनका परिवार 24 अप्रैल को जयपुर से अमेरिका के लिए रवाना होंगे. जयपुर में वेंस परिवार आलीशान रामबाग पैलेस में ठहरेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰