पीएम मोदी ने सऊदी यात्रा बीच में रोकी और पाक एयरस्पेस से परहेज किया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को गहरा कर रहा है. इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा को बीच में ही रोककर भारत लौटने का फैसला किया. विशेष रूप से, पीएम मोदी ने वापसी के दौरान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 23 अप्रैल 2025, 07:01 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी ने सऊदी यात्रा बीच में रोकी और पाक एयरस्पेस से परहेज किया
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को गहरा कर रहा है. इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा को बीच में ही रोककर भारत लौटने का फैसला किया. विशेष रूप से, पीएम मोदी ने वापसी के दौरान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया, जो दिखाता है कि भारत इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मान रहा है. फ्लाइट रडार डेटा के मुताबिक जब पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय सऊदी अरब यात्रा के लिए भारत से जेद्दा गए थे, तब एयर इंडिया वन ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल किया था.

यह सामान्य प्रक्रिया थी, क्योंकि यह रास्ता समय और ईंधन की दृष्टि से सबसे छोटा और कुशल है. पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पीएम मोदी ने तुरंत भारत लौटने का फैसला किया. इस बार, एयर इंडिया वन ने सऊदी अरब से ओमान के हवाई क्षेत्र और फिर अरब सागर के रास्ते भारत में प्रवेश किया. भारतीय पीएम के विमान ने पाकिस्तानी एयरस्पेस को पूरी तरह से नजरअंदाज किया.

पाकिस्तान को सीधा संदेश
रास्ता बदलना एक सुनियोजित कदम माना जा रहा है, जो भारत की ओर से पाकिस्तान को सीधा संदेश देता है. विश्लेषक डेमियन साइमन ने एक्स पर लिखा, ‘पीएम मोदी का प्लेन सऊदी अरब से लौटते समय पाकिस्तानी एयरस्पेस से बचा. यह बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और भारत के रुख को दिखाता है कि वह आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रहा है.’

पीएम मोदी के विमान ने सऊदी जाते समय पाक एयर स्पेस का इस्तेमाल किया था. (ऊपर) वापसी में विमान अरब सागर के रास्ते से आया (नीचे).

हमले का भारत देगा जवाब?
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है, जिसे पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जोड़ा जाता है. इस हमले को 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में सबसे घातक बताया जा रहा है. पीएम मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों को सजा देने का वादा किया है. दिल्ली लौटते ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ आपात बैठक की.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है, लेकिन वहां की सरकार झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है, जिसमें कह रहे हैं कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। आसिफ कह रहे हैं कि उनका देश हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल को ये बयान दिया है और अपने बयान में उन्होंने उल्टा भारत पर ही आरोप लगा दिया है। आसिफ ने कहा, इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल है। उन्होंने आगे कहा-भारत में नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर में लोग सरकार के खिलाफ हैं।

ख्वाजा आसिफ ने भारत पर लगा दिया आरोप
ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा, भारत सरकार लोगों के हक को मार रही है और उनका शोषण कर रही है, इसलिए लोग उनके खिलाफ खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने हमले के सिलसिले में विवादित बयान भी दिया और कहा, पहलगाम में हुई इस तरह की घटना से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मैं ऐसे हमलों की निंदा करता हूं। खासकर नागरिकों पर ऐसे हमले नहीं होने चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰