पटना में बेहद करीब से गुजरे 9 फाइटर जेट, हैरतअंगेज करतब देख रोमांचित हुए लोग

बिहार की राजधानी पटना में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव (शौर्य दिवस) पर बुधवार यानी 23 अप्रैल को एयर शो होने जा रहा है. इससे पहले मंगलवार को इसकी रिहर्सल की गई. जेपी गंगा पथ पर 1500 फीट की ऊंचाई पर 9 लड़ाकू विमानों ने आज करतब दिखाए. सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025, 08:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में बेहद करीब से गुजरे 9 फाइटर जेट, हैरतअंगेज करतब देख रोमांचित हुए लोग
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव (शौर्य दिवस) पर बुधवार यानी 23 अप्रैल को एयर शो होने जा रहा है. इससे पहले मंगलवार को इसकी रिहर्सल की गई. जेपी गंगा पथ पर 1500 फीट की ऊंचाई पर 9 लड़ाकू विमानों ने आज करतब दिखाए. सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने भी आसमान में अपना दमखम दिखाया. इससे पहले वायुसेना के पैराग्लाइडिंग टीम ने आसमान में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर को लहराते हुए करतब दिखाए.बता दें कि शौर्य दिवस के दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 5 तरीके से उड़ान भरेगी और आकाश में करतब दिखाएगी.जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर होने वाला एयर शो करीब एक घंटे का होगा जिसमें वायुसेना के 9 लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे. आज के रिहर्सल का वीडियो बेहद रोमांचकारी था और बड़ी संख्या में पटनावासी जमा हुए.

पटना में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर 23 अप्रैल को एयर शो होने जा रहा है। इससे पहले आज यानी 22 अप्रैल को इसकी रिहर्सल की गई।

जेपी गंगा पथ पर 1500 फीट की ऊंचाई पर 9 लड़ाकू विमानों ने आज करतब दिखाए। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने भी आसमान में अपना दमखम दिखाया।

इससे पहले वायुसेना के पैराग्लाइडिंग टीम ने आसमान में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर को लहराते हुए करतब दिखाए।

एयर शो को देखते हुए जेपी गंगा पथ के इलाके को 3 घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया।

22 अप्रैल यानी आज इसकी रिहर्सल हुई। 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 5 तरीके से उड़ान भरेगी और आकाश में करतब दिखाएगी।

जेपी गंगा पथ पर होने वाला एयर शो करीब एक घंटे का होगा। इसमें वायुसेना के 9 लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे।

एयर शो के मुख्य आयोजनकर्ता बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। उन्होंने बताया, ‘यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है। इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद करता हूं।’

राजीव प्रताप रूडी ने बताया-

QuoteImage

यह पहली बार है, जब आजादी के बाद बिहार में इस तरह के सैन्य सम्मान कार्यक्रम की मंजूरी मिली है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और देशभक्ति को समर्पित होगा, जिनका योगदान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रहा है।

23 अप्रैल को 9 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे

इस एयर शो के दौरान पहले 15 मिनट आकाशगंगा टीम के पैराट्रूपर्स विमान से छलांग लगा कर पैराशूट से तिरंगा बनाते हुए धरती पर उतरेगी। इसके बाद 45 मिनट तक सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। इसमें 9 हॉक फाइटर विमान शामिल रहेंगे।

वायुसेना सूत्रों ने बताया कि एयर शो दो भागों में बंटा है। पहले भाग में 9 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे। ये विमान 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए एक साथ उड़ान भरेंगे।

दूसरे भाग में सभी 9 विमान अलग-अलग दिशाओं से अपनी गति और अनुशासन का प्रमाण देते हुए अलग-अलग आकृतियां आसमान में बनाएंगे। इसके अलावा विमान उल्टी उड़ान भरते भी नजर आएंगे। ये भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट हैं।

नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर भी रोक

एयर शो काे लेकर मंगलवार और बुधवार को गंगा पथ इलाके के साथ सोनपुर से हाजीपुर तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान कोई भी एयरक्राफ्ट या ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी।

इस बीच, सोमवार को जेपी गंगा पथ पर ड्रोन उड़ाने वाले एक यू-ट्यूबर काे पुलिस ने पकड़ लिया। उसका ड्रोन भी जब्त कर लिया। गांधी मैदान थाने में उससे करीब 6 घंटे पूछताछ हुई।

थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि ड्रोन उसका अपना है। उसके परिजनों के आने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। कार्यक्रम काे लेकर 150 मजिस्ट्रेट, 200 पुलिस अफसरों के साथ 1000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

एयर शो की टीम कैसे करती है काम

एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एक साथ 9 लड़ाकू विमान उड़ाती है, जिसे डायमंड 9 फॉर्मेशन कहा जाता है। हर विमान में एक ट्रेंड फाइटर पायलट होते हैं।

एक टीम में पायलट के अलावा टेक्निकल स्टाफ, मेडिकल स्टाफ और कम्युनिकेशन स्टाफ होते हैं। टीम का नेतृत्व एक ग्रुप कैप्टन या विंग कमांडर करते हैं। अजय दशरथी टीम को कमांड करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰