देश की सुरक्षा के मामले में मुल्क एकजुट……

पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की मौत के बाद पटना में महागठबंधन के नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शकील अहमद, अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजेश राम मुकेश सहनी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि,’देश की सुरक्षा के मामले में पूरा मुल्क एकजुट है। जो कार्रवाई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अप्रैल 2025, 05:24 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देश की सुरक्षा के मामले में मुल्क एकजुट……
Photo: UB India News Archive

पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की मौत के बाद पटना में महागठबंधन के नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शकील अहमद, अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजेश राम मुकेश सहनी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि,’देश की सुरक्षा के मामले में पूरा मुल्क एकजुट है। जो कार्रवाई सरकार करेगी उसके साथ हम खड़े हैं। इस मामले में हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते है, पूरा देश एक साथ खड़ा है’

शाम 7 बजे से सभी इनकम टैक्स गोलंबर पर जुटे हैं। धीरे-धीरे जुटान डाकबंगला चौराहा तक गया। सभी नेताओं ने जय हिंद के नारे लगाए।

कैंडिल मार्च के दौरान राजद विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, ‘ये लोग हैवान हैं। ऐसा कोई इंसान नहीं कर सकता है। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसकी जांच की मांग करते हैं’

फतुहा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और महागठबंधन ने स्टेशन रोड से चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और हमले में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

फतुहा में कैंडल मार्च निकालतने के दौरान लोग।
फतुहा में कैंडल मार्च निकालतने के दौरान लोग।

उन्होंने केंद्र सरकार से इस घटना का करारा जवाब देने की मांग की। इस मौके पर संजीत कुमार, जिला परिषद सदस्य अमित राज उर्फ बबलू यादव मृत्युंजय यादव, पंकज यादव, कामेश्वर क्रांतिकारी और प्रेमसागर गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।

कल बैठक में कैंडल मार्च करने का लिया था फैसला

गुरुवार को हुई महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया था। बैठक में पहलगाम हमले पर शोक व्यक्त करने के साथ एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई थी। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार की इंटेलिजेंस एजेंसी पर सवाल भी खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि आतंकियों के पीछे एजेंसियों को क्यों नहीं लगाया जाता है। पहलगाम में 2000 पर्यटक थे तो सुरक्षा क्यों नहीं दी गई थी ?

गुरुवार को महागठबंधन मीटिंग के बाद पीसी के दौरान तेजस्वी यादव।
गुरुवार को महागठबंधन मीटिंग के बाद पीसी के दौरान तेजस्वी यादव।

महागठबंधन ने आतंकवाद के खिलाफ 10 निंदा प्रस्ताव पारित किए थे

1. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नेवी के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि ने कहा – ‘‘विनय 1 घंटा, 30 मिनट तक जिंदा थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया’’।

2. प्रश्न यह उठता है कि जब एक ही स्थान पर लगभग दो हजार पर्यटक मौजूद थे, तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उनके लिए एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था?

3. जबकि सरकार को यह पता था कि जम्मू कश्मीर में 2014 से अब तक 3,982 आतंकी घटनाएं हुई हैं, जिनमें 413 आम लोगों की हत्याएं हुई हैं और 630 सुरक्षा बल के लोग शहीद हुए हैं। इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?

4. केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से तमाम विपक्षी नेताओं के पीछे देश की अधिकांश जांच एजेंसियां लगाती है, लेकिन आतंकियों के पीछे ये ऐसा क्यों नहीं कर पाती? आतंकियों के खिलाफ सरकार की इंटेलिजेंस और सर्विलांस क्यों फेल हो जाती है?

5. पुलवामा कांड की जांच का क्या हुआ? पुलवामा कांड को 6 वर्ष से अधिक हो गए हैं, लेकिन इनकी जांच की प्रगति जीरो है। सरकार ने अब तक यह क्यों नहीं बताया कि 200-300 किलो RDX कहाँ से आया? CRPF के वीर शहीदों और उनके परिजनों को क्या न्याय मिला?

6. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा समय-समय पर बिहार के अनेक श्रमिक भाइयों की हत्या की गयी है। सरकार बताए इसका जिम्मेवार कौन है? श्रमिक भाइयों के परिजनों के लिए इन्होंने क्या किया?

7. सरहद पार से आतंकी देश में आ रहे हैं, तो यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। यह बहुत बड़ा सिक्योरिटी लैप्स है। पहलगाम में आतंकियों ने आकर रेकी भी की होगी, वारदात की जगह भी चुनी होगी, लेकिन इस बीच हमारा इंटेलिजेंस सिस्टम क्या कर रहा था? इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा?

8. भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और गोदी मीडिया के द्वारा आतंकी घटना को सांप्रदायिक रंग देना सरकारी की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बीजेपी की ऐसी पहल देश, संविधान, लोकतंत्र और मानवता के लिए घातक है। महागठबंधन इसकी निंदा करता है।

9. क्या बिहार की सरकार ने कश्मीर में पर्यटन के लिए गए अपने नागरिकों की मदद हेतु कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया? क्या अपने किसी मंत्री की तैनाती वहाँ की ताकि बिहार के नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके ?

10. क्या बिहार सरकार प्रधान मंत्री की रैली में इतनी व्यस्त थी कि उसे अपने नागरिकों की सु लेने का भी समय नहीं था?

पहलगाम में 26 टूरिस्टों का कत्ल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की दोपहर आतंकी हमले में 27 पर्यटक मारे गए। घटना बैसरन घाटी में हुई थी। यह पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰